• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र की 113 करोड़ की संपत्ति जब्त

Writer D by Writer D
28/03/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, भदोही
0
Vijay Mishra

Vijay Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही। पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र (Vijay Mishra) की चल-अचल संपत्ति को जब्त करने का सिलसिला जारी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गुरुवार को नई दिल्ली और प्रयागराज में तीन बहुमंजिला इमारत को कुर्क किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 113 करोड़ रुपये है।

पुलिस के मुताबिक, पूर्व विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत जिले के गोपीगंज थाने में चिन्हित सफेदपोश माफिया और गैंग लीडर का अभियुक्त है।

उसने अपने गैंग के माध्यम से अपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपने परिवार के लोगों के नाम संपत्तियों खरीद रखी हैं। इन्हीं संपत्तियों में दिल्ली और प्रयागराज की तीन अचल संपत्तियों को जिलाधिकारी भदोही ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने का आदेश दिया था।

दिल्ली और प्रयागराज की प्रॉपर्टी सीज

इसमें नई दिल्ली स्थित कोपिया बिल्डिंग के तृतीय तल पर आधुनिक सुविधा युक्त भवन जिसकी अनुमानित कीमत 70 करोड रुपए है और यह प्रॉपर्टी विजय मिश्रा ने अपने परिवार के लोगों के नाम से ली थी। इसके अलावा नई दिल्ली के आनंद लोक में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन जिसके अनुमानित कीमत 8 करोड रुपए है यह संपत्ति विजय मिश्रा के बेटे के नाम पर थी।

वहीं प्रयागराज के बाघंबरी ग्रह संस्थान योजना भवन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन मंजिला भवन जिसमें साकेत अस्पताल संचालित किया जा रहा था, इसकी अनुमानित कीमत 35 करोड़ से अधिक है और विजय मिश्रा ने यह संपत्ति अपने दामाद हरिशंकर मिश्रा के नाम से ली हुई थी।

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, राजू पाल पर दागे थे 40 राउंड फायर

इन तीनों संपत्तियों को भदोही पुलिस ने 27 मार्च को मौके पर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कुर्क कर दिया है। इसके पहले भी विजय मिश्रा की काफी चल अचल संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है।

कई बार के विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) 

गौरतलब है कि विजय मिश्रा (Vijay Mishra) भदोही के ज्ञानपुर विधानसभा से लगातार तीन बार सपा और चौथी बार निषाद पार्टी से विधायक निर्वाचित था। विजय मिश्रा पर दुष्कर्म, हत्या, संपत्ति हड़पने सहित कई अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं।

मामले में एसपी भदोही मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि माफिया विजय मिश्रा एवं उनके गैंग के सदस्यों के अपराध के द्वारा अर्जित धन संपत्ति में तीन अचल संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश 15 मार्च को जिलाधिकारी महोदय भदोही द्वारा पारित किया गया था। जिसके अनुपालन में कुर्की की कार्रवाई की गई है।

Tags: Bhadohi newscrime newsup newsVijay Mishra
Previous Post

मैंने अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा है: लियोनेल मेसी

Next Post

दो पुत्रियों के लिए मिल रहा श्रमिक कन्यादान योजना का लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Marriage

दो पुत्रियों के लिए मिल रहा श्रमिक कन्यादान योजना का लाभ

यह भी पढ़ें

CM Yogi

रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है यूपी, अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हम खुद करने में सक्षम हुए : मुख्यमंत्री

01/08/2024
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने 25 नए अग्निशमन केंद्रों का किया लोकार्पण

01/07/2022
गोंडा जिला जेल में 61 कैदी कोविड-19 पॉजिटिव

गोंडा जिला जेल में 61 कैदी कोविड-19 पॉजिटिव मिले, मचा हड़कंप

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version