• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

EVM बवाल के बाद खुले में मिली VVPAT की पर्चियां, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
09/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चंदौली, चुनाव 2022
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंदौली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है और सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम (EVM) में बंद हो चुकी है। कल यानी 10 मार्च को मतगणना होनी है, लेकिन मतगणना होने से पहले ही ईवीएम (EVM) लेकर समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस (Congress) ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

ईवीएम (EVM) पर सवालों के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में खुले में वीवीपैट की पर्चियां (VVPAT slips) मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। खुले में वीवीपैट की पर्चियों को मिलने के बाद चंदौली जिले की सैयदराजा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अमित यादव ने इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। साथ ही साथ उन्होंने सैयदराजा में दोबारा चुनाव की भी मांग की है।

EVM पर मचा घमासान, अखिलेश यादव के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दी सफाई 

यह तस्वीरें पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली की हैं, जहां सैयदराजा विधानसभा के बसपा प्रत्याशी अमित यादव वीवीपैट की पर्चियां दिखा रहे हैं। अमित यादव का आरोप है कि वीवीपैट की प्रतियां उनको सैयदराजा विधानसभा के अमादपुर पोलिंग बूथ के पास फेंकी हुई मिली थी। अमित यादव का यह भी आरोप है कि यहां पर सैकड़ों की तादात में पर्चियां थी।

वीवीपैट मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

इस मामले के सामने आते ही बसपा के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। बसपा प्रत्याशी अमित यादव का आरोप है कि उन्हें जो पर्चियां मिली थी उनमें सपा, बसपा सहित कई अन्य दलों की वीवीपैट पर्चियां हैं, लेकिन इनमें भाजपा से संबंधित कोई भी वीवीपैट की पर्ची नहीं है। लिहाजा में इसमें गड़बड़ी की संभावना दिखाई दे रही है।

उदित राज बोले-सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं चाहता की वीवीपैट की सारी पर्चियां गिनी जाए?

आरोप लगाते हुए बसपा के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उधर आधी रात की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला प्रशासन के लोग भी बसपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार ने कहा, ‘बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष ने बताया है कि किसी बूथ पर उनको वीवीपैट की प्रतियां मिली है। उसी के संदर्भ में इनकी शिकायत थी। इनका प्रार्थना पत्र ले लिया गया है। जिलाधिकारी महोदय से वार्ता भी हो गई है और जो भी नियमानुसार कार्यवाही होगी, वह की जाएगी।’

Tags: chandauli newsElection 2022UP Assembly Electionup election 2022up newsvvpat slips
Previous Post

लीक हुईं पवनदीप-अरुणिता की तस्वीरें

Next Post

10 मार्च को होगा भारत-न्यूजीलैंड महिला वर्ल्ड कप 2022 का 8वां मुकाबला

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
India

10 मार्च को होगा भारत-न्यूजीलैंड महिला वर्ल्ड कप 2022 का 8वां मुकाबला

यह भी पढ़ें

School Holidays

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Dandruff

सर्दियों में डैंड्रफ ने सिर पर कर लिया बसेरा, तो घर पर बनाए ये तेल

10/01/2025
Jagannath Mahato

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस से चेन्नई शिफ्ट किए गए

01/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version