• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से शरीर को बचाता है Vitamin-D, रिसर्च में हुआ खुलासा

Writer D by Writer D
12/09/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाल ही में की गयी एक रिसर्च के अनुसार Vitamin-D आपके शरीर को कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से बचाने में मददगार सिद्ध हुआ है. इस रिसर्च की रिपोर्ट का कहना है कि शरीर में अगर पर्याप्त मात्रा  में विटामिन-डी मौजूद हो तो यह एडवांस कैंसर के खतरे को 17 प्रतिशत तक कम कर सकता है. अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो कैंसर की संभावना बहुत बढ़ जाती है.

इतना ही नहीं, सिर्फ लो बीएमआई (बॉडी मास्क इंडेक्स) या सामान्य वजन के लोगों की बात की जाए तो उनमें कैंसर का खतरा 38 प्रतिशत तक कम पाया गया है. यानी विटामिन-डी कम वजन वाले लोगों में कैंसर का खतरा 38% और ओवरऑल लोगों में 17% तक कम करता है. इस शोध के आंकड़े 2013 से 2018 के बीच जुटाए गए थे.

ब्रिघम एंड वूमेन्स हॉस्पिटल (बॉस्टन) का यह शोध JAMA नेटवर्क ओपन जर्नल में प्रकाशित हुआ है. साल 2018 में वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि विटामिन-डी शरीर में कैंसर को पनपने से नहीं रोक सकता है, लेकिन ये इस गंभीर बीमारी से मौत का खतरा कम कर सकता है.

स्टडी के प्रमुख शोधकर्ताओं में से एक पॉलेट चैडलर ने कहा, ‘विटामिन-डी आसानी से उपलब्ध होने वाला सप्लीमेंट है, सस्ता है और दशकों से शोध में इस्तेमाल होता रहा है. हमारे शोध में पता चला है कि सामान्य वजन वाले लोगों में कैंसर की बीमारी का खतरा कम होता है. इससे विटामिन-डी और एडवांस कैंसर के संबंध में नई जानाकरी मिली है.’

सॉल्‍मन और टुना फिश खाने से भी विटामिन डी की कमी पूरी हो जाती है. अगर आपको मछली खाना पसंद नहीं है तो आप अंडे को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे भी विटामिन डी की कमी नहीं होती है.

विटामिन डी की कमी होने पर गाजर खाना भी फायदेमंद होता है. अंडे का पीला भाग, मशरूम, सोया मिल्क और गाजर या संतरे का जूस भी विटामिन डी का अच्छा स्रोत माने जाते हैं.

धूप भी विटामिन डी का अच्छा स्रोत मानी जाती है. सर्दियों में तो धूप सेंकने के और भी ज्यादा फायदे होते हैं. इससे कई तरह की स्किन डिसीज भी दूर होती हैं.

कॉड लिवर ऑयल में भी विटामिन डी भरपूर मात्रा होता है. इससे हड्ड‍ियों की कमजोरी दूर होती है. बुढ़ापे ऑस्टोपरोसिस की समस्या भी नहीं होती है.

 

Tags: 24ghanteonline.comCancercancer causescancer preventioncancer symptomshealth and fitnessvitamin DVitamin D benefitsvitamin D reduce cancerVitamin D Sources
Previous Post

दुनिया का वो अनोखा चिड़ियाघर, जहां खुलेआम घूमते हैं जानवर

Next Post

आपकी ये 5 गलत आदतें आपकी इम्युनिटी को करती हैं कमजोर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post

आपकी ये 5 गलत आदतें आपकी इम्युनिटी को करती हैं कमजोर

यह भी पढ़ें

Royal Challengers Banglore vs Sunrisers Hyderabad

एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद-बैंगलोर होंगे आमने-सामने

07/11/2020
drinking coffee

जानिए दिन में कितनी बार कॉफी पीना है सेहत के लिए लाभकारी

18/11/2021
CM Yogi's roar in Shahabuddin's stronghold.

जैसे नाम वैसा काम…, शहाबुद्दीन के गण में सीएम योगी की दहाड़

29/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version