• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी स्मार्ट सिटी को चार श्रेणियों में किया गया पुरस्कृत, नगर आयुक्त ने जताया हर्ष

Writer D by Writer D
18/04/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। वाराणसी स्मार्ट सिटी (Varanasi Smart City) को चार श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है। सोमवार को गुजरात के सूरत में शहरी एवं आवास कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित “स्मार्ट सिटी-स्मार्ट अर्बनाइजेशन” कार्यक्रम में ये पुरस्कार बतौर मुख्य अतिथि हरदीप सिंह पुरी (मंत्री, शहरी एवं आवास कार्य मंत्रालय, भारत सरकार), कौशल किशोर (राज्यमंत्री, शहरी एवं आवास कार्य मंत्रालय, भारत सरकार) ने दिया।

वाराणसी स्मार्ट सिटी की ओर से नगर आयुक्त/सीईओ, वाराणसी स्मार्ट सिटी, प्रणय सिंह, डॉ. डी वासुदेवन (मुख्य महाप्रबंधक), संदीप कुमार (महाप्रबंधक-वित्त एवं लेखा), शाकम्भरी नंदन सोंथालिया (जनसम्पर्क अधिकारी) एवं डॉ संतोष त्रिपाठी (प्रबंधक-जीआईएस ने पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में देश भर की स्मार्ट सिटी के सीईओ और अन्य अफसरों ने प्रतिभाग किया।

नगर आयुक्त/सीईओ, वाराणसी स्मार्ट सिटी, प्रणय सिंह ने कहा कि हर्ष का विषय है कि वाराणसी स्मार्ट सिटी को इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट में चार श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। उन्होंने वाराणसी स्मार्ट सिटी की टीम की मेहनत को सराहा और आगे भी कार्य करते रहने की बात कही।

यूपी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में मास्क हुआ अनिवार्य

मुख्य महाप्रबंधक डॉ डी० वासुदेवन ने इस पुरस्कार को समस्त काशी का पुरस्कार बताया और शुभकामनाएं दी। मुख्य महाप्रबंधक ने कोविड महामारी के दौरान काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर का अभूतपूर्व योगदान बताया । पुरस्कार कार्यक्रम में दर्शना जारदोश (रेल राज्य मंत्री, भारत सरकार) सहित गुजरात सरकार के मंत्री और विशिष्ट जन भी मौजूद रहे।

—ये अवार्ड मिला

वाराणसी स्मार्ट सिटी को कोविड-19 महामारी के दौरान काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर द्वारा कुशल प्रबंधन एवं श्रेष्ठ कार्य करने के लिए “कोविड इनोवेशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। बता दें की कोविड-19 महामारी एवं सख्त लॉकडाउन के दौरान काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर, वाराणसी शहर के लिए बतौर “इंटीग्रेटेड वॉर रूम” कार्यरत रहा है जहाँ, जिला प्रशासन, आपात सेवाएं, स्वास्थ्य विभाग, टेलीमेडिसिन, नगर निगम सम्बंधित सुविधाएं, खाद्य आपूर्ति, आदि का संयोजन किया गया था साथ ही ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) द्वारा संक्रमितों की ट्रैकिंग, क्लस्टर मैपिंग आदि का कार्य किया गया।

इसके अतिरिक्त वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा ड्रोन द्वारा कन्टेनमेंट ज़ोन का सैनिटिज़ेशन एवं दवा डिलीवरी, सेफ काशी एप्प, सिटी सर्विलांस, हॉस्पिटल मॉनिटरिंग आदि के कार्य भी वाराणसी स्मार्ट सिटी अंतर्गत काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर द्वारा किये गए। इसी तरह वाराणसी स्मार्ट सिटी को अपनी कुशल कार्य प्रणाली एवं परियोजनाओं के क्रियान्वन के लिए “स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवार्ड” एवं द्वितीय चरण में चयनित होने वाले शहरों में “सिटी अवार्ड” एवं जल संरक्षण हेतु “वॉटर श्रेणी” में भी पुरस्कृत किया गया है।

Tags: up newsvaranasi newsvaranasi smart city
Previous Post

फिर से दूल्हा बनने की तैयारी में नागा चैतन्य, 6 महीने पहले सामंथा से हुआ था तलाक

Next Post

अब कार खरीदना होगा महंगा, इस बड़ी कंपनी ने सभी मॉडलों का बढ़ाया दाम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post
Maruti Suzuki

अब कार खरीदना होगा महंगा, इस बड़ी कंपनी ने सभी मॉडलों का बढ़ाया दाम

यह भी पढ़ें

prayagraj police encounter

पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी घायल, हत्या के मामले में था वांछित

08/01/2021
amit shah-rajveer singh

अमित शाह को देखकर भावुक हुए कल्याण सिंह के बेटे राजवीर, फफक-फफक कर रोए

23/08/2021
Masik Shivaratri

कब रखा जाएगा सावन शिवरात्रि का व्रत, पूजा सामग्री में जरूर शामिल करें विशेष चीजें

27/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version