• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मेरी मौत का जिम्मेदार चौकी इंचार्ज…’, जान देने से पहले दुकानदार ने बनाया Video

Writer D by Writer D
14/05/2024
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में दारोगा और सिपाही की बदसलूकी से आहत होकर एक सब्जी विक्रेता ने मौत (Suicide) को गले लगा लिया सब्जी विक्रेता ने मरने से पहले दो वीडियो भी बनाए, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार चौकी इंचार्ज को बताया। कहा कि वो चौकी इंचार्ज के टॉर्चर से परेशान हो चुका है। अब और ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकता। युवक ने यह कदम उठाने के लिए अपने परिवार से माफी भी मांगी है। युवक की लाइव मौत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

मामला कानपुर के सचेडी इलाके का है। यहां रहने वाला सुनील कुमार राजपूत चकरपुर मंडी में सब्जी की दुकान लगाता था। मंगलवार को सुबह सुनील ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। फांसी लगाने से पहले सुनील ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने दारोगा पर बार-बार पैसे छीनने और गाली-गलौज कर बेइज्जत करने का आरोप लगाया है। मृतक का दर्द भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार की आधी रात उसने सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने वीडियो देखने के बाद पुलिस-प्रशासन को इसकी सूचना दी।

मृतक ने वीडियो में आरोप लगाया की मंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज सत्येंद्र यादव अक्सर उसके गाली-गलौज करते हैं। परेशान करते हैं। जब देखो तब उसके पैसे छीन लेते हैं। जबरन सब्जी तक ले लेते हैं। कुछ दिन पहले ही 5000 रुपये छीने थे। हर समय बेइज्जत करते रहते हैं। उनके साथ सिपाही अजय यादव भी रहता है। सुशील ने अपने वीडियो में कहा- इन सबसे परेशान होकर मैं सुसाइड (Suicide) कर रहा हूं।

‘मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे’

सुनील ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज सतेन्द्र कुमार उससे पैसे छीन लेते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। यहां तक कि धमकाते भी थे की मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। सुनील ने वीडियो में यह भी कहा की मेरी मौत का जिम्मेदार सतेन्द्र चौकी इंचार्ज है। वीडियो में सुनील ने कहा कि जब भी मैं सतेंद्र का विरोध करता था तो वो हमेशा यही कहते थे कि ज्यादा से ज्यादा मेरा ट्रांसफर ही होगा। बाकी मेरा तुम कुछ भी नहीं कर पाओगे।

समोसे के बाद व्हाइट हाउस में हुई भारत के स्ट्रीट फूड गोलगप्पे की एंट्री

सब्जी विक्रेता सुनील की मौत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर भी दी है। पुलिस ने आरोपी चौकी इंचार्च सतेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कहा कि आरोपी चाहे कोई भी हो, कानून के लिए सब एक समान हैं। दोषी पाए जाने पर सतेंद्र कुमार के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है।

Tags: crime newskanpur newsKanpur Policesuicide newsup news
Previous Post

समोसे के बाद व्हाइट हाउस में हुई भारत के स्ट्रीट फूड गोलगप्पे की एंट्री

Next Post

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में छठा आरोपित हरियाणा से गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Next Post
Salman Khan

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में छठा आरोपित हरियाणा से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Anwarul Azim Anar

बांग्लादेशी सांसद की नृशंस हत्या का मुख्य साजिशकर्ता नेपाल से गिरफ्तार

08/06/2024

उत्तराखंड सरकार कोरोना से मौत पर परिजनों को 50 हजार देगी मुआवजा

14/10/2021
Rooh Afza Sharbat

गर्मी से राहत देता है ये ड्रिंक, चाहे तो रोजाना करें सेवन

11/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version