• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस विटामिन की कमी से हो सकती हैं कई बीमारियां, ऐसे पूरी करें कमी

Writer D by Writer D
26/12/2025
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Vitamin C

Vitamin C

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विटामिन सी (Vitamin C) हल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी है। ये पोषक तत्व ओक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये हमारे शरीर में कोलेजन के निर्माण में मदद करता है। ये हड्डियों के विकास, रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य और घाव भरने के लिए भी महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि विटामिन सी की कमी से कई बीमारियां हो सकती हैं, जो आगे चलकर कई परेशानियों का कारण बन सकती हैं।

विटामिन सी (Vitamin C) की कमी के कारण हो सकते हैं रोग

स्कर्वी

स्कर्वी विटामिन सी की कमी से जुड़ी सबसे प्रमुख बीमारी है। इसका मुख्य कारण विटामिन सी की कमी है। इससे चोट लगना, मसूड़ों से खून आना, कमजोरी, थकान, दाने निकलना आदि हो सकता है। शुरूआत में विटामिन सी की कमी के कारण आपको थकान, भूख कम लगना, चिड़चिड़ापन और जोड़ों का दर्द आदि की समस्या हो सकती है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो एनीमिया, मसूड़े की सूजन, त्वचा संबंधित समस्या भी हो सकती हैं।

हाइपरथायरायडिज्म

हाइपरथायरायडिज्म तब होता है जब थायरॉयड ग्रंथि अधिक हार्मोन स्रावित करती है। अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के साथ विटामिन सी आपके थायराइड स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। लंबे समय तक विटामिन सी की कमी से थायरॉयड ग्रंथियों से हार्मोन का अधिक स्राव हो सकता है, जिससे हाइपरथायरायडिज्म हो सकता है, जिससे अनजाने में वजन कम होना,  भूख बढ़ना,  घबराहट,  कंपकंपी,  महिलाओं में मासिक धर्म के पैटर्न में बदलाव और बहुत कुछ जैसे लक्षण हो सकते हैं।

खून की कमी

अपने आहार में विटामिन सी को शामिल करना बहुत जरूरी है। अन्य लाभों के अलावा, विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है, जो एनीमिया जैसी बीमारियों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। इस कारण थकान, पीलापन, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, वजन कम होना आदि जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

मसूड़ों से खून आना

आपके दांतो के स्वास्थ्य के लिए विटामिन सी बहुत महत्वपूर्ण है। ये आपके दांतों को तो मजबूत करता ही है साथ ही मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। विटामिन सी की कमी से मसूड़ों से खून आना और मसूड़ों की बीमारी हो सकती है।

त्वचा रोग

त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी विटामिन सी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये कोलेजन उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये प्रोटीन त्वचा, बाल, जोड़ों और त्वचा के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में त्वचा संबंधित घाव भी हो सकते हैं।

ये फूड्स अपनी डाइट में करे शामिल

अपने आहार में विटामिन सी से भरपूर फूड्स को शामिल करना इस स्थिति का इलाज करने का सबसे अच्छा तरीका है। खट्टे फल, विटामिन सी से भरपूर सब्जियों का अधिक सेवन करें। धूम्रपान से बचना चाहिए क्योंकि अध्ययनों के अनुसार धूम्रपान करने वालों के शरीर में विटामिन सी की मात्रा काफी कम हुई है।

Tags: health tipsVitamin cvitamin c deficiency
Previous Post

इस डिश को एक बार खाएंगे तो बार-बार याद आएगा स्वाद,

Next Post

नए साल के पहले दिन न करें ये काम, वरना पूरा साल परेशानियों से घिर जाएगा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
New Year

नए साल के पहले दिन न करें ये काम, वरना पूरा साल परेशानियों से घिर जाएगा

यह भी पढ़ें

uddhav thakre

उद्धव ने साधा निशाना, कहा- मुंबई आकर नाम कमाते हैं, पर कर्ज नहीं चुकाते

07/09/2020
australia

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

28/11/2020
A family troubled by land dispute attempted suicide

नीट सॉल्वर गैंग मामले में 25 अभ्यर्थियों की पहचान, रिपोर्ट एनटीए को भेजी गई

30/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version