• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्धारित लक्ष्य से कम हुआ वैक्सीनेशन, मात्र 6970 लोगों को लगा टीका

Writer D by Writer D
28/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
The third phase of vaccination starts from May 1

The third phase of vaccination starts from May 1

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोविड वैक्सीन को लेकर डर व सशंय की स्थिति का आलम यह है कि टीकाकरण इस बार पहले से भी कम हुआ। पिछले दो वैक्सीनेशन की तुलना में गुरूवार को टीकाकरण का प्रतिशत और घट गया। शहर में 14311 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगनी थी, जिनमें मात्र 6970 लोगों को ही टीका लगा।

शहर के 43 अस्पतालों में सुबह करीब 9.30 बजे से टीकाकरण शुरू हो गया। केजीएमयू एसजीपीजीआई, लोहिया संस्थान, लोकबंधु अस्पताल, सिविल अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल, आरएलबी समेत निजी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण कराया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने शाम करीब 4 बजे लोहिया संस्थान का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मैसेज के साथ ही फोन करके बुलाएं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। वहीं केजीएमयू के कलाम सेंटर में वैक्सीन लगाने के लिए तीसरे और चौथे तल पर कुल 15 काउंटर बनाये गए। यहां 1800 वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 900 लोगों को टीका लगा। संजय गांधी पीजीआई में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अमित अग्रवाल और चीफ नर्सिंग आफिसर  की देखरेख में टीकाकरण अभियान चलाया गया। दो बजे तक 350 से से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया। किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। मालूम हो कि इस बार अधिकारियों ने 80 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा था लेकिन तकरीबन 49 प्रतिशत ही वैक्सीनेशन हो पाया।

बहन पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी भाई की जमानत अर्जी खारिज

गुरूवार को हुए टीकाकरण में शहर के विभिन्न बूथों पर कुल 6970 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। यह दूसरी बार था कि कोविशील्ड के साथ को-वैक्सीन भी लगायी गयी। जिसमें 13936 हेल्थ वर्करों को कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 6782 लोगों को यह वैक्सीन लगी। वहीं 375 को को-वैक्सीन लगनी थी, जिनमें 188 को लगी।  इससे पहले शहर में गत 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू हुआ था। जहां 12 सेन्टरों पर 845 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगायी गयी थी।

वहीं प्रथम चरण के दूसरे दौर का वैक्सीनेशन 22 जनवरी को हुआ जिसमें 8354 लोगों को वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिनमें कुल 4812 लोगों का टीकाकरण हुआ।

कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में तीन सरकारी अस्पताल श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल, लोकबंधु व रानीलक्ष्मीबाई अस्पताल में कोरोना की नई को-वैक्सीन 300 स्वास्थ्य कर्मियों को लगनी थी जिनमें 337 लोगों लगायी गयी। इसके अलावा 7754 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 4475 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ।

एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के निर्माण के करोड़ों के घोटाले का आरोपी गिरफ्तार

डा दीपक को लगा पहला टीका

लोकबंधु अस्पताल में सबसे पहला टीका आईसीयू के डा दीपक मौर्य को लगा। उसके बाद चिकित्सा अधीक्षक डा पीएन अहिरवार को तथा फिर स्टाफ नर्स नेहा ने वैक्सीन लगवाई। बाद में निदेशक डॉ अरुण लाल ने भी वैक्सीनेशन कराया। सभी ने बताया कि उन्हें वैक्सीन लगाने के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी ने सामान्य रूप से अपनी ड्यूटी की।

सीएमओ व डीएम पहुंचे केजीएमयू

सीएमओ डा. संजय भटनागर वैक्सीन केंद्रों का निरीक्षण करने केजीएमयू पहुंचे। उन्होंने सभी केंद्रों पर मौजूद स्टाफ से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ अभिषेक प्रकाश कलाम सेंटर पहुंचे। सभी 15 टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।

Tags: Corona vaccinationcorona vaccination in upcorona vaccination second phase
Previous Post

बहन पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी भाई की जमानत अर्जी खारिज

Next Post

चौथे दौर के वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी, 104 बूथों में होगा टीकाकरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
corona vaccination in lucknow

चौथे दौर के वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी, 104 बूथों में होगा टीकाकरण

यह भी पढ़ें

CM योगी के हस्तक्षेप के बाद अब आरती जा सकेगी स्कूल

06/04/2022
Maa Lakshmi

जेब में पैसा नहीं टिकता, लक्ष्मी को खुश करने के लिए करें ये उपाय

19/12/2025
Worship

मंदिर में न रखें ये चीजें, घर में होता है झगड़ा

20/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version