• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वछता में दूसरी बार वाराणसी अव्वल, राष्ट्रपति ने मेयर मृदुला जायसवाल को दिया पुरस्कार

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार दूसरी बार वाराणसी को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महापौर डॉ मृदुला जायसवाल और पूर्व नगर आयुक्त गौरांग राठी को पुरस्कार दिया।

वाराणसी नगर निगम को पुरस्कार मिलने पर लोग सोशल मीडिया में खुशी जताने के साथ गंदगी वाले स्थानों की तस्वीर लगा तंज भी कसते रहे।

गौरतलब है कि,वाराणसी को देश में गंगा किनारे बसा सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला है। लगातार दूसरी बार सबसे स्वच्छ शहर में वाराणसी चुना गया। इससे पहले भी केंद्र सरकार के वार्षिक सर्वेक्षण 2020 के अनुसार गंगा किनारे बसे सबसे स्वच्छ शहरों में वाराणसी शीर्ष स्थान पर था।

प्राचीन शहर वाराणसी को गंगा नदी किनारे सबसे साफ शहर बनाने में प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के अस्सी घाट से स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। जिसके बाद से गंगा घाटों की सफाई दिन दूनी-रात चौगुनी रफ्तार से बेहतर होती चली गई। इसके चलते बनारस को यह पुरस्कार दूसरी बार मिला है। गार्बेज फ्री सिटी और सफाई मित्र चैलेंज की श्रेणी में उल्लेखनीय योगदान के लिए वाराणसी नगर निगम को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से पुरस्कार महापौर मृदुला जायसवाल ने लिया।

इस पार्टी ने की सपा से विलय की घोषणा, अखिलेश बोले- अब तो जीत तय

नगर निगम के अफसरों के अनुसार राष्ट्रपति के हाथों नगर निगम वाराणसी का सम्मानित होना गर्व की बात है। नगर निगम प्रशासन नियमित तौर पर प्रयास करता है कि कचरा उठान और उसके निस्तारण की व्यवस्था में कोई कमी न रहे। शहर से प्रतिदिन 700 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। कचरा निस्तारण के लिए 4700 सफाईकर्मी काम कर रहे हैं। जीपीएस से लैस 231 वाहन कूड़ा निस्तारण के काम में लगे हैं। प्राचीन शहर के 20 कूड़ाघरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाती है। घरों और दुकानों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कराया जा रहा है। करसड़ा प्लांट में कचरे से खाद, जमीन के गड्ढे भरने के लिए अवशेष तैयार किया जाता है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए आबादी से दूर बने इस प्लांट में हरियाली भी व्यवस्था है।

Tags: mayor dr maridula jaiswalpresident Ramnath KovindSwaccha Sarvekshan Varanasiup newsवाराणसी न्यूज़
Previous Post

इस पार्टी ने की सपा से विलय की घोषणा, अखिलेश बोले- अब तो जीत तय

Next Post

NZ के खिलाफ पंत ने पहनी टेप लगी जर्सी, सामने आई ये वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : सीएम योगी

18/07/2026
CM Yogi met the family of Dalit student Lalita Gautam
उत्तर प्रदेश

दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, कहा- एक भी दोषी बचेगा नहीं

18/07/2026
Sonam Wangchuk's wife Geetanjali issues ultimatum to Safdarjung Hospital
Main Slider

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, पत्नी ने इलाज को लेकर रखी शर्त

18/07/2026
Abhijeet Dipke started a fast unto death
Main Slider

अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, तो CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुरू किया आमरण अनशन

18/07/2026
Dream
Main Slider

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

18/07/2026
Next Post
rishabh pant

NZ के खिलाफ पंत ने पहनी टेप लगी जर्सी, सामने आई ये वजह

यह भी पढ़ें

भारी पड़ा भारत

अहमदाबाद में फिर इंग्लैंड पहले दिन ही पस्त, भारी पड़ा भारत

04/03/2021
Arrested

मुठभेड़ में अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

30/01/2023
पीएम मोदी

NIA को मिला धमकी भरा e-mail, ” Kill narendra modi”, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version