• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 टोक्यो में फटा ज्वालामुखी, समुद्र के अंदर से निकले WW II के 2 दर्जन जहाज

Writer D by Writer D
28/10/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जापान की राजधानी टोक्यो के पास प्रशांत महासागर के अंदर एक ज्वालामुखी फटा। कुछ भूकंप आए। इसके बाद समुद्र के अंदर से द्वितीय विश्वयुद्ध के डूबे हुए दो दर्जन भूतिया जहाज बाहर आ गए।

जापान के ऑल निप्पो न्यूज (ANN) के हेलिकॉप्टर फुटेज में इन जहाजों को देखा गया। हेलिकॉप्टर भूकंपीय गतिविधि और ज्वालामुखी विस्फोट के बाद इस समुद्री इलाके से खबरों के लिए तस्वीरें ले रहा था और वीडियो फुटेज बना रहा था।

टोक्यो से 1200 किलोमीटर दक्षिण में प्रशांत महासागर में स्थित इयो जीमा (Iwo Jima) द्वीप के पास द्वितीय विश्वयुद्ध के 24 युद्धपोत देखे गए। ये समुद्र के अंदर डूबे हुए थे। लेकिन फुकुतोकू-ओकानोबा ज्वालामुखी (Fukutoku-Okanoba) फटने और भूकंप आने की वजह से ये किसी तरह बाहर निकल आए। इनमें से कई जहाज द्वीप के तटों के पास बहकर आ गए थे।

WWII ghost ships volcano Japan

अब जानते हैं इस इलाके की कहानी कि आखिर सेकेंड वर्ल्ड वॉर के समय यहां क्या हुआ था। इस स्थान पर हुई लड़ाई को बैटल ऑफ इयो जीमा (Battle of Iwo Jima) कहते हैं। 1945 में हुए भयानक युद्ध में अमेरिकी सेना ने यहां कई जहाजों को डुबा दिया था। यहां 70 हजार अमेरिकी मरीन्स जापान के 20 हजार सैनिकों से लड़ाई कर रहे थे। इस युद्ध के अंत तक 20 हजार अमेरिकी मरीन्स घायल हुए थे। करीब 7000 मरीन्स मारे गए थे। जापानी सैनिकों में से सिर्फ 216 सैनिक ही बचे थे।

जो जहाज पानी से बाहर निकले हैं उनमें से ज्यादातर ट्रांसपोर्ट वेसल हैं। जिन्हें अमेरिकी नौसेना ने जब्त किया था। अमेरिकी नेशनल आर्काइव के अनुसार बाद में अमेरिकी सैनिकों ने इन्हें बम से उड़ाकर समुद्र में डूबो दिया था। इयो जीमा में कोई बंदरगाह था नहीं, इसलिए जहाज द्वीप के समानांतर डूबते हुए समुद्र के अंदर चले गए। इससे समुद्र के अंदर एक दीवार जैसी बन गई। ये तेज लहरों और हथियारों से द्वीप को बचाते रहे।

WWII ghost ships volcano Japan

जापान की सरकार के सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड वॉल्कैनो रिसर्च के निदेशक सेतसुया नाकाडा ने बताया कि फुकुतोकू-ओकानोबा (Fukutoku-Okanoba) ज्वालामुखी इस साल अगस्त से लगातार समुद्र के अंदर विस्फोट कर रहा है। विस्फोट की वजह से लगातार भूकंप आ रहे हैं। जिसकी वजह से यहां पर जमा हो रहे राख और लावा के पत्थरों से समुद्र के अंदर टीले बन रहे हैं। इन टीलों के बनने से तलहटी की मिट्टी खिसक रही है, जिससे ये जहाज ऊपर की ओर आ रहे हैं। ज्वालामुखी के आसपास अर्धचंद्राकार द्वीप बन गया है।

नाबालिग ने You Tube देखकर दिया बच्चे को जन्म, माता-पिता से भी छिपाई प्रेग्नेंसी

इयो जीमा द्वीप बोनिन आइलैंड (Bonin Islands) का हिस्सा है। यहां पर ऐसे करीब 30 आइलैंड्स हैं। ये द्वीप प्रशांत महासागर के नीचे मौजूद पैसिफिक टेक्टोनिक प्लेट और फिलिपींस सी प्लेट के टकराव से बने हैं। ये पूरा द्वीप समूह भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियों के निशाने पर रहता है। यानी यहां पर सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं। सबसे ज्यादा ज्वालामुखी विस्फोट की आशंका रहती हैं।

WWII ghost ships volcano Japan

जापान के मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ महीनों में इयो जीमा द्वीप के पास 7 अक्टूबर 2021 को 5।9 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसकी वजह से टोक्यो समेत पूरे जापान की जमीन हिल गई थी। यहां पर एक और ज्वालामुखीय द्वीप है। जिसका नाम निशिनोशीमा (Nishinoshima) है। यह साल 2013 से लगातार फट रहा है। लावा और गैस उगल रहा है। इयो जीमा पर मौजूद माउंट सुरीबाची (Mount Suribachi) शांत था लेकिन हाल ही में इसे सक्रिय ज्वालामुखी की श्रेणी में डाल दिया गया है। इसे दुनिया के 10 सबसे खतरनाक ज्वालामुखियों में एक माना जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये कभी भी फट सकता है। सेतसुया नाकाडा ने ANN को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस पूरे 30 द्वीपों के समूह के आसपास आपको समुद्र के कई रंग देखने को मिलेंगे। ऐसा समुद्र के अंदर ज्वालामुखी फटने की वजह से हो रहा है। इयो जीमा द्वीप पर एक बड़ा विस्फोट किसी भी समय हो सकता है। अगर माउंट सुरीबाची में विस्फोट होता है या फिर समुद्र की तलहटी धंसती है तो कई समुद्री खजाने बाहर आ सकते हैं। इस द्वीप पर कोई रहता है नहीं इसलिए दोनों ही प्राकृतिक आपदाओं में तबाही कम होगी।

Tags: # world newsinternational NewsJapantokyo newsvolcano
Previous Post

नाबालिग ने You Tube देखकर दिया बच्चे को जन्म, माता-पिता से भी छिपाई प्रेग्नेंसी

Next Post

किंग खान की पूरी हुई ‘मन्नत’, आर्यन को मिली जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
Aryan Khan

किंग खान की पूरी हुई 'मन्नत', आर्यन को मिली जमानत

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

दिल्ली में अब चलेगी ‘जेल’ से सरकार, ED की कस्टडी से केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश

24/03/2024
new virus alert

वैज्ञानिक ने दी चेतावनी, दुनिया में तेजी से फैल रही एक और जानलेवा महामारी

03/01/2021
Will have enough options while selecting Kiwi squad for WTC finals: Ross Taylor

WTC फाइनल के लिये कीवी टीम का चयन करते समय होंगे पर्याप्त विकल्प: रोस टेलर

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version