• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों के दिनों में लेना चाहते हैं घूमने का मजा, 7000 में इन जगहों पर कर सकते हैं ट्रेवल

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसे घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं। इन दिनों में ना गर्मी से परेशान होकर पसीने की चिंता होती हैं और ना ही तेज बरसात से कहीं अटकने की बात आती हैं। वहीँ यह मौसम बेहद हसीन होता हैं जब आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। लेकिन जैसे ही पैसों की बात आती हैं लोग अपने घूमने जाने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप मात्र 7000 में ट्रेवल कर सकते हैं। इन जगहों के बारे में जान जल्द ही अपना ट्रिप भी प्लान करें।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

तवांग सबसे खूबसूरत और कम लोगों द्वारा देखे जाने वाले डेस्टिनेशन में से एक है। यहां ज्यादातर एडवेंचर प्रेमियों को घूमते हुए देखा जाता है। ये जगह बर्फ से ढके हिमालय, प्राचीन मठों और रंगीन प्रार्थना झंडों से लिपटे घाटियों के शानदार दृश्य प्रस्तुत करती है। अगर आप तवांग को और करीब से जानना चाहते हैं, तो आपको तोर्ग्या उत्सव में जरूर शामिल होना चाहिए, जो जनवरी और फरवरी में मनाया जाता है। यहां होटल का किराया 1000 हजार के आसपास है और ट्रांसपोर्ट को भी आप सस्ते में बुक कर सकते हैं। तवांग ट्रिप में भी आपको 7 हजार तक का खर्चा आएगा।

थजीवास, सोनमार्ग

प्रकृति और ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि थजीवास ग्लेशियर जम्मू और कश्मीर का सबसे बड़ा खजाना है। ग्लेशियर सोनमर्ग शहर से लगभग 7 किमी दूर स्थित है और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में कार्य करता है। थजीवास तक जाने के लिए आपको पहले सोनमर्ग जाना चाहिए, इस तरह आपको एक असली खूबसूरती को देखने का एहसास होगा। ग्लेशियर की यात्रा के लिए आप एक टट्टू की सवारी भी किराए पर ले सकते हैं। थजीस्वर अल्पाइन घास के मैदानों और कई झरनों से युक्त है, जो आसपास के क्षेत्र को स्वर्ग जैसा बनाती हैं। यहां के होटल का किराया 1 हजार है, साथ ही ट्रांसपोर्ट भी आपको ज्यादा महंगा नहीं पड़ेगा। यहां घूमने का आपको पूरा खर्च 7000 तक आएगा।

उदयपुर, राजस्थान

हाथ में गर्म-गर्म चाय का मजा और सामने दिखती पिछले झील, वाह क्या नजारा होगा! उदयपुर का लेक पैलेस लोगों के बीच काफी फेमस है। पर्यटक यहां जब भी आते हैं, तो सबसे पहले इस झील को देखने के लिए जाते हैं। वैसे इस झील का असली मजा सूर्यास्त के समय है, यहां आप इस दौरान बोटिंग भी कर सकते हैं। सर्दियों में उदयपुर का तापमान आसपास की पहाड़ियों के कारण ठंडा रहता है। रणकपुर का जैन मंदिर, मानसून पैलेस, जग मंदिर, फतेह बाग पैलेस यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां आप 1500 रुपए में होटल बुक कर सकते हैं और कैब आदि का भी खर्चा यहां ज्यादा नहीं है, आप यहां 7 हजार में अच्छे से घूम सकते हैं।

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश

धौलाधार पहाड़ों की गोद में बसा ये छोटा शहर यात्रियों के लिए एक स्वर्ग के रूप में खड़ा है। लोकप्रिय रूप से “भारत के स्विट्जरलैंड” के रूप में जाना जाने वाला डलहौजी अपने खूबसूरत आकर्षणों और बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ पर्यटकों को आजतक अट्रैक्ट करता आ रहा है। आकर्षक स्कॉटिश और विक्टोरियन वास्तुकला से सुसज्जित ये शहर देसी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों को भी बेहद आकर्षित करता है। डलहौजी में सर्दियों के दौरान काफी ठंड पड़ती है, साथ ही यहां दिसंबर के महीने से फरवरी के अंत तक भारी बर्फबारी भी होती है। यहां होटल का किराया 800 रुपए है, ट्रांसपोर्ट में आपको यहां 700 से 800 रुपए लग जाएंगे, तो आपको पूरा खर्चा यहां 5 हजार तक पड़ जाएगा।

औली, उत्तराखंड

सर्दियों में अगर आप बर्फ देखने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो हमारी सलाह है कि आपको अपने विंटर ट्रिप में औली को भी जरूर शामिल करना चाहिए। बर्फ से ढके इस हिल स्टेशन से माना पर्वत, दूनागिरी, माउंट नंदा देवी कामत और नरपर्बत का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। औली आपको स्की करने के लिए सबसे अच्छा स्कीइंग ग्राउंड भी प्रदान करता है। औली रोपवे पर चढ़ते ही शहर से हिमालय श्रृंखला का शानदार नज़ारा दिखता है। हरिद्वार से औली की दूरी 8 घंटे की है, यहां होटल का किराया 600 रुपए है और ट्रांसपोर्ट का किराया आपको यहां 800 से 1000 रुपए तक पड़ेगा। औली में घूमने का पूरा खर्चा आपको 7000 तक आएगा।

चोपटा, उत्तराखंड

सर्दियों के दौरान आपको चोपटा जरूर जाना चाहिए, क्योंकि यहां का पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढक जाता है। विंटर्स में कम संख्या में लोग चोपटा घूमने के लिए आते हैं, इस दौरान आप और खुलकर इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बर्फ से ढके ट्रैक के जरिए आप जीवनभर का हसीन अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। आप सर्दियों में तुंगनाथ और चंद्रशिला में भी ट्रैकिंग कर सकते हैं। ऋषिकेश से चोपटा की दूरी 5 घंटे है। यहां घूमने का पूरा खर्चा आपको 6 हजार तक पड़ेगा।

पुष्कर, राजस्थान

पुष्कर अजमेर के उत्तर-पश्चिम में स्थित है और यह राजस्थान के मुख्य आकर्षणों में आता है। पुष्कर न केवल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है बल्कि हिंदी पौराणिक कथाओं के अनुसार इसका बहुत बड़ा महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि जब ब्रह्मांड बनाया जा रहा था, तब भगवान ब्रह्मा ने कमल के फूलों को जमीन पर गिरा दिया और जिस स्थान पर फूल गिरा, उसका नाम ‘पुष्कर’ रखा गया, जिसका अर्थ कमल का फूल है। पुष्कर अपने पुष्कर मेला के लिए भी जाना जाता है। 2 से 3 दिन घूमने के लिए आपको पुष्कर में 6500 रुपए का खर्च आएगा।

Tags: destinations to visit in wintersHolidaysTourismTravel
Previous Post

इन 6 जगहों पर जाने से डरते हैं लोग, सरकार ने लगा रखा है बैन

Next Post

10 जनवरी राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से किया संवाद, अति कुपोषित बच्चे के बारे में ली जानकारी

09/09/2026
CM Dhami
Main Slider

शुद्धिकरण यज्ञ पर धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बाेले- प्रमाण नहीं

09/09/2026
CM Dhami listened to the problems
Main Slider

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सुनी समस्याएं

09/09/2026
Retired IAS Dr Rakesh Verma and actress Firdous Bano join Congress
Main Slider

कांग्रेस में शामिल हुए रिटायर्ड IAS और अभिनेत्री फिरदौस, अजय राय ने किया स्वागत

09/09/2026
Rahul Gandhi
Main Slider

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, दिशा की बैठक में विकास का लेंगे जायजा; संगठन की भी परखेंगे नब्ज

09/09/2026
Next Post

10 जनवरी राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

यह भी पढ़ें

gopal kanda

एयरहोस्टेस गीतिका सुसाइड केस में गोपाल कांडा को राहत, कोर्ट ने किया बरी

25/07/2023
Road Accident

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, चार युवकों की मौत

21/12/2020
home decor

होली पर ड्राइंग रूम को सजाये ऐसे की हर मेहमान करे वाह-वाह!

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version