• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वोट न देने पर मतदाताओं को दी फरसा से काटने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
20/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
threatened

threatened

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचखुरा खुर्द में प्रधान का चुनाव विवादों में घिरता जा रहा है। सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति फरसा लहराते हुए मतदाताओं को धमकाते हुए कह रहा है कि प्रधान पद पर कब्जा एक जाति का होगा, वरना लाशें बिछा दी जाएंगी।

प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की शिकायत तत्काल थाना पुलिस से की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ग्राम पंचायत पचखुरा खुर्द का प्रधान पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। आधा दर्जन से ज्यादा लोग उम्मीदवार हैं। जिसमें यादव, कुशवाहा, अरख जाति के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया गया जिसमें एक व्यक्ति शराब के नशे में फरसा लहराते हुए मतदाताओं को गाली गलौज करते हुए धमका रहा है कि प्रधान पद पर अरख जाति के पास ही रहेगा। अगर वोट नहीं किया तो लाशें बिछा दी जाएंगी।

मैं हूं आपका टोल फ्री नंबर, हर समस्या का समाधान मिलेगा : नीलकंठ तिवारी

इस वीडियो को वायरल होने पर पूर्व प्रधान जुगल किशोर अरख ने गांव के चौकीदार के परिवार के सदस्यों द्वारा गांव में अराजकता पैदा करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पूर्व प्रधान ने अपनी पत्नी को इस बार मैदान में उतार रखा है। पूर्व प्रधान का आरोप है कि निवर्तमान प्रधान की शह पर चौकीदार के परिजन शराब पीकर गांव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव का माहौल किसी भी दशा में खराब नहीं होने दिया जाएगा। चुनाव में खलल पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newsthreatenedup panchayat chunav
Previous Post

मैं हूं आपका टोल फ्री नंबर, हर समस्या का समाधान मिलेगा : नीलकंठ तिवारी

Next Post

रेस्टोरेन्ट की आड़ में चल रहा था अवैधा शराब का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
liquor busted

रेस्टोरेन्ट की आड़ में चल रहा था अवैधा शराब का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

TET

जीएसटी सुधार से स्वदेशी और स्वावलंबन की ओर बढ़ेगा भारत: सीएम योगी

04/09/2025
akshay and paresh

अक्षय कुमार और परेश रावल ओह माई गॉड के सिक्वल पर करेंगे काम

24/01/2021
Heat Rash

नवजात शिशु को हो गई हैं घमौरी, जानें उपचार

14/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version