• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दफनाए गए शव के साथ बर्बरता, काट ले गए सर, ग्रामीणों में आक्रोश

Desk by Desk
10/10/2020
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
कब्र से शव का सर गायब

कब्र से शव का सर गायब

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के बारसोई में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां बुजुर्ग की मौत होने के बाद रीति रिवाज से शव को दफनाया तो गया। लेकिन दूसरे दिन शक होने पर जब शव को वापस खोदकर देखा गया तो उसमें से सिर ही गायब था। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं। उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

मामला बारसोई प्रखंड के आबादपुर पंचायत के मिस्त्री टोला का है। जहां 65 वर्षीय मंगलू की लम्बी बीमारी के कारण सात अक्टूबर को मौत हो गई थी। परिजनों ने मुस्लिम रीति रिवाज़ से गांव के समीप के कब्रिस्तान में बुधवार की शाम मंगलू को दफना दिया। दूसरे दिन जब मंगलू का बेटा मोहम्मद पाइक अपने पिता के कब्र पर फातिहा दुआ पढ़ने गया तो देखा कि उस जगह की मिट्टी से छेड़छाड़ की गई है।

पंचायत अध्यक्ष के साथ जातिगत भेदभाव करने का आरोप, पंचायत सचिव निलंबित

इसकी सूचना पाइक ने अपने परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीणों को दी। फिर मौके पर ग्रामीणों के साथ बेटे ने अपने पिता के कब्र की खुदाई की, जैसे ही मिट्टी के अंदर पड़े शव को सभी ने देखा तो होश उड़ गए, मंगलू के शरीर से सिर ही गायब था, बात आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। लोग आक्रोशित हो गए कि ऐसा क्यों और किसने किया, लोगों का कहना था कि घटना में कहीं मानव अंग के तस्करों का हाथ तो नहीं है।

इसी बीच ग्रामीणों के बीच चर्चा होने लगी कि गुरुवार की देर रात बाजितपुर निवासी जहांगीर पिता महफूज अली अपने साइकिल से घर जा रहा था और इसी दौरान कुछ लोग कब्रिस्तान के पास मथुरापुर ब्रिज के पास मछली पकड़ रहे थे। इन लोगों ने जहांगीर को रोकने की कोशिश की पर जहांगीर नहीं रुका. इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जहांगीर को पूछताछ करने के लिए थाना बुलाया।

900 पीएसी जवानों के प्रमोशन में योगी का एक्शन, ADG पीयूष आनंद का ट्रांसफर

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आबादपुर- बारसोई मुख्य सड़क को आगजनी कर घंटो जाम कर दिया, ग्रामीण ऐसा करने वाले की पहचान कर उस पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम और अनुमंडलाधिकारी पवन कुमार मंडल ने सड़क जाम किए लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया।

मृतक मंगलू के परिजन मोहम्मद सलीम ने इस मामले का आरोप जहांगीर पर लगाया है और इसकी लिखित शिकायत आबदपुर थाने में की है, स्थानीय पुलिस मामले को दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Tags: 24ghante online.comBihar crime newscrime news in hindiDead body missing from graveकब्र से शव का सर गायब
Previous Post

मुस्लिम धर्मगुरुओं की अनूठी पहल, सड़क पर थूकने के खिलाफ फतवा जारी

Next Post

शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी भीषण आग, 20 लाख की संपत्ति जलकर खाक

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
उत्तराखंड

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: मुख्यमंत्री धामी

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
Next Post
भीषण आग

शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी भीषण आग, 20 लाख की संपत्ति जलकर खाक

यह भी पढ़ें

anushka sharma

अनुष्का शर्मा ने शेयर की प्रेग्नेंसी से पहले की फोटो, लिखा- अब मैं इस तरह नहीं बैठ सकती

16/12/2020
pushkar singh dhami

CM धामी ने CDS बिपिन रावत के निधन पर जताया दुख, कहा-महान सपूत पर देश को गर्व

08/12/2021
PM Surya Ghar Yojana

PM सूर्य घर योजना में कानपुर की बड़ी उपलब्धि, सोलर रूफटॉप स्थापना में प्रदेश में तीसरा स्थान

15/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version