• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड 2025 तक बनेगा देश का अग्रणी राज्य : सीएम धामी

Writer D by Writer D
24/04/2022
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पांचजन्य संवाद कार्यक्रम में कहा कि उत्तराखंड (Uttarakhand) को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। 05 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री केदारनाथ की भूमि पर कहा कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा।

उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार से भी राज्य को हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। राज्य में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, इस वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के चारधाम यात्रा पर आने की संभावना है। अब तक जितने श्रद्धालु उत्तराखंड आए हैं, उससे कई गुना अधिक श्रद्धालु 10 सालों में देवभूमि उत्तराखंड आयेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर चुनाव से पूर्व किए अपने वायदे को पूरा करने की दिशा में हमने महत्वपूर्ण कदम उठाया। सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिये विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी।

बीएल संतोष की उपस्थिति में उत्तराखंड भाजपा की बैठक शुरू

न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनों और अन्य स्टेकहाल्डर्स की एक कमेटी गठित की जाएगी जो कि उत्तराखण्ड राज्य के लिये यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिये जरूरी है कि अराजक तत्व राज्य में प्रवेश न कर पाए। इसके लिये उन्होंने प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर नागरिकों का सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

सांबा पहुंचे पीएम मोदी, हाथ जोड़कर जनता का किया अभिवादन

मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी पहाड़ के काम आए, इसके लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सरकारी क्षेत्र में भर्ती प्रक्रियाएं तेजी से चल रही है साथ ही लोगों को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। देवभूमि उत्तराखंड धर्म एवं अध्यात्म का केंद्र है। इसके साथ ही राज्य में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। देवभूमि का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को यहां आने के लिए आकर्षित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण राज्य है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों से पलायन रोकने और सुविधायें मुहैया करवाने के लिए अनेक पहल की गई है।

Tags: cm dhamilive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays NewsUttarakhand News
Previous Post

गैस सिलेंडर गोदाम में लगी भीषण आग, दो किमी तक सुनाई दी धमाकों की आवाज

Next Post

आजम खान से मिलने पहुंचे रविदास मेहरोत्रा, सांसद ने किया इंकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

स्वच्छता का अभियान तभी सफल होगा जब इसमें होगी जन भागीदारी:

28/09/2025
CM Yogi gifts 124 development projects to Balrampur
Main Slider

जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

28/09/2025
The swing suddenly broke while moving
क्राइम

हवा में अटकी सांसें, चलते-चलते अचानक टूट गया झूला

28/09/2025
PM Modi
राजनीति

UNESCO की अमूर्त सांस्कृति विरासत की सूची में शामिल होगा छठ महापर्व… पीएम मोदी ने की घोषणा

28/09/2025
BJP
बिहार

Bihar Elections: बीजेपी ने चुनाव समिति का किया ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

28/09/2025
Next Post
Azam Khan

आजम खान से मिलने पहुंचे रविदास मेहरोत्रा, सांसद ने किया इंकार

यह भी पढ़ें

illegal liquor

लखनऊ : सरोजनीनगर में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

10/10/2020
Virat Kohli

बीच मैच में ‘माई नेम इज लखन’ गाने पर थिरके विराट कोहली, देखें वीडियो

01/11/2024
CM Yogi

रामनवमी पर 24 घंटे हों श्रीरामलला के दर्शन-पूजन: सीएम योगी

14/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version