• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रामीणों ने ली मुस्लिमों के बहिष्कार की शपथ, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
08/01/2022
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में मुसलमानों के खिलाफ कुछ ग्रामीणों का शपथ लेने का एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो की शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, 1 जनवरी को कुछ युवक पिकनिक मनाने लुंड्रा थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचे थे जहां उनका स्थानीय ग्रामीण युवक से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी युवकों ने ग्रामीण और उसके परिजनों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया था और कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई और वे रिहा हो गए।

आरोपियों की रिहाई से ग्रामीण नाराज़ थे। ग्रामीणों ने लुंड्रा थाने का घेराव किया और आरोप लगाया कि पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया था जबकि पीड़ित पक्ष आदिवासी समाज से है। कमजोर केस बनाने से ही आरोपी आसानी से छूट गए। यही नहीं, ग्रामीणों ने इसके बाद आरोपियों के धर्म से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखने का निर्णय लेते हुए शपथ भी ली। शपथ का यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर हो रहा है।

क्या है शपथ लेने वाले वीडियो में?

वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथ आगे कर शपथ लेते दिख रहे हैं। वे मुसलमानों से किसी भी प्रकार के संबंध न रखने की बात कह रहे हैं। कह रहे हैं कि वे उनसे (आरोपियों के धर्म समुदाय के लोगों से) किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखेंगे। वह उनके धर्म से जुड़े लोगों की दुकानों से सामान नहीं खरीदेंगे और न ही उन्हें जमीन बेचेंगे।

लगवाना चाहते है कोरोना की एहतियाती खुराक, तो जान लें ये खास बातें

वायरल वीडियो के संबंध में अंबिकापुर के एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि लुंड्रा थाना अंतर्गत जो विवाद हुआ था उसमें विधिपूर्वक कार्रवाई की गई थी और ग्रामीणों को समझाया भी गया था। अब 6 जनवरी को वायरल वीडियो के संबंध में शिकायत मिली है। हम वायरल वीडियो और मामले की जांच कर रहे हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: ambikapur newsChattisgarh NewsNational newsoth to boycott muslims
Previous Post

लगवाना चाहते है कोरोना की एहतियाती खुराक, तो जान लें ये खास बातें

Next Post

EC आज 3:30 बजे कर सकता है पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने सुधा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

16/09/2026
Transfer
Main Slider

उप्र में पांच पीसीएस अधिकारियाें का तबादला

16/09/2026
Main Slider

भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

16/09/2026
Main Slider

जन्मदिन पर युवाओं के बीच पहुंचे धामी, गूंजे ‘युवा हृदय सम्राट’ के नारे

16/09/2026
Main Slider

लखनऊ से शुरू ‘भारत टैक्सी’ को सभी 75 जिलों तक ले जाएगी योगी सरकार

16/09/2026
Next Post
Election Commission

EC आज 3:30 बजे कर सकता है पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान

यह भी पढ़ें

murder

महिला सभासद की गला काटकर हत्या, खुद ही थाने पहुंचा हत्यारा

14/08/2022
Rajpal Yadav

3 बजे तक 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करें… राजपाल की बेल पर फंसा पेंच

16/02/2026
Pm Mann Ki Baat

आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी करेंगे मन की बात, साल का आखरी संबोधन

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version