• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी मंत्रिमंडल के दो सदस्यों समेत उत्तर प्रदेश ने खोए पांच विधायक

Desk by Desk
21/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
उप्र ने खोए पांच विधायक

योगी मंत्रिमंडल के दो सदस्यों समेत उत्तर प्रदेश ने खोए पांच विधायक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा ने पिछले छह महीनों के दौरान योगी मंत्रिमंडल के दो सदस्यों समेत अपने पांच विधायकों को खो दिया है।

विधानसभा ने गुरूवार को शुरू हुये संक्षिप्त मानसूत्र सत्र के पहले दिन कबीना मंत्री कमलरानी वरूण और चेतन चौहान के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही और समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्य पारसनाथ यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की थी जबकि देर रात भाजपा के एक और विधायक जन्मजेय सिंह का हृदयाघात से निधन हो गया।

उर्वरक की जमाखोरी व कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

देवरिया के सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सिंह विधानसभा सत्र में भाग लेने लखनऊ आये थे जहां देर रात उन्हे दिल का दौरा पड़ा। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुये लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पेस मेकर लगाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। वर्ष 2012 और 2017 में भाजपा के टिकट पर निर्वाचित श्री सिंह 75 साल के थे।

इससे पहले बुलंदशहर सदर से भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही का दो मार्च को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। करीब 74 वर्षीय सिरोही लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। श्री सिरोही के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक पारसनाथ यादव का लंबी बीमारी के बाद 12 जून को निधन हो गया था। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी श्री यादव छह बार विधायक, दो बार सांसद और तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे थे।

लखनऊ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 1652 लोगों का चालान

इस बीच योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरूण का निधन कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से दो अगस्त को एसजीपीजीआई में हो गया था। दो बार भाजपा की सांसद रही श्रीमती वरूण 2017 के चुनाव में पहली बार घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुयी थी। भाजपा सरकार अभी अपने एक मंत्री के निधन के शोक से उबर भी नहीं पायी थी कि होमगार्ड मंत्री और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान 16 अगस्त को निधन हो गया। 73 वर्षीय श्री चौहान कोरोना की चपेट में आकर एसजीपीजीआई में भर्ती हुये थे जहां किडनी में संक्रमण के कारण उन्हे गुरूग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 20 सितंबर को हो सकती है जारी, इतने चरणों में होगी वोटिंग

यूपी विधानसभा में कल शुरू हुये विधानसभा सत्र के पहले दिन गुरूवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमल रानी वरुण, चेतन चौहान, पारसनाथ यादव, वीरेन्द्र सिंह सिरोही के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की थी। श्री दीक्षित ने कहा था कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है जब विधानसभा को अपने चार मौजूदा सदस्यों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करनी पड़ रही है।

Tags: 24ghante online.comfive MLAs diedLatest Uttar Pradesh News in Hindipolitical newspolitical news in hindiUttar Pradesh assemblyyogi cabinetउत्तर प्रदेश विधानसभापांच विधायकों का निधनयोगी मंत्रिमंडलयोगी मंत्रीमण्डल
Previous Post

बस्ती : सरयू नदी में नाव पलटने से 10 व्यक्ति डूबे, सुरक्षित बचाए

Next Post

इस उम्र में महिला को 13 महीने में आठ बच्चे, एक दिन में दो बार डिलीवरी

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
गबन

इस उम्र में महिला को 13 महीने में आठ बच्चे, एक दिन में दो बार डिलीवरी

यह भी पढ़ें

Ali Ahmed

विकास प्राधिकरण ने अली के गुर्गों के कब्जे की ज़मीन पर चलाया बुलडोजर

05/08/2023
Road Accident

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सरयू नहर में पलटा, युवक की डूबने से मौत

26/11/2020
health insurance

बीमा कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी बिक्री के लिए सलाहकार की होगी नियुक्ति

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version