• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब कारें बनेंगी स्मार्ट, आपस में बात कर ड्राइवर को करेंगी सावधान

Desk by Desk
10/01/2026
in Tech/Gadgets
0
अब कारें आपस में करेंगी बातचीत, ड्राइवर को मिलेंगे समय पर अलर्ट, सरकार ला रही नई टेक्नोलॉजी
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार सड़क हादसों को कम करने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है. इसके तहत व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) कम्युनिकेशन सिस्टम (Vehicle-to-Vehicle Communication ) लागू किया जा सकता है. सरकार का टारगेट है कि साल 2026 के अंत तक इस तकनीक को देशभर में रोल आउट किया जा सके.

इस टेक्नोलॉजी (Vehicle-to-Vehicle Communication ) की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें वाहन बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के आपस में सीधे संवाद कर सकते हैं. जैसे ही कोई गाड़ी दूसरे वाहन के करीब आती है तो ड्राइवर को तुरंत चेतावनी मिल जाएगी. इसमें खास तौर पर पीछे से तेज स्पीड में आ रही गाड़ियों और सड़क किनारे खड़े वाहनों के बीच टकराव की घटनाओं को रोका जा सकेगा.

कहां सबसे ज्यादा फायदा होगा?

V2V तकनीक (Vehicle-to-Vehicle Communication ) सर्दियों में घने कोहरे और कम दिखाई देने वाले इलाकों में होने वाले बड़े हादसों को रोकने में भी मदद करेगी. ये ड्राइवर को सामान्य विजुअल संकेतों से पहले चेतावनी देने का काम करेगी, जिससे प्रतिक्रिया का समय बढ़ेगा और दुर्घटना की संभावना कम होगी.

नितिन गडकरी ने क्या कहा

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सड़क परिवहन मंत्रियों के साथ हुई बैठक में इस योजना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अक्सर सड़क पर खड़े वाहनों से टकराने और पीछे से तेज रफ्तार में आने वाले वाहनों के कारण गंभीर हादसे होते हैं. इसी तरह, कोहरे के समय कई वाहन एक-दूसरे से टकराकर बड़े एक्सीडेंट का कारण बन जाते हैं. V2V तकनीक (Vehicle-to-Vehicle Communication ) ड्राइवर को समय रहते अलर्ट कर ऐसे हादसों को टाल सकती है.

सरकार का टारगेट

सरकार का टारगेट केवल दुर्घटनाओं के बाद प्रतिक्रिया देना नहीं, बल्कि उन्हें पहले ही रोकना है. V2V तकनीक के माध्यम से ड्राइवरों को वास्तविक समय में जरूरी जानकारी मिल सकेगी और सड़क पर सुरक्षा का स्तर काफी बढ़ जाएगा. ये पहल सड़क दुर्घटनाओं और जानलेवा हादसों को कम करने में महत्वपूर्ण साबित होगी.

रोल आउट कैसे होगा?

सरकार वाहन निर्माता कंपनियों के साथ मिलकर इस टेक्नोलॉजी के स्टैंडर्ड तय कर रही है. पहले ये नई गाड़ियों में लागू होगा. बाद में पुराने वाहनों में भी इसे रेट्रोफिट करके लगाया जा सकता है. सिस्टम के लिए विशेष रेडियो स्पेक्ट्रम भी अलॉट किया जाएगा, ताकि सिग्नल बिना रुकावट काम करें.

Tags: Vehicle-to-vehicle communication
Previous Post

Republic Day Sale 2026: Flipkart पर बंपर डील्स, अभी से तैयार करें Wishlist

Next Post

Toyota का बड़ा झटका, इन भौकाली मॉडल की कीमतों में की बढ़ोतरी

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
Toyota ने दिया बड़ा झटका! Innova से Fortuner तक हुई महंगी, इतने बढ़ गए दाम

Toyota का बड़ा झटका, इन भौकाली मॉडल की कीमतों में की बढ़ोतरी

यह भी पढ़ें

अखिलेश का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे यूपी का अगला विधानसभा चुनाव

01/11/2021
travel in summer

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ये जगहें रहेगी सबसे बेस्ट

22/03/2026
mole

तिलों से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये तरीके

26/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version