• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मेरा सिर शर्म से झुक गया है’, कंझावला हादसे पर बोले एलजी

Writer D by Writer D
02/01/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
CM Residence

Vinay Kumar Saxena

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नए साल की सुबह रोहिणी जिले के कंझावला इलाके में कथित हादसे में एक लड़की के संदिग्ध हालत में दर्दनाक मौत के मामले पर दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) ने भी दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि “कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से स्तब्ध हूं।”

एलजी ने कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को पूरे मामले की जांच और आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। वे कमिश्नर के साथ निगरानी कर रहे हैं और आरोपितों को पकड़ लिया गया है। सभी पहलुओं पर गहनता से विचार किया जा रहा है। यहां तक कि पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद एलजी ने आमलोगों से भी अपील की है कि सब मिलकर एक अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील समाज की दिशा में काम करें।

वहीं सुल्तानपुरी से कंझावला (Kanjhawala accident) में इस हादसे को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न खड़े हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज का कहना है कि दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने प्रेस वार्ता कर जगह-जगह नए साल पर जश्न को लेकर सुरक्षा आदि का हवाला देते हुए पुलिस अफसरों की तैनाती की डिटेल दी थी, लेकिन जिस तरह हादसा हुआ है यह देश का सबसे बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें किसी को गाड़ी से इतने किलोमीटर घसीटा हो और उसकी मौत हुई हो गई।

हादसे के बाद रविवार तड़के इस मामले में पहली कॉल रविवार सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर हुई। युवती की लाश सड़क पर मिलने की सूचना तड़के 4 बजकर 11 मिनट की है। यानी पूरे पौने घंटे तक पुलिस की लोकेशन क्या थी ? इस घटना की सूचना देने वाले कॉलर का कहना है वह सात बार फोन कर बातचीत कर पुलिस को गाड़ी के बारे में लगातार बताता रहा लेकिन पुलिस एक्टिव नहीं थी।

सीएम भगवंत मान के आवास के पास मिला जिंदा बम, इलाका सील

सूत्रों की माने तो केस में कई कड़ियां मिसिंग है। मृतका की पहचान क्यों नहीं उजागर की गई। कई किलोमीटर लंबे रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तो यह घटना कैद हुई होगी। इस स्थिति में फुटेज में क्या दिखा, जिस सड़क पर घसीटते हुए वारदात हुई, उस पूरे रूट पर कितने निशान कलेक्ट हुए। पुलिस की एक्सीडेंट थ्योरी पर ऐसे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक कंझावला में जिस जगह पर शव मिला, उस समय सूचना पाकर दो जिलों के चार एसएचओ जांच में लगे थे। जिस तरह से यह खौफनाक वारदात हुई पहली नजर में यह महज रोड एक्सीडेंट दिखाई नहीं देता। इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता कि युवती की हत्या के बाद हादसा दिखाने की कोशिश की गई हो। जिस जगह कथित एक्सीडेंट हुआ और जहां शव मिला उसमें कई किलोमीटर की दूरी है।

Tags: delhi newsKanjhawala accidentlg vinay kumar saxsenaNational news
Previous Post

सीएम भगवंत मान के आवास के पास मिला जिंदा बम, इलाका सील

Next Post

यूपी पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी का दिखा असर, नव वर्ष पर नहीं हुई कोई अप्रिय घटना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी

16/09/2026
Main Slider

CM धामी के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

16/09/2026
उत्तराखंड

क्यूआर कोड स्कैन कर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस से जुड़ी तस्वीरें प्राप्त कर सकेंगे आमजन

16/09/2026
उत्तराखंड

ग्रामीणों की आवाज बनी सीएम धामी की प्राथमिकता, सकण्ड गांव की सड़क पर तेज हुई कार्रवाई

16/09/2026
Main Slider

भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

16/09/2026
Next Post
CM Yogi

यूपी पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी का दिखा असर, नव वर्ष पर नहीं हुई कोई अप्रिय घटना

यह भी पढ़ें

God

देवी-देवताओं को लगाएं इनका भोग, मिलेगा आर्थिक लाभ का आशीर्वाद

03/07/2026
Vocal for Local

वोकल फॉर लोकल के मंत्र को सिद्ध करेंगी बांस की राखियां

25/07/2022
mother sent to jail

नोट तस्कर को दस साल की सजा, लाखों के नकली नोटों के साथ हुआ था गिरफ्तार

19/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version