• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्टेज गिरने से सॉफ्टवेयर कंपनी के सीईओ की मौत, हैदराबाद में था सिल्‍वर जुबली कार्यक्रम

Writer D by Writer D
20/01/2024
in Business
0
Sanjay Shah

Sanjay Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब सॉफ्टवेयर कंपनी विस्टेक्स एशिया की 25वीं वर्षगांठ समारोह मनाया जा रहा था। हादसे में 20 फीट की ऊंचाई वाले एरियल स्टेज गिरने से कंपनी के 56 वर्षीय सीईओ संजय शाह की मौत हो गई है।

अमेरिका स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी Vistex के CEO संजय शाह (Sanjay Shah) और कंपनी के अध्यक्ष राजू दतला गुरुवार को सिल्‍वर जुबली समारोह के दौरान एक लोहे के पिंजरे में थे, जिसे ऊंचाई से नीचे उतारा जाना था। जब उन्‍हें नीचे उतारा जा रहा था तो इसी बीच पिंजरे को सहारा देने वाली लोहे की चेन का एक किनारा टूट गया, जिससे दोनों नीचे गिर गए।

इलाज के दौरान हुई सीईओ (Sanjay Shah) की मौत

पुलिस ने बताया कि इस घटना के तुरंत बाद उन्‍हें अस्‍पताल लेकर जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान कंपनी के CEO संजय शाह (Sanjay Shah) की मौत हो गई। वहीं कंपनी के अध्‍यक्ष की हालत गंभीर है। कंपनी के एक अधिकारी की शिकायत पर फिल्‍म सिटी इवेंट मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, विस्‍टेक्‍स ने रामोजी फिल्‍म सिटी में अपने कर्मचारियों के लिए रहने की व्‍यवस्‍था की थी और सिल्‍वर जुबली के लिए दो दिन के कार्यक्रम की योजना बनाई गई थी।

अयोध्या में प्रज्वलित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा दीपक, 21 हजार लीटर तेल से रोशनी देगा दिया

रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल्लापुरमेट पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर डी करुणाकर रेड्डी ने बताया कि दोनों 15 फीट से ज्‍यादा ऊंचाई पर थे और नीचे कंक्रीट के मंच पर गिरे। इससे शरीर पर कई चोटें आईं। इसके बाद इन दोनों को अस्‍पताल लेकर जाया गया।

शाह (Sanjay Shah) ने 1999 में खोली थी कंपनी

गौरतलब है कि विस्‍टेक्‍स एक इलिनोइस बेस्‍ड फर्म है, जो राजस्‍व प्रबंधन समाधान और सर्विस प्रोवाइडर है। इसकी स्‍थापना 1999 में शाह ने की थी। शाह ने लेह विश्‍वविद्यालय में विस्‍टेक्‍स फाउंडेशन और विस्‍टेक्‍स इंस्‍टीट्यूट फॉर एक्‍जीक्‍यूटिव लर्निंग एंड रिसर्च की भी स्‍थापना की है। कंपनी के ग्‍लोबल स्‍तर पर 20 ऑफिस हैं और 20 हजार से ज्‍यादा कर्मचारी हैं।

Tags: Business NewsBusiness news in hindivistex software company
Previous Post

अयोध्या में प्रज्वलित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा दीपक, 21 हजार लीटर तेल से रोशनी देगा दिया

Next Post

हरियाणा में AAP को लगा बड़ा झटका, अशोक तंवर BJP में हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Next Post
Ashok Tanwar

हरियाणा में AAP को लगा बड़ा झटका, अशोक तंवर BJP में हुए शामिल

यह भी पढ़ें

Komaki MX16

सिर्फ 15 रुपए में 200 किलोमीटर दौड़ती है ये इलेक्ट्रिक क्रूजर

21/11/2025
Gujiya

होली पर बनाए ‘नटखट गुजिया, नोट करें आसान रेसिपी

17/03/2024

चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से टकराने वाला था अमेरिकी स्पेसक्राफ्ट, ISRO ने उठाया ये कदम

18/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version