• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तमिलनाडु में विजय युग की शुरुआत, 9 मंत्रियों ने ली शपथ

Writer D by Writer D
10/05/2026
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vijay

CM Vijay

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय ( Vijay) ने रविवार को तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विजय (Vijay) समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जमा रही। समर्थक पार्टी के झंडे और पोस्टर लेकर पहुंचे थे। विजय (Vijay) ने तमिल भाषा में शपथ ली और पहली बार विधायक बनने के साथ ही सीधे मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गए।

पहले ही चुनाव में बनाई सरकार

टीवीके ने इस बार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था और शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटें जीत लीं। इसके बाद कांग्रेस, माकपा, भाकपा, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। गठबंधन के कुल विधायकों की संख्या 121 पहुंच गई, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत थी।

पिछले एक सप्ताह से सरकार गठन को लेकर लगातार बैठकों और मंथन का दौर चल रहा था। सहयोगी दलों से बातचीत के बाद राज्यपाल ने विजय (Vijay) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद उन्होंने सहयोगी दलों के समर्थन पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

पहले मंत्रिमंडल में 9 मंत्री शामिल

विजय (Vijay) के साथ नौ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना को मंत्रिमंडल में जगह दी गई। खास बात यह रही कि पहले मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों को शामिल नहीं किया गया और सभी मंत्री टीवीके से बनाए गए।

कैबिनेट में सेल्वी एस. कीर्तना अकेली महिला मंत्री हैं। वह शिवकाशी सीट से विधायक हैं और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में जुड़ी रही हैं।

शपथ के दौरान दिखा दिलचस्प पल

शपथ ग्रहण के दौरान एक हल्का दिलचस्प पल भी देखने को मिला। विजय तय शब्दों से आगे कुछ और बोलने लगे, जिस पर राज्यपाल ने उन्हें बीच में रोकते हुए केवल लिखे हुए शब्द पढ़ने के लिए कहा। इसके बाद विजय मुस्कुराए और दोबारा शपथ पूरी की।

तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव

राजनीतिक जानकार इस बदलाव को ऐतिहासिक मान रहे हैं। वर्ष 1967 के बाद पहली बार तमिलनाडु में किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है। पिछले करीब छह दशकों से राज्य की राजनीति द्रमुक और अन्नाद्रमुक के इर्द-गिर्द ही घूमती रही थी, लेकिन इस चुनाव में टीवीके ने दोनों पारंपरिक दलों को बड़ा झटका दिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं के बीच विजय की लोकप्रियता और नए नेतृत्व की छवि उनकी सबसे बड़ी ताकत साबित हुई।

Tags: CM Vijaytamilnadu news
Previous Post

Mother’s Day: 40+ के बाद ऐसे करें त्वचा का ख्याल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Next Post

सांसद सुप्रिया सुले की कार को मुंबई-पुणे हाइवे पर दूसरी गाड़ी ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
Next Post
Supriya Sule

सांसद सुप्रिया सुले की कार को मुंबई-पुणे हाइवे पर दूसरी गाड़ी ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं

यह भी पढ़ें

Dabur

हाजमोला बनाने वाली कंपनी को तगड़ा झटका, मिला इतने करोड़ का टैक्स नोटिस

17/10/2023

गुजरात सीमा के पास ड्रैगन ने तैनात किए लड़ाकू विमान और सैनिक

09/12/2020
CM Yogi

यूपी में सुशासन अचानक नहीं आया, करने पड़े कई बड़े रिफॉर्म : योगी आदित्यनाथ

10/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version