• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का हुआ स्वागत

Writer D by Writer D
18/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को लखनऊ में पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं प्रवासी प्रदेशवासियों ने बड़ी संख्या में महापरिषद के भवन में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्वतीय महापरिषद लखनऊ उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, लोक संगीत, लोक नृत्य, धार्मिक पौराणिक सामाजिक रीति रिवाजों को जीवन्तता प्रदान कर रही है। इसके साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड भले ही पृथक राज्य बना हो किन्तु हमारे संबंध उत्तर प्रदेश से बहुत गहरे जुड़े हैं। उन्होंने प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखण्ड के विकास में भी सहयोगी बनने की अपेक्षा की। साथ ही सभी से अपनी जन्म भूमि से जुड़ाव रखने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ की भूमि से उनका बचपन से जुड़ाव रहा है, यहां से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिये हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। वर्ष 2025 में जब राज्य को 25 साल पूरे होंगे तब हमारा राज्य युवा राज्य होने के साथ ही देश का श्रेष्ठ, उत्कृष्ट एवं आदर्श राज्य बने, इस दिशा में हम वचनबद्ध एवं दृढ़ संकल्पित हैं। पिछले पांच वर्षो में केन्द्र सरकार से लगभग एक लाख करोड की विभिन्न परियोजनायें प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं जिनमें बहुत सी परियोजनाओं पर काम हो गया है और अन्य पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में सड़क मार्गो का विकास किया जा रहा है। वहीं पहाड़ मे रेल का सपना भी साकार होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में 50 लाख लोगों के उत्तराखण्ड अटल आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। अब तक 3.50 लाख लोगों ने इसका लाभ उठाने के साथ ही 460 करोड़ की धनराशि का भुगतान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। हाल ही में उन्होंने केदारनाथ में 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया है। केदारपुरी में अवस्थापना सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। शंकराचार्य जी की समाधि स्थल तथा भव्य मूर्ति का भी प्रधानमंत्री मोदी ने अनावरण किया है। इसके साथ बदरीनाथ धाम का भी मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी हनुमान सेतु मंदिर पर गए। वहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। लखनऊ विश्वविद्यालय में उनके साथ मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक समेत अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।

Tags: cm pushkar singh dhamiLucknow Newspu newsUttrakhand News
Previous Post

दो दिन से घर से गायब किशोरी का तालाब में मिला शव

Next Post

विद्युत कार्य कर रहे दो भाईयों को लगा करंट, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
Electrocution

विद्युत कार्य कर रहे दो भाईयों को लगा करंट, एक की मौत

यह भी पढ़ें

जंतर मंतर पर केजरीवाल का धरना

गुजरात में बीजेपी ने लोगों को बांट और दबा रखा है : अरविंद केजरीवाल

26/02/2021
These five fruits must be eaten to reduce high blood pressure

हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है ये फल, डाइट माएँ करें शामिल

16/06/2025
दीपोत्सव

दीपोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, 11000 गोबर के दीपक होंगे प्रज्वलित

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version