• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Valentine Day Special: वो सितारें जिनकी अधूरी रह गईं प्रेम कहानी

Writer D by Writer D
14/02/2025
in मनोरंजन, फैशन/शैली
0
Valentine Day Special

Valentine Day Special

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड के कई सुपरस्टार अपनी रील लाइफ से लेकर रियल प्रेम कहानी (Lovestory) को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। दर्शकों ने इनकी प्रेम कहानी (Lovestory) को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया, लेकिन असल जिंदगी में इनकी प्रेम कहानियां अधूरी रह गईं। वेलेंटाइन डे (Valentine Day) पर जानिए इनकी अधूरी प्रेम कहानी।

देवानंद और सुरैया:

साल 1940 में देव आनंद फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे और सुरैया उस समय की मशहूर अभिनेत्री और गायिका थीं। 1948 में रिलीज हुई फिल्म ‘विद्या’ के सेट पर दोनों पहली बार मिले और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इस पहली नजर के इश्क में दोनों एक-दूसरे को दिलों जान से चाहने लगे।

दोनों ने अपने रिश्ते को लगभग दो साल तक सबसे छुपकर रखा, लेकिन साल 1950 में फिल्म ‘अफसर’ की शूटिंग के दौरान दोनों का प्रेम जगजाहिर हो गया। सुरैया की नानी को जब इस बात का पता चला तो वह बहुत नाराज हुईं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि देव हिन्दू थे और सुरैया मुस्लिम । सुरैया के घर में उनकी नानी का हुक्म चलता था। आखिरकार नानी के इस रवैये के कारण इस खूबसूरत प्रेम कहानी की दास्तान अधूरी रह गई।

दिलीप कुमार और मधुबाला:

दिलीप कुमार और मधुबाला फिल्म जगत की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक रहे हैं ।दोनों की प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर काफी पसंद की गई, लेकिन रियल लाइफ में दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह गई। दिलीप और मधुबाला की प्रेम कहानी शुरू हुई 1951 में आई फिल्म ‘तराना’ के सेट पर। दोनों ने पहली बार एक दूसरे को देखा और देखते ही फिदा हो गए।

जानिए क्यों अलग हुए थे मधुबाला और दिलीप कुमार? शादी के बाद भी सच्चे प्यार को तरसती रही एक्ट्रेस | madhubala and dilip kumar breakup reason and she did not get true

दिलीप कुमार अपने प्यार का इजहार करने में हिचकिचा रहे थे। तब मधुबाला ने पहल करते हुए खूबसूरत अंदाज में दिलीप कुमार से अपने प्यार का इजहार किया। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में अभिनय किया , जिसमे ‘अमर’ और’ मुगल ए आजम’ भी शामिल हैं। लेकिन उनका रिश्ता मधुबाला के पिता को रास नहीं आया और दोनों जुदा हो गए।

राजकपूर और नरगिस:

राजकपूर और नरगिस की पहली मुलाकात साल 1948 में हुई थी । तब नरगिस फिल्मी दुनिया का जाना माना चेहरा थीं और राज कपूर को अपनी पहली फिल्म के लिए एक स्टूडियो की तलाश थी। राजकपूर एक दिन अचानक नरगिस की मां से किसी काम के सिलसिले में मिलने के लिए उनके घर गए , लेकिन उस समय नरगिस घर में अकेली थी। नरगिस उस समय रसोई में पकौड़ियां तल रही थी। जब नरगिस ने दरवाजा खोला तो उनके हाथ में बेसन लगा हुआ था, जो उनके गाल पर लग गया।

नरगिस के बालों में लगा बेसन देख फ़िदा हो गए थे राज कपूर - BBC News हिंदी

नरगिस का यह भोलापन देखकर राजकपूर अपना दिल हार बैठे। दोनों ने मिलकर बॉलीवुड में आग, बरसात, अंदाज, आवारा,आह, श्री 420 ,जागते रहो और चोरी-चोरी जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। दोनों की ऑनस्क्रीन लव स्टोरी काफी पसंद की गई। लेकिन दोनों की रियल लाइफ में लव स्टोरी कामयाब नहीं हो पाई। दरअसल राज कपूर शादीशुदा थे। वो न नरगिस को छोड़ना चाहते थे और न ही अपने परिवार को। जब नरगिस को इस बात का एहसास हुआ तो वह राजकपूर से अलग हो गईं।

श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती:

साल 1984 में बनी फिल्म ‘जाग उठा इंसान’ के शूटिंग के दौरान श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के बीच प्यार की पहली शुरूआत हुई थी। उस वक्त मिथुन पहले से शादीशुदा थे और श्रीदेवी यह बात जानती थी।

श्रीदेवी के प्यार में पागल हो गए थे मिथुन चक्रवर्ती, शादीशुदा होने के बावजूद कर ली थी गुपचुप शादी! | Mithun Chakraborty's secret Marriage With Sridevi Controversial Affair ...

श्रीदेवी चाहती थीं कि मिथुन अपनी पत्नी को तलाक देकर उनसे शादी कर लें, लेकिन मिथुन ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आने लगीं और इस प्रेम कहानी का अंत हो गया।

Tags: #Valentine Daybollywood gossipsbollywood love stories
Previous Post

यहां न लगाएं मनी प्लांट, घर में बढ़ जाएगी नेगेटिव एनर्जी

Next Post

Valentine Day पर लवर से मिले गिफ्ट को इस दिशा में रखें, रिश्ते में बना रहेगा प्यार

Writer D

Writer D

Related Posts

रामबाण है मेथी
फैशन/शैली

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Itching
फैशन/शैली

गर्मियों में खुजली की समस्या से है परेशान, इनसे पाए राहत

24/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में होती हैं मेकअप मेल्ट होने की समस्या, लें इन टिप्स की मदद

24/05/2026
besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Next Post
Valentine Day

Valentine Day पर लवर से मिले गिफ्ट को इस दिशा में रखें, रिश्ते में बना रहेगा प्यार

यह भी पढ़ें

Sushant Singh Rajput statue

सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू देखकर इमोशनल हुईं बहन श्वेता

20/09/2020
An under-construction bridge collapsed

अब मोतीहारी में ढह गया पुल, 2 करोड़ की लागत से बन रहा था 50 फीट का ब्रिज

23/06/2024
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘पोपटलाल’ हुए गोकुलधाम सोसाइटी से लापता!

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version