• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं चुनाव आइकन: अनुराग अग्रवाल

Writer D by Writer D
30/04/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Anurag Agarwal

anurag agarwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) की नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने के साथ ही चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों व राजनीतिक पार्टियों को चुनाव प्रचार के समय रोड शो, चुनाव रैलियों के लिए जनसाधारण को असुविधा न हो इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करनी होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Anurag Agarwal) ने कहा कि केवल चुनाव प्रचार के लिए दोपहिया वाहनों का उपयोग यातायात नियमों के अनुसार ही करना होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की अनुमति नहीं होगी। सभी बड़े वाहनों के काफिलों में यदि कोई केंद्रीय मंत्री, राज्य का मंत्री या अन्य विशेष व्यक्ति शामिल है तो काफिलों को 10 वाहनों में तोड़ा जाएगा और दूसरे काफिले में कम से कम 100 मीटर का फासला होगा।

अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा कि एक बाइक पर एक से डेढ़ फीट के झंडे को साथ लेकर चलने की अनुमति होगी। रोड शो के समय जनसाधारण की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाएगा और आधी सड़क पर आवाजाही की अनुमति होगी। रोड शो में पशुओं व स्कूल वर्दी में बच्चों को शामिल करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगा। रोड़ शो के दौरान पटाखे फोड़ने व हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा।

रात 10 से प्रातः 6 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध

उन्होंने (Anurag Agarwal) बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक मंचों पर या वाहनों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों के प्रयोग पर रात 10 से प्रातः 6 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी हर प्रकार के चुनाव प्रचार पर निगरानी रखेंगे और आयोग को रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से सूचित करेंगे।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं चुनाव आइकन

अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा कि हरियाणा का मतदाता राजनैतिक रूप से जागरूक है फिर भी आयोग ने भी गैर राजनैतिक विभूतियों को चुनाव का आइकन बनाया है। संयोग से फिल्म अभिनेता राजकुमार राव जो कि राष्ट्रीय आइकन हैं वे मूल रूप से हरियाणा से हैं और ओलंपियन सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा भी हरियाणा के रहने वाले हैं। इसी प्रकार फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना का संबंध से हरियाणा है। उन्होने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने जिलों का चुनाव आइकन बनाए। उनका मतदान केंद्रों पर कट आउट व सेल्फी प्वाइंट भी बनाए। इसके अलावा पहली बार मतदान कर रहे युवाओं को चुनाव का पर्व-देश का गर्व के बारे भी जानकारी दें। स्वीप कार्यक्रमों के तहत पेंटिंग, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी इत्यादि की प्रतियोगिताएं आयोजित कराएं और प्रतिभागियों को सम्मानित करें।

अग्रवाल ने बताया कि चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों में चुनाव आइकॉन बनाये गए हैं जो नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इनमें एशियाई गेम्स 2023 में निशानेबाज़ी में स्वर्ण पदक विजेता पलक को झज्जर जिले के लिए, 19वें एशियाई गेम्स में निशानेबाज़ी में रजत पदक विजेता आदर्श सिंह को फरीदाबाद जिले के लिए , 19वें सीनियर पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सुमन देवी व भोपाल में हुई नेशनल स्कूल गेम्स में राज्य की टीम की खिलाडी याशिका को पानीपत जिले के लिए तथा 19वें एशियाई गेम्स में निशानेबाज़ी में रजत पदक विजेता सरबजोत सिंह को अंबाला जिले के लिए आइकॉन बनाया गया है। इसी प्रकार विश्व चैंपियन में स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान सोनम मलिक को सोनीपत जिले के लिए, ओलम्पिक हॉकी ख़िलाड़ी सुरिंदर कौर को कुरुक्षेत्र जिले के लिए तथा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गायकी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान फतेहाबाद के लिए जिला चुनाव आइकॉन बनाया गया है।

Tags: anurag agarwalharayana lok sabha electionsNational news
Previous Post

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा : सौ प्रतिशत अंक लाकर गाड़े सफलता के झंडे

Next Post

‘बुलडोजर बाबा’ का आह्वान- आप भाजपा को लाइए, बंगाल को कर्फ्यू-दंगा मुक्त कराइए

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Next Post
CM Yogi

‘बुलडोजर बाबा’ का आह्वान- आप भाजपा को लाइए, बंगाल को कर्फ्यू-दंगा मुक्त कराइए

यह भी पढ़ें

गुजरात भाजपा में मचा जबरदस्त घमासान, टला आज का शपथ ग्रहण समारोह 

15/09/2021
CM Yogi

‘कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती’, सीएम योगी का अधिकारियों को आदेश

01/07/2023
अखिल भारत हिंदू महासभा

‘वैलेंटाइन डे’ पर पार्कों में अश्लीलता नहीं करेंगे बर्दाश्त : अखिल भारत हिंदू महासभा

13/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version