• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखण्ड को देश में शूटिंग हब के रूप में विकसित किया जायेगा: सीएम धामी

Writer D by Writer D
23/10/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को बलरामपुर हाउस नैनीताल में हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान में बन रही वेबसीरीज ‘काफल’ की टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि काफल के सम्पूर्ण पौष्टिक गुणों को समेटते हुए उत्तराखंड की वास्तविकता को काफल वेबसीरिज में दर्शाया जा रहा है। उन्होंने (CM Dhami) कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता हैं जो उस क्षेत्र विशेष की समस्त गतिविधियों को फिल्म के जरिए आम जन के सम्मुख रखता है। उत्तराखंड अपनी नैसर्गिक सुंदरता, हिमालय पर्वत एवं नदियों से आच्छादित है उसी तरह यह वेबसीरीज अपने नाम के समान पहाड़ की भौगोलिक, सामाजिक, आधुनिक और सांस्कृतिक समरसता को समेटे हुए है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड की हसीन वादियों में आकर प्राकृतिक वातावरण का भरपूर लाभ उठाने के साथ ही फिल्म बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिला है। सरकार द्वारा ऑनलाइन अनुमति की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार अन्य राज्यों की फिल्म पॉलिसी का भी अध्ययन कर अधिक बेहतर बनाने की दिशा में कार्यरत और प्रयासरत है।

धामी ने शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर किया हवन

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुमाऊंनी, गढवाली एवं जौनसारी फिल्मों, वैबसीरीज आदि के लिए 50 प्रतिशत सबसीडी स्वीकृत की गई है। इससे स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढावा मिलेगा साथ ही अनेक क्षेत्रों मे रोजगार का भी सृजन होगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में उत्तराखण्ड शूटिंग के लिए एक प्रमुख स्थान बन चुका है। आने वाले वर्षाे में और अधिक फिल्मों का निर्माण उत्तराखण्ड में होने से होटल व्यवसायी के साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुडे लोगों, टैक्सी कारोबारी व गाइडों को फायदा होगा।

कॉमेडी पर आधारित काफल वेबसीरीज उत्तराखंड के विभिन्न किरदारों को लेकर बनाई जा रही है। काफल एक प्रयास है पुनः उत्तराखंड से उत्तराखंडवासियों को जोड़ने का। वेबसीरिज में 150 स्थानीय कलाकार जुड़े है, साथ ही पहाड़ के संगीत, खूबसूरती को शो के जरिए विश्व को दिखाया जायेगा। काफल वेबसीरीज में दिव्येंदु शर्मा, मुक्ति मोहन, विनय पाठक, कुशा कपिला सहित अनेक कलाकार शामिल है। प्रेम मिस्त्री के कुशल निर्देशन में इस समूह में आयुषि, हेमंत पांडे और इश्तियाक खान जैसे कलाकार भी शामिल है।

इस अवसर पर विधायक  सरिता आर्या, राम सिंह कैडा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आयुक्त  दीपक रावत, डीआईजी डा0 योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी  पीएन मीणा के साथ ही काफल वेबसीराज के किरदार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

धामी ने शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर किया हवन

Next Post

PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को रौंदकर किया शर्मसार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
PAK vs AFG

PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को रौंदकर किया शर्मसार

यह भी पढ़ें

Halwasiya Market

शत्रु संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा, कब्जे हटेंगे, होगी नीलामी

13/08/2026
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम

चिली दौरे पर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम रहीं अजेय

28/01/2021

पंजाब के छोले-राजमा को मिलेगा ग्लोबल बाजार, CM मान ने लॉन्च किए उत्पाद

19/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version