• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली के पास अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं, लाइन न लगाएं : केजरीवाल

Writer D by Writer D
30/04/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार से शुरू हो रहे 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन अभियान के संबंध में कहा है कि अभी दिल्ली सरकार के पास वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, इसलिए लोग वैक्सीनेशन केंद्रों पर लाइन न लगाएं।

श्री केजरीवाल ने आज संवाददाताओं से कहा,” कोरोना का टीका फिलहाल उपलब्ध नहीं है, इसलिए लोग कल से टीकाकरण केंद्रों पर लाइन नहीं लगाएं। वैक्सीन आते ही हम सभी को जानकारी देंगे। केंद्रों पर भीड़ बढ़ने से सोशल डिस्टेंसिंग खराब होगी और कानून-व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। उम्मीद है कि हमें कल या परसो तक कोविशिल्ड की तीन लाख डोज मिल जाएगी। अपने तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन इसमें सभी का सहयोग चाहिए। ”

उन्होंने कहा, “हमने कोविशिल्ड और कोवैक्सीन निर्माता कंपनी से तीन महीने में 67-67 लाख डोज आपूर्ति करने के लिए सेड्यूल मांगा है। दिल्ली निवासियों को फ्री में वैक्सीन दी जाएगी। यदि कंपनियां समय से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराती हैं, तो हम तीन महीने के अंदर सभी को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन सुरक्षा कवच का काम करती है। इसलिए सभी से अपील है कि वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह बिल्कुल सुरक्षित है और कोई खतरा नहीं है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत जैन का कोरोना से निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

उन्होंने कहा कि एक मई (कल) से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का भी वैक्सीनेशन शुरू होना है। अभी 45 साल से ऊपर की उम्र के लोगों का तो वैक्सीनेशन चल ही रहा है। वहीं अब कल से 18 से 44 साल के उम्र के लोगों का भी वैक्सीनेशन शुरू होना है। देश भर में वैक्सीनेशन के लिए बहुत सारे लोगों ने पंजीकरण करके बहुत अच्छा रिस्पांस दिया है। श्री केजरीवाल ने कहा,” अभी तक हमारे पास वैक्सीन नहीं पहुंची है। वैक्सीन के लिए हम लगातार कंपनी के संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि कल या परसों तक वैक्सीन आ जाएगी, ऐसा कंपनियों ने भरोसा दिलाया है। पहले कोविशिल्ड वैक्सीन की करीब तीन लाख डोज कल या परसों तक आ रही है। उसके बाद और वैक्सीन आती रहेगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा ,”अपने पास दो वैक्सीन की दो कंपनियों है। एक कोविशिल्ड और दूसरी कोवैक्सीन है। हमने इन दोनों कंपनियों को 67-67 लाख डोज देने के लिए उनसे निवेदन किया है। हमने उनसे कहा है कि यह 67-67 लाख वैक्सीन की डोज अगले तीन महीनों के अंदर दोनों कंपनियां हमें उपलब्ध कराएं। उसके लिए जो भी राशि का भुगतान करना होगा, वह दिल्ली सरकार करने के लिए तैयार है। दिल्ली के लोगों को फ्री में वैक्सीन दी जाएगी। हमने दोनों कंपनियों से शेड्यूल मांगा है कि वे अगले 3 महीने के अंदर कब-कब वैक्सीन की आपूर्ति कर सकती हैं।

रोहित सरदाना के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया, कहा- बहुत जल्दी छोड़ गए

हमारी पूरी कोशिश और प्रयास है कि अगले 3 महीने के अंदर दिल्ली के सब लोगों को हम टीका लगा दें। हमने तीन महीने का लक्ष्य रखा है। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे और इसकी पूरी प्लानिंग भी हम लोगों ने कर ली है। इसके लिए जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए, वह सारा इंफ्रास्ट्रक्चर भी हम लोगों ने तैयार कर लिया है। अब इस पर निर्भर करेगा कि यह जो दोनों कंपनियां हैं, वे कितनी जल्दी हम लोगों को वैक्सीन बना कर देती हैं। अगर उन्होंने समय पर पर्याप्त मात्रा में हमें वैक्सीन उपलब्ध कराई, तो हम कोशिश करके 3 महीने के अंदर पूरी दिल्ली के लोगों को वैक्सीन लगा देंगे।”

श्री केजरीवाल ने कहा,” हमने देखा है कि किस तरह से जिनको वैक्सीन लग जाती है, वे काफी सुरक्षित हो जाते हैं। ऐसा तो नहीं है कि उनको दोबारा कोरोना नहीं होता, लेकिन अगर कोरोना होता है, तो वह जानलेवा नहीं होता है, उनकी बीमारी गंभीर नहीं होती है। कोरोना वैक्सीन एक तरह से सुरक्षा कवच का काम करती है। आप सब लोगों से अनुरोध है कि आप वैक्सीन जरूर लगवाएं। वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है। इसमें किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन पुन: बने लोकलेखा समिति के अध्यक्ष

अपने आसपास के रिश्तेदारों और दोस्तों को, सब लोगों को वैक्सीन लगवाने को कहें। साथ ही आप सभी लोगों का सहयोग चाहिए। अगर सभी दिल्ली वासी सहयोग करेंगे, तभी हम इसको मिलकर अगले 3 महीने के अंदर वैक्सीनेशन पूरा कर पाएंगे। यह बहुत बड़ा काम है। इतने बड़े काम को 3 महीने के अंदर कर पाना एक बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन सब मिलकर करेंगे, तो जरूर यह पूरा होगा। हमारा बस आपसे यही निवेदन है कि अगले कुछ दिनों के अंदर वैक्सीनेशन केंद्रों पर भीड़ मत लगाइए। सबको वैक्सीन लगाएंगे। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार मिलकर यह पूरा कार्यक्रम कर रही है। हम सब मिलकर करेंगे, तो इसमें हम सब लोगों को जरुर सफलता मिलेगी।”

Tags: Arvind Kejriwal
Previous Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत जैन का कोरोना से निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

Next Post

फेक कोविड रिपोर्ट तैयार करने वाले गिरोह के पांच लोग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

glycerin
फैशन/शैली

ग्लिसरीन से बालों को भी बनाएं खूबसूरत, ऐसे करें इस्तेमाल

27/06/2026
scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Next Post
fake covid report

फेक कोविड रिपोर्ट तैयार करने वाले गिरोह के पांच लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Mushroom

नर्स की नौकरी छोड़ी, मशरूम कारोबार कर दे रही रोजगार

30/07/2022
Imprisonment

दुष्कर्म के दोषी को दस साल कारावास की सजा

28/07/2023
sharukh khan sayani gupta

शाहरुख खान की पोस्ट पर एक्ट्रेस सयानी गुप्ता का फूटा गुस्सा

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version