• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब के गेंदबाजों के आगे फीके पड़े विराट के बल्लेबाज, 34 रन से जीत दर्ज

Desk by Desk
30/04/2021
in Main Slider, खेल
0
Virat's batsman faded in front of Punjab bowlers, winning by 34 runs

Virat's batsman faded in front of Punjab bowlers, winning by 34 runs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आईपीएल 2021 का आगाज हो चुका है। आज सीजन के 26वें मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 34 रन से हरा दिया। यह पंजाब की बेंगलुरु पर लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले पिछले सीजन में PBKS ने लगातार 2 मैच में RCB को शिकस्त दी थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में बेंगलुरु टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

जीत के साथ PBKS पॉइंट टेबल में 5वें और RCB तीसरे स्थान पर है। पंजाब के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने 25वीं फिफ्टी लगाई और 57 बॉल पर 91 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वहीं, सीजन का पहला मैच खेल रहे हरप्रीत बरार ने 25 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद 3 बड़े विकेट लिए। उन्होंने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स को आउट कर मैच पलट दिया। इसके अलावा रवि बिश्नोई ने भी 2 विकेट लिए।

क्रिस गेल ने अपने आईपीएल में 400 चौके पूरे कर रचा इतिहास

हरप्रीत बरार और रवि बिश्नोई ने 5 विकेट लेकर मैच पलटा।

बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ओपनिंग करने आए। 19 रन पर बेंगलुरु का पहला विकेट गिरा। राइली मेरिडिथ ने पडिक्कल को क्लीन बोल्ड किया। वे 6 बॉल पर 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट ने रजत पाटीदार के साथ मिलकर बेंगलुरु की पारी संभाली। इन दोनों ने 46 बॉल पर 43 रन की पार्टनरशिप की। हालांकि, रन रेट बढ़ाने के चक्कर में विराट अपना विकेट गंवा बैठे।

धवन बने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

सीजन का पहला मैच खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत ने बेंगलुरु को लगातार 2 बॉल पर 2 झटके दिए। उन्होंने 11वें ओवर में विराट और ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया।
विराट 34 बॉल पर 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मैक्सवेल शून्य पर पवेलियन लौटे। इसके बाद अपने अगले ही ओवर में हरप्रीत ने डिविलियर्स को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। वे 9 बॉल पर 3 रन बनाकर आउट हुए।

रजत पाटीदार 30 बॉल पर 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रिस जॉर्डन ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। हरप्रीत के बाद बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने भी लगातार 2 बॉल पर 2 विकेट लिए। बिश्नोई ने 16वें ओवर में शाहबाज अहमद और डेनियल सैम्स को पवेलियन भेजा। शाहबाज 8 और सैम्स 3 रन बनाकर आउट हुए। 96 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद काइल जेमिसन और हर्षल पटेल ने ताबड़तोड़ पारी खेली। इन दोनों ने 23 बॉल पर 48 रन की पार्टनरशिप की। हर्षल 13 बॉल पर 31 रन की पारी खेली। उन्हें मोहम्मद शमी ने बिश्नोई के हाथों कैच कराया। वहीं, जेमिसन 11 बॉल पर 16 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

 

Tags: 24ghante online.comhindi newsIndia News in HindiIPLIPL 2021ipl matchipl newsIPL Serieslatest newsnews in hindiPBKSPBKS vs RCBPBKS won the matchRCBताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

एक एम्बुलेंस में 10 शव, इस शहर के कोविड हॉस्पिटल का वीडियो हुआ वायरल

Next Post

रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Next Post
black marketing of Remdesivir

रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

benefits of pea

सर्दियों में जरूर खाएं मटर, सेहत को होंगे ये ढेर सारे फायदे, जानें जरूर

27/01/2022
disabled rehabilitation center

दिव्यांगजनों को बड़ी राहतः देहरादून में खुला उत्तराखंड का पहला आधुनिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र

03/09/2025

योगी सरकार में जितनी भी भर्तियां निकाली गयीं एक भी भर्ती पूरी नहीं हुई : लल्लू

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version