• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन और बाबू सिंह कुशवाहा पर कसा विजिलेंस का शिकंजा

Writer D by Writer D
01/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

1400 करोड़ स्मारक घोटाला: पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन—बाबू सिंह कुशवाहा को विजलेंस भेजेगी नोटिसलखनऊ.

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) बसपा सरकार में 1400 करोड़ रुपये के स्मारक घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबू सिंह कुशवाहा पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। पिछले दिनों चार अफसरों और दो पट्टाधारकों की गिरफ्तारी के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर विजिलेंस दोनों पूर्व मंत्रियों को बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी में है। यह काफी चर्चित मामला था।

बसपा सरकार में 1400 करोड़ रुपये के स्मारक घोटाले में एक जनवरी 2014 को दर्ज मुकदमे में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबू सिंह कुशवाहा आरोपी बनाए गए थे। मामले की सुनवाई एमपीएमएलए कोर्ट में चल रही है। अब विजलेंस दोनों पूर्व मंत्री पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

विगत दिनों चार अफसरों और दो पट्टाधारकों की गिरफ्तारी के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर विजिलेंस दोनों पूर्व मंत्रियों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजने पर विचार कर रही है। एडीजी विजिलेंस पीवी रामाशास्त्री ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच में साक्ष्य मिलने पर संबंधित के बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। अब तक करीब 20 अधिकारियों सहित 40 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है।

बसपा सरकार में लखनऊ और नोएडा में स्मारकों के निर्माण में 1400 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था। इसकी शुरुआती जांच तत्कालीन लोकायुक्त जस्टिस एनके मेहरोत्रा ने की थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट 20 मई 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंपी थी। इसमें उन्होंने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबू सिंह कुशवाहा समेत 199 लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, बाद में अखिलेश सरकार ने विजिलेंस को जांच सौंप दी।

विजिलेंस की जांच काफी धीमी गति से चल रही है। इसमें विगत चार वर्षों में कोई प्रगति नहीं हुई। इस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले में तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती के बाद विजिलेंस ने जांच पूरी की और अभियोजन की स्वीकृति के लिए प्रकरण शासन को भेजा था। लेकिन, कार्रवाई के नाम पर जांच रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

Tags: Babu Singh KushwahabspLucknow Newsup newsबसपा पार्टीबाबु सिंह कुशवाहासमरक घोटाला
Previous Post

क्या रवि शास्त्री की जगह लेंगे करेंगे राहुल द्रविड़, पढ़े पूरी खबर

Next Post

धोनी के नक्शेकदम पर चली शैफाली, हूबहू धोनी की नकल की

Writer D

Writer D

Related Posts

Sanskrit and Tamil are the soul of India: CM Yogi
Main Slider

संस्कृत और तमिल भारत की आत्मा : योगी आदित्यनाथ

31/10/2025
dharmendra
Main Slider

धर्मेंद्र की अचानक बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

31/10/2025
UP CM Yogi roared in Siwan, Bihar
Main Slider

बिहार के माफिया को सीएम योगी ने बताया मारीच और सुबाहू, कहा- इन्हें फिर से पनपने नहीं देना है

31/10/2025
AK Sharma paid tribute to Sardar Patel on his 150th birth anniversary.
उत्तर प्रदेश

सरदार पटेल न होते तो अखंड भारत का यह स्वरूप नहीं होता: एके शर्मा

31/10/2025
PM Modi
राजनीति

एकता को कमजोर करने वाली हर बात से दूर रहें: पीएम मोदी

31/10/2025
Next Post
Shefali followed in Dhoni's footsteps, copied Dhoni exactly

धोनी के नक्शेकदम पर चली शैफाली, हूबहू धोनी की नकल की

यह भी पढ़ें

ATS ने 3 रोहिंग्या मानव तस्करों को किया अरेस्ट, म्यांमार की दो लड़कियां बरामद

27/07/2021
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट Chaudhary Charan Singh Airport

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट का रनवे 31 मार्च तक रहेगा बंद, जानें क्या है वजह?

30/10/2020
maa durga

इस दिन से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें कब मनाया जाएगा दशहरा

19/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version