• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेढ़ किलो सोने के बिस्कुट व 25 लाख नकद लेकर ग्राम प्रधान फरार

Writer D by Writer D
31/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान के अपहरण के मामले ने नया मोड़ लिया है। ग्राम प्रधान का अपहरण नहीं बल्कि उसने अपने मिलने वालों के घर से 25 लाख रुपए नगद और डेढ़ किलो सोना चोरी किया था। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने ग्राम प्रधान और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मालूम हो कि विगत दिवस झांसी जिले में प्रेमनगर थानान्तर्गत ग्राम बलौरा में रहने वाली सुरभि राय ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपने पति संतोष राय के अपहरण होने शिकायत करते हुए न्याय मांगा था। पुलिस ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की।

छानबीन में जो मामला सामने आया उसे जानकर पुलिस आश्चर्य में पड़ गई कि यह मामला अपहरण नहीं बल्कि चोरी का है। पुलिस के अनुसार ग्राम बलौरा में रहने वाली श्रीमती नीता राय ने शिकायत करते हुए बताया कि उनका जेठ जनपद जालौन में पार्टनरी में बालू घाट लिए हैं, जिसे उसका बेटा शिवम राय देखता है। 30 जून 2021 को बालू घाट बंद हो गया था, जिस कारण उसका बेटा घाट से 25 लाख रुपए नगद लेकर घर आ गया था। उक्त रकम सभी पार्टनरों में आपस में बंटनी थी, लेकिन किसी कारण ऐसा नहीं हो सका और वह रकम घर में रखी थी। इसके अलावा उनके घर में ससुर द्वारा दिया गया लगभग डेढ़ किलो सोने का बिस्कुट रखा हुआ था।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

महिला ने बताया कि गांव में रहने के कारण उसके परिवार के ग्राम प्रधान संतोष राय से अच्छे सम्बंध थे। जिस कारण 10 जुलाई 2021 को आवश्यकता पड़ने पर संतोष राय उसके बेटे से तीन लाख रुपए उधार लिए थे, जिसे उसने 22 जून को वापस कर दिया। इसके बाद 23 जून को संतोष राय अपने बच्चों के साथ उसके घर आया था। कुछ समय बाद संतोष राय का भाई अरविन्द राय भी उसके घर आया और बोला कि उसके घर पर कोई तांत्रिक आया है। वह चलकर उसे दिखा लें। क्योंकि वह बीमार रहती हैं। दोनों के इरादों से अनभिज्ञ होकर वह विश्वास में आ गई और संतोष को अपने घर पर अकेला छोड़कर अरविन्द के साथ उसके घर चल गई। घर पहुंचने पर पता चला कि कोई भी तांत्रिक नहीं आया।

इस पर अरविंद ने फिर धोखा देते हुए कहा कि तांत्रिक मुर्गी फार्म में होंगा, जिस पर वह वहां चला और लगभग आधा घंटे बाद लौटकर आया। वापस आने पर उसने बताया कि तांत्रिक नहीं आया है वह चला गया। इसके बाद वह उसे घर पर छोड़ने आया। घर छोड़ने के बाद संतोष और अरविन्द राय वापस अपने घर चले गए। अचानक उसे शक हुआ और उसने अपने घर को सही प्रकार से चेक किया। जिस पर पता चला कि घर से 25 लाख रुपए नगद और डेढ़ किलो सोना गायब था। उसने सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें ग्राम प्रधान संतोष राय आते-जाते हुए नजर आया।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

इस बाबत एसएसपी शिव हरी मीणा का कहना है कि नीता राय की शिकायत के अनुसार आरोपी संतोष राय और अरविन्द राय के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

Tags: crime newsJhansi newsup news
Previous Post

असम-मिजोरम सीमा विवाद: मिजोरम पुलिस ने असम के CM विरुद्ध दर्ज की FIR

Next Post

प्रदेश अध्यक्ष लल्लू समेत 3 पर नामजद FIR कराने वाले SI का ट्रांसफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
Ajay lallu

प्रदेश अध्यक्ष लल्लू समेत 3 पर नामजद FIR कराने वाले SI का ट्रांसफर

यह भी पढ़ें

Steve Wozniak

Apple को-फाउंडर की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

09/11/2023
2400 kg bell handed over for Ram temple

रामोत्सव 2024: मंदिर के निमित्त सौंपा गया 2400 किलो का घंटा

10/01/2024
Farmer protest

किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को आज देंगे कृषि कानून पर अपनी आपत्तियां

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version