• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रमजान के मौके पर मस्जिद में हिंसा, 67 लोग घायल

Writer D by Writer D
15/04/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इजरायल। इस्लाम के तीसरे सबसे पवित्र स्थल यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद (Al Aqsa Mosque) में रमजान (Ramadan) के मौके पर इजरायली सैनिकों और फिलिस्तीनियों के बीच हिंसा की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के हुई हिंसा में 67 फिलिस्तीनी जख्मी हुए हैं। इजराइल अल अक्सा मस्जिद पर अपना अधिकार मानता है और उसने मस्जिद में फिलिस्तीनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। रमजान के मौके पर ये प्रतिबंध हटाए गए थे। सुबह की नमाज के लिए मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजी जमा हुए थे जिस दौरान हिंसा हुई।

समाचार एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल-अक्सा मस्जिद की देखभाल करने वाली समिति ने कहा कि इजराइली पुलिस ने सुबह होने से पहले ही मस्जिद में प्रवेश किया। इजरायल ने कहा कि रमजान को देखते हुए सुबह की नमाज के लिए मस्जिद में हजारों लोग जमा हुए थे। उसकी सेना हिंसा करने के लिए रखे गए चट्टानों और पत्थरों को हटाने के लिए मस्जिद में घुसी।

अल -अक्सा मस्जिद मुसलमानों के अलावा यहूदियों और ईसाइयों को लिए भी पवित्र स्थल माना जाता है। यहूदियों के लिए ये सबसे बड़ा पवित्र स्थल है। ये मस्जिद इजराइल और फिलिस्तीन के बीच दशकों से संघर्ष का केंद्र रहा है।

सीएम धामी ने बिशु मेले का किया शुभारंभ, सोमेश्वर देवता का लिया आशीर्वाद

ऑनलाइन शेयर किए जा रहे वीडियो में फिलिस्तीनियों को पत्थर फेंकते हुए और इजरायली पुलिस को आंसू गैस के गोले और हथगोले फेंकते हुए देखा जा सकता है। कुछ वीडियो में आंसू गैस के प्रभाव से बचने के लिए लोगों को मस्जिद में छिपते हुए देखा जा सकता है।

फिलिस्तीन की रेड क्रिसेंट आपातकालीन सेवा ने कहा कि उसने 67 घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया जो रबर की गोलियों और हथगोलों से घायल हुए थे।  रेड क्रिसेंट ने कहा कि साइट पर एक गार्ड की आंख में रबर मारी गई है।

Tags: # world newsAl Aqsa Mosqueinternational Newslive hindi newsnews hindi todaynews in hindiRamadanTodays News
Previous Post

सीएम धामी ने बिशु मेले का किया शुभारंभ, सोमेश्वर देवता का लिया आशीर्वाद

Next Post

प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगी महिलाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Next Post

प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगी महिलाएं

यह भी पढ़ें

share market

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 9.71 अंकों की बढ़त

15/12/2020
WhatsApp

जल्द अपने डेस्कटॉप व लैपटॉप से भी कर पाएंगे WhatsApp वीडियो और वॉयस कॉल!

20/10/2020
indian railway

दक्षिण पूर्व रेलवे यूपीएससी परीक्षा को लेकर दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version