• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंड में भी स्किन करेगी ग्लो, आज़माएं ये उपाय

Writer D by Writer D
19/11/2025
in फैशन/शैली
0
Coconut Oil

Glowing Skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर किसी को अपनी त्वचा से प्यार होता हैं और चाहते हैं कि हर मौसम में त्वचा साफ और चमकती (Glowing Skin) रहे। सर्दियों (Winter) का मौसम जारी हैं जहां ठंड का असर स्किन पर भी देखने को मिल रहा हैं। सर्दियों के मौसम में तापमान में बदलाव के साथ ही त्वचा को ड्राई स्किन, पपड़ीदार त्वचा, त्वचा पर चकत्ते और खुजली जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं। ऐसे में मौसम बदलने के साथ ही सर्दियों में स्किन केयर का अंदाज भी बदलना पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको स्किनकेयर रूटीन के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो इस गुलाबी ठंड में भी आपकी स्किन को निखार देते हुए खिली-खिली बनाएंगे। आइये जानते हैं इन स्किनकेयर टिप्स के बारे में…

नारियल तेल

सर्दियों में आप अपने स्किनकेयर रूटीन में नारियल का तेल शामिल कर सकते हैं। ये त्वचा के रूखेपन को दूर करने में मदद करता है। ये बेजान और रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। नारियल का तेल आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।

दूध

आपको रात में सोने से पहले चेहरा साफ जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप क्लींजर का प्रयोग कर सकते हैं, खासकर दूध का। दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो एक बेहतरीन क्लींजर के रूप में काम करता है। यह त्वचा की गंदगी साफ करता है, साथ ही त्वचा में नमी लॉक करके उसे कोमल बनाता है।

एलोवेरा

एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। त्वचा के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा संबंधित समस्याएं जैसे मुंहासे और झुर्रियों को भी दूर रखता है। इससे त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद मिलती है। ये मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है।

ग्लिसरीन

ग्लिसरीन, कॉस्मेटिक उत्पादों में उपयोग होने वाली अहम चीजों में से एक है। मॉइश्चराइजर और लोशन में तो यह सबसे प्रमुख इस्तेमाल होने वाली चीज है। ग्लिसरीन हमारी त्वचा की बाहरी लेयर को हाइड्रेड करती है। जलन आदि से त्वचा को बचाती है और घावों को भी तेजी से भरने में मदद करती है। एकदम प्योर ग्लिसरीन को इस्तेमाल करने से बचें। आप इसे गुलाब जल में मिलाकर लगा सकते हैं। बहुत से लोगों को इससे एलर्जी की भी शिकायत रहती है। अगर आपको भी खुजली, रेडनैस और रैशेज दिखें, तो इस्तेमाल ना करें।

शहद

शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। आप त्वचा के लिए शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शहद आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपकी त्वचा को फ्रेश महसूस होता है।

पेट्रोलियम जैली

यह मिनिरल ऑयल और मोम का मिश्रण होता है। पेट्रोलियम इसका सबसे प्रमुख भाग है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा के लिए मॉइश्चर का काम करता है। न सिर्फ चेहरे बल्कि फटी एड़ियों और फटे होठों के उपचार में भी इसे उपयोग किया जाता है। लेकिन इसे इस्तेमाल करते हुए सावधनी बरतनी होती है कि यह शरीर के अंदर ना जाने पाए। बच्चों के लिए भी इसे इस्तेमाल न करें। घरों में इस्तेमाल होने वाली वैसलीन भी पेट्रोलियम जैली का ही एक रूप है।

दही

दही प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है। ये मृत त्वचा कोशिकाओं को दूर करने में मदद करता है। आप सर्दियों में त्वचा के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। ये रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

बादाम तेल

बादाम तेल त्वचा के साथ ही बालों की देखभाल भी करता है। इसमें विटामिन A, E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। जहां तक बात त्वचा की देखभाल की है, तो बादाम तेल आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को कम करता है। मुंहासों पर असरदार है। स्किन को रूखा नहीं होने देता और सूरज की रोशनी से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

Tags: beauty hacksBeauty tipsinclude these things in skincare routinewant clean and glowing skin even in pink cold
Previous Post

घर के इस हिस्से में रखे बुद्ध प्रतिमा, बनी रहेगी सुख-शांति

Next Post

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें इस मंत्र का जाप, मिलेगा श्री हरि का आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में ये चीजें रखना न भूलें, यहां देखें पूरी लिस्ट

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की थाली में दिखेगा भारत का स्वाद, जानें अलग-अलग राज्यों की खास डिशेज

29/10/2026
Next Post
Purnima

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें इस मंत्र का जाप, मिलेगा श्री हरि का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

CM Yogi

यह होता है भरोसा, बिहार तक से योगी के पास आ रहे हैं फरियादी

25/10/2022

UP चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए जितिन प्रसाद

09/06/2021
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं स्वामी सदानंद सरस्वती के किए दर्शन

04/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version