• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना की दूसरी वेब से मजबूती से लड़ रहा है उत्तर प्रदेश : योगी

Writer D by Writer D
10/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm-yogi

cm-yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को गोरखपुर और बस्ती मंडल की कोविड-19 को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक के बाद सीएम योगी ने कहा कि देश में पीएम के नेतृत्व में अभियान चल रहा है और उसके परिणाम भी अच्छे प्राप्त हो रहे हैं।

यूपी कोरोना की दूसरी वेब से मजबूती से लड़ रहा है। हमने ट्रेस टेस्ट और ट्रीट को ध्यान में रखकर बृहद अभियान चलाया है। दस दिन में यूपी में 85,000 से अधिक एक्टिव केस कम हुए हैं। 30 अप्रैल 2021 को 3 लाख 10 हजार एक्टिव केस थे, आज 2 लाख 25 हजार एक्टिव केस हैं। गोरखपुर में 500 बेड का कोविड अस्पताल हमने शुरू किया था और आज यह हजारों लोगों का जीवन बचा रहा है। आशंका थी कि यूपी में 5 से 10 मई के बीच 1लाख केस रोज आएंगे पर टी-3 की वजह से आज 21 हजार केस ही आये हैं। हमारी कोरोना के खिलाफ रणनीति सफलतापूर्वक काम कर रही है।

सपा सांसद आजम खान का ऑक्सीजन लेवल गिरा, ICU में किए गए शिफ्ट

गावों में आरआरटी अच्छा काम कर रही है। इस अभियान में जितनी जल्दी हर पेशेंट को दवा उपलब्ध करा दें उससे वह जल्दी ठीक होगा। आज सवा दो लाख से ढाई लाख टेस्ट यूपी में रोज हो रहे हैं। अब तक यहां जितने बेड थे उनकी संख्या बढ़ाई जा रही है. वेंटिलेटर उपलब्ध किये जा रहे हैं। एम्स गोरखपुर में बोइंग कम्पनी द्वारा 200 बेड का कोविड अस्पताल शुरू होने जा रहा है। हम सबको वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोग घरों में रहें और मास्क का इस्तेमाल करें। एक-एक व्यक्ति का जीवन कीमती है। अगर किसी को बाहर निकलन है तो मास्क, ग्लब्स का इस्तेमाल करें। दो गज की दूरी का पालन करें। यह लापरवाही का अवसर नहीं है। गोरखपुर और बस्ती मंडल के अधिकारियों से और प्रयास करने के लिए कहा गया है। जनप्रतिनिधियों से भी उनका योगदान लिया जा रहा है। जागरूकता के अभियान में जो लोग अपना योगदान दे रहे हैं, उनके मनोबल को बढ़ाते रहें।

सीएम योगी की पहल पर कोरोना संक्रमण में मेडिकल व आयुष किट बन रही रामबाण

इसके बाद सीएम योगी एम्स गये वहां पर बनने वाले 200 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने जल्द से जल्द अस्पताल शुरू करने के निर्देश दिये। यहां पर बोइंग कंपनी सीएसआर फंड से अस्पताल का संचालन करेगी। इसके पहले सीएम योगी वैक्सीनेशन सेंटर चरगांवा और बीआरडी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। सीएम ने वैक्सीन लगवाने आये युवाओं से भी बात की।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

सपा सांसद आजम खान का ऑक्सीजन लेवल गिरा, ICU में किए गए शिफ्ट

Next Post

24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 947.27 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
oxygen supply in up

24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 947.27 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर ऑफिस का किया उद्घाटन

14/02/2026
Heart Problem

कुछ ही वक्त में एक्स-रे से पता चल जाएगा हार्ट अटैक का रिस्क

19/01/2021
Bihar Board

बिहार बोर्ड में शामिल होंगे CBSE के दो लाख छात्र, 2022 के एग्जाम के लिए भरा फॉर्म

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version