• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे का पांचवां वीडियो वायरल : ‘शेर हमारा छूट गया,जेल का ताला टूट गया’

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अभी भी यूपी पुलिस को उसके 11 साथियों की तलाश है। इस बीच विकास दुबे के आतंक से जुड़े कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहे हैं। मंगलवार को विकास दुबे का पांचवां वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उसके दबंंगई साफ छलकती है। वायरल वीडियो उस समय का है जब एक मामले में विकास दुबे जेल से छूटकर बाहर आया था और उसके स्वागत में उसके काफी समर्थक जुटे थे। नेताओं की तरह सफेद कुर्ता पैजामा पहने स्वागत के लिए आए बुर्जर्गों का पैर भी छूकर आशीर्वाद भी ले रहा है। तभी नारा लगता है शेर हमारा छूट गया, जेल का ताला टूट गया।

चौथे वीडियो में भी दिखी थी दबंगई

शनिवार को विकास दुबे का चौथा वीडियो वायरल हुआ था। इस बार वह लोगों को दंगल के लिए खुलेआम चुनौती देते दिख रहा है। वह बोल रहा है कि दंगल हांक दिया है हमने, अगर कोई लड़ने वाला पहलवान हो तो बताओ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गांव में उसका रुतबा किस कदर था। विकास दुबे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विकास दुबे का भाई दीप प्रकाश फरार, यूपी पुलिस ने 20 हजार का इनाम किया घोषित

विकास सहित छह मारे गए साथी, बाकी की तलाश जारी

कानपुर के बिकरू गांव आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद एफआईआर में विकास दुबे के अलावा अमर दुबे, अतुल दुबे, प्रेम कुमार, प्रभात मिश्रा, बउवा, हीरू, शिवम, जिलेदार, राम सिंह, उमेश चन्द्र, गोपाल सैनी, अखिलेश मिश्रा, विपुल, श्यामू बाजपेई, राजेन्द्र मिश्रा, बाल गोविंद, दयाशंकर अग्निहोत्री शामिल थे। जिसमें अब तक पुलिस विकास दुबे, अमर, अतुल, प्रेम कुमार, प्रभात और बउआ को मुठभेड़ में मार गिराया है। जो बचे हुए अपराधी है उनकी तलाश में एसटीएफ ने बीते दिनों कानपुर देहात, औरैया और झांसी में एक साथ दबिश ऑपरेशन चलाया था। जिसमें एक दर्जन लोगों को उठाकर पूछताछ की मगर उनसे कुछ नहीं मिला। सात लोगों को फिलहाल छोड़ दिया गया है।

विकास को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाने का जिम्मा था जय बाजपेयी के पास

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद जय ने अपनी लग्जरी कारों से विकास और उसके गैंग के सदस्यों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का जिम्मा लिया था। इटावा में मुठभेड़ में मारा गया बउआ का आर्यनगर निवासी जीजा प्रशांत उर्फ डब्लू भी साजिश में शामिल था। घटना के बाद शहर में नाकेबंदी के चलते दोनों विकास तक पहुंच नहीं सके और इससे पहले ही जय के घर पुलिस का छापा पड़ गया। लावारिस खड़ी तीनों कारों को भी बरामद कर लिया था

Tags: hindi newslion missed usnews in hindiPrison lock brokevikas dubeyVikas Dubey videoVikas Dubey Viral Videoजेल का ताला टूट गया शेर हमारा छूट गयाविकास दुबेविकास दुबे वायरल वीडियोविकास दुबे वीडियो
Previous Post

विकास दुबे का भाई दीप प्रकाश फरार, यूपी पुलिस ने 20 हजार का इनाम किया घोषित

Next Post

सचिन पायलट खेमे की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई खत्म

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post
एक दिन इंतजार क्यों नहीं कर लेते?

सचिन पायलट खेमे की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई खत्म

यह भी पढ़ें

rakul preet singh

अब रकुलप्रीत हुईं संक्रमित, लगातार बॉलीवुड में बढ़ रहे केस

22/12/2020

स्वतंत्र देव का बड़ा बयान, बोले- पीएम ने फैसला कर लिया है कि पाक और चीन से युद्ध कब होगा

26/10/2020

मैं विकास दुबे कानपुर वाला… की कहानी अब रुपहले पर्दे पर होगी रिलीज

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version