• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिखर शतक से चूके, विराट, राहुल और क्रुणाल फिफ्टी के दम पर भारत के 317

Desk by Desk
23/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
विराट कोहली Virat Kohli

विराट कोहली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

पुणे। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (98) मात्र दो रन से अपने शतक से चूक गए, लेकिन भारत ने कप्तान विराट कोहली (56), विकेटकीपर बल्लेबाज लाेकेश राहुल (नाबाद 62) और पदार्पण मैच खेल रहे ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (नाबाद 58) के शानदार अर्धशतकों से इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में मंगलवार को 50 ओवर में पांच विकेट पर 317 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

भारत ने इस मुकाबले में टॉस गंवाया, लेकिन शिखर धवन और राेहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़ कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। रोहित ने 42 गेंदों पर 28 रन में चार चौके लगाए, जबकि धवन ने 106 गेंदों पर 98 रन में 11 चौके और दो छक्के लगाए। शिखर पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने फॉर्म में वापसी की और शानदार पारी खेली।

शिखर ने अपना आखिरी वनडे शतक नौ जून 2019 को ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। रोहित के आउट होने के बाद शिखर ने अपने कप्तान विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 105 रन की जबरदस्त साझेदारी की। विराट ने 60 गेंदों पर 56 रन में छह चौके लगाए। विराट का विकेट 169 के स्कोर पर गिरा। नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर छह रन बना कर जल्द ही पवेलियन लौट गए। अय्यर को मार्क वुड ने स्थानापन्न खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने हाथों कैच कराया।

शिखर ने ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को कैच थमा दिया। शिखर का विकेट 197 के स्कोर पर गिरा, जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नौ गेंदाें में एक रन बना कर टीम के 205 के स्कोर पर आउट हो गए। इंग्लैंड ने जल्दी-जल्दी चार विकेट निकाल कर भारत की हालत खराब कर दी, लेकिन इसके बाद राहुल और क्रुणाल पांड्या ने विध्वंसक अंदाज में बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 112 रन की अविजित साझेदारी कर भारत को एक मजबूत स्कोर पर पहुंच दिया।

राहुल और क्रुणाल दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे कर डाले। राहुल ने 43 गेंदों पर नाबाद 62 रन में चार चौके और चार छक्के लगाए, जबकि क्रुणाल ने 31 गेंदों पर नाबाद 58 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए। दोनों ने 57 गेंदों पर 112 रन जोड़ डाले। राहुल ने पारी की आखिरी गेंद पर मार्क वुड को चौका लगा कर भारतीय पारी 317 रन पर समाप्त की।

इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने 34 रन पर तीन विकेट और मार्क वुड ने 75 रन पर दो विकेट लिए। टॉम करेन ने अपने 10 ओवर में 63 रन और आदिल राशिद ने नौ ओवर में 66 रन दिए।

Tags: भारत के 317 रन
Previous Post

25 हजार के इनामी बदमाश को STF ने अंबेडकरनगर से किया गिरफ्तार

Next Post

फूलपुर इफको कारखाने में विस्फोट, एक कर्मचारी की मौत, छह घायल

Desk

Desk

Related Posts

CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
cm helpline 1076
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मजबूत हो रहा सुशासन, शिकायतों के त्वरित समाधान से बढ़ा लोगों का भरोसा

03/08/2026
Next Post
Explosion in Phulpur IFFCO factory

फूलपुर इफको कारखाने में विस्फोट, एक कर्मचारी की मौत, छह घायल

यह भी पढ़ें

रक्षाबंधन पर योगी सरकार बहनों को देगी बसों में मुफ्त यात्रा के साथ ये खास तोहफा

08/08/2021
kvs class 1 admission

आज से नर्सरी एडमिशन शुरू, जाने किस क्राइटेरिया को मिलेंगे सबसे ज्यादा प्वॉइंट्स

28/11/2024
CM Dhami met Rajnath Singh

मुख्यमंत्री धामी ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात

01/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version