• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपने सम्बन्धियो का कुछ इस तरह ‘विकास’ करता रहा विकास दुबे

Desk by Desk
06/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
vikas dubey

अपने सम्बन्धियो का कुछ इस तरह 'विकास' करता रहा विकास दुबे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। मुठभेड़ में मारा गया बिकरू कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे अपने रसूख का इस्तेमाल अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए भी करता था। विकास की मौत के बाद लोग अब खुलकर सामने आ रहे हैं। शिकायत की है कि अपने रसूख के दम पर चहेते अनुराग अवस्थी उर्फ सिन्नी की पत्नी रानो को इसी साल निर्विरोध प्रधान बनवाया।

राजनाथ सिंह तीहरान पहुंचे, ब्रिगेडियर जनरल आमिर हतामी से करेंगे मुलाक़ात

इसके बाद उसके छोटे भाई अविनाश की पत्नी सीमा को अधिकारियों से साठगांठ कर मार्च-2020 में सरकारी राशन का कोटा दिला दिया। नियमानुसार किसी भी जनप्रतिनिधि या उसके परिवार वाले को कोटा नहीं दिया जा सकता। लोगों ने शिकायत में यह भी बताया है कि अनुराग ने जिला प्रशासन को एक फर्जी हलफनामा भी दिया है, जिसमें प्रधान और कोटेदार को एक-दूसरे का संबंधी न होने की बात लिखी है।

नितिन गडकरी ने तोड़ा सबसे ज्यादा सड़कें बनावाने का रिकॉर्ड, लक्ष्य से दोगुनी सड़कें बनाई

ऐसे में कोटा देने से पहले जांच करने गए शिवराजपुर खंड अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। आरोप है कि ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत जिला प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों से की तो प्रधान और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने के बाद डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सीओ बिल्हौर संतोष सिंह को शुक्रवार को जांच के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कोरोना संक्रमित हेड कांस्टेबल ने कोविड अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदकर दी जान

आरोप है कि प्रधानी चुनाव के दौरान अनुराग के पास कोटा था। तब कहा गया कि उसके पास कोटा है, इसलिए उसकी पत्नी चुनाव नहीं लड़ सकती है। इस पर उसने पत्नी को तलाक देने का झूठा हलफनामा भी लगाया। हालांकि ग्रामीणों की शिकायत के बाद अनुराग से कोटा छीन लिया गया।

रायबरेली DM  ने भरी सभा में CMO को कहा ‘गधा’, बोले- खाल खिंचवा लूंगा

बिकरू गांव से अपने भाई दीपू की पत्नी अंजली, शार्प शूटर विष्णुपाल उर्फ जिलेदार को भीटी, रामपुर से सगी बहन रानी तिवारी, बसेन से अपने भांजे शिव तिवारी, दिलीपनगर से अनुराग अवस्थी उर्फ सिन्नी, जादेपुर से पुल्लू उर्फ अनुराग, कंजटी से वेदप्रकाश समेत कई लोगों को अपनी दहशत का इस्तेमाल कर निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाया। कइयों को कोटा भी दिलाया। डीआईजी का कहना है कि जिला प्रशासन की मदद से मामले की जांच कराई जाएगी।

Tags: arrrestgangsterjai bajpai newsjai bajpai wifekanpurKanpur encounterkanpur encounter newsKanpur Imageskanpur kandkanpur newsKanpur Photoskanpur police attackLatest Kanpur PhotographsMadhya Pradesh policemahakaal templePolice personnelsurrenderup newsup policevikas dubeyVikas Dubey casevikas dubey encountervikas dubey encounter newsvikas dubey encounter todayVikas Dubey Kanpur EncounterVikas Dubey Kanpur NewsVikas Dubey Latest Newsvikas dubey newsvikas dubey news in hindiVikas Dubey wifeकानपुर एनकाउंटरगिरफ्तारगैंगस्टरगैंगस्टर विकास दुबेपुलिसकर्मीविकास दुबे
Previous Post

सर्वे न करने जाना पड़ा मंहगा, होम्योपैथिक कर्मी पर FIR, 17 गांव की आशाओं की सेवा समाप्त

Next Post

आंध्र प्रदेश : श्रीलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के रथ में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Next Post
मदिर के रथ में आग

आंध्र प्रदेश : श्रीलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के रथ में लगी आग, कोई हताहत नहीं

यह भी पढ़ें

attacked

जमीनी विवाद मामले में हुई मारपीट में एक की हत्या, दो घायल

14/07/2021
Sidhu Moosewala

सिद्धू मूसेवाला के 19 साल के फैन ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर

31/05/2022

पाकिस्‍तान फ‍िर पूरी तरह से होगा लॉकडाउन? सरकार ने दी चेतावनी

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version