• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर वाहन चोर, बुलेट व असलहा बरामद

Writer D by Writer D
11/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के हसनगंज में नए पक्के पुल के पास बुधवार देर रात पुलिस और शातिर वाहन चोर अयान के बीच मुठभेड़ हो गई। क्रास फायरिंग में चोर के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। मौके से पुलिस ने एक बिना नंबर की बुलेट व असलहा बरामद किया। उत्तरी जोन और क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। वह चोरी की बाइक लखीमपुर, गोरखपुर व बहराइच के रास्ते नेपाल भेजता था।

एडीसीपी उत्तर प्राची सिंह के मुताबिक मूलरूप से गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला अयान उर्फ शोएब सआदतगंज इलाके में किराए पर रहता है। वह लखनऊ में बाइक चोरी करता था। जिसे नेपाल में बेचने के लिए जाता था। वहां बाइक की अच्छी कीमत मिलती है। बुधवार देर रात करीब 10.30 बजे हसनगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम पक्का

पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच अयान बिना नंबर के बुलेट से उधर से जा रहा था। पुलिस ने रोका तो उसने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर नए पक्का पुल के पास घेर लिया। खुद को घिरता देख अयान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबावी फायरिंग में अयान के दाहिने पैर में गोली लगी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

एडीसीपी के मुताबिक अयान अहमदाबाद से लखनऊ आकर बाइक चोरी करता था। उसका नाम चार थानों में दर्ज महंगी बाइकों की चोरी में सामने आया है। एडीसीपी के मुताबिक वह बिना नंबर या नई बुलेट व महंगी स्पोर्ट्स बाइक चोरी करता था। जिसे लखीमपुर व बहराइच के रास्ते नेपाल ले जाकर बेचता था। जहां डेढ़ से तीन लाख रुपये की बाइक की कीमत करीब 50 हजार से एक लाख रुपये तक मिलता था।

गाय काटते समय पुलिस का छापा, मुठभेड़ में घायल हुए सात गौ तस्कर

बाइक बेचने के बाद वह वहीं कुछ दिनों तक मौज मस्ती करता था। फिर वापस आकर नए सिरे से बाइक चोरी करने लगता। पुलिस के मुताबिक अयान बाइक चोरी की वारदात पिछले पांच साल से कर रहा है। पुलिस अयान के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक वह आन डिमांड बाइक भी चोरी करता था। जिसकी कीमत वह अपने हिसाब से लगाता था। देर रात को हुए मुठभेड़ की सूचना पर क्राइम ब्रांच व उत्तरी जोन केकई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस अयान के गिरोह के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

Tags: crime newsLucknow Newsup newsvehicle thief
Previous Post

काशी विश्वनाथ परिषद को सौंपी गई मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा, CM योगी करेंगे प्रतिष्ठापित

Next Post

वानखेडे के पिता की याचिका पर कोर्ट ने कहा- आपका बेटा सरकारी अफसर है तो….

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post

वानखेडे के पिता की याचिका पर कोर्ट ने कहा- आपका बेटा सरकारी अफसर है तो....

यह भी पढ़ें

246 fit tall tricolor

गोरखपुर में लहराएगा 246 फिट ऊंचा तिरंगा, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

09/01/2021
Industrial Investment and Employment Promotion Policy

औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के तहत दिए गए प्रविधानों में किया गया संशोधन

21/04/2024
murder

डबल मर्डर से शहर में मचा हड़कंप, दंपत्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

27/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version