• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया बवाल, फूंकी पुलिस चौकी 

Writer D by Writer D
05/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
election result

election result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में पंचायत चुनाव के नतीजों के साथ ही कुछ स्‍थानों से हिंसा की खबरें भी आ रही हैं। ऐसे ही एक मामला गोरखपुर के ब्रह्मपुर ब्लॉक से आ रहा है जहां मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। गुस्‍साई भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला बोलकर वहां आग लगा दी। इसके साथ ही पीएसी के एक ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर ब्लॉक के जिला पंचायत के वार्ड नंबर 60 व 61 में जिला पंचायत सदस्य का प्रमाण पत्र देने में धांधली के आरोप पर बवाल शुरू हुआ। बुधवार शाम सैकड़ों की संख्‍या में ग्रामीणों ने यह आरोप लगाते हुए ब्लॉक मुख्यालय और सड़क पर जाम लगा दिया।

यूपी सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए जारी किया ग्लोबल टेंडर

सड़क जाम करने वालों का यह आरोप था कि धांधली करके दो वार्ड के लोगों को हरा दिया गया है। आरोप था कि प्रशासन ने हारे हुए लोगों को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया। ग्रामीणों ने डीएम को मौके पर बुलाने और वास्‍तव में जीत हासिल करने वाले को प्रमाण पत्र देने की मांग की। इसके साथ ही उन्‍होंने मांग की पूरे मामले की जांच कराकर धांधली करने वालों को जेल भेजा जाए।

ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम और बवाल की सूचना पर चौरीचौरा के एसडीएम पवन कुमार, सीओ कुलदीप तिवारी, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी, झंगहा थानेदार संजय कुमार मिश्रा, बरही, गोबडौर व नई बाजार की चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अफसरों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण जिद पर अड़े रहे। ग्रामीणों का आरोप था कि जिला पंचायत के वार्ड नंबर 60 से रविप्रताप निषाद और 61 से कोदई निषाद जीते थे लेकिन उन दोनों को जीत का प्रमाण पत्र न देकर हारे हुए गोपाल यादव और रमेश को दे दिया गया।

पिता बने ग्राम प्रधान, बेटे ने गांव के विकास के लिए दिया इतने करोड़ का दान

ग्रामीण वहां से चलकर शाम चार बजे नई बाजार चौराहे पर आ गए। उन्‍होंने चौराहे से लेकर नई बाजार पुलिस चौकी तक जाम लगा दिया। इसी बीच एक एटीएम में पैसा डालने वाली गाड़ी पहुंची तो ग्रामीणों ने उस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके बाद एटीएम कैश वैन को वहां से भागना पड़ा। भीड़ ने नई बाजार पु‍लिस चौकी में घुसकर आग लगा दी। पुलिस चौकी में मौजूद कुछ पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। सूचना पर रामगढ़ताल पुलिस, पिपराइच, खोराबार सहित कई थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Tags: crime newsPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat chunav countingPanchayat Chunav Newsup newsup panchayat chunav
Previous Post

एक ही गांव के 4 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

Next Post

लल्लू ने कहा- पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

लल्लू ने कहा- पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar

‘तुम लोग कुछ नहीं जानती, पहले महिलाएं कहां…,’ नीतीश कुमार ने विपक्षी महिला नेताओं को लगाई फटकार

07/03/2025
karela juice to control Diabetes

डायबिटीज को चंद दिनों में ही कंट्रोल कर देगा ये एक गिलास जूस

11/01/2022

बहुत जल्द सैमसंग कंपनी ले कर आ रही है एक सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version