• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घनी दाढ़ी की चाहत होगी पूरी, आजमाए ये आसान टिप्स

Writer D by Writer D
06/09/2026
in फैशन/शैली
0
Beard

Beard

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजकल का फैशन में बड़ी जल्दी बदलाव देखने को मिलता हैं। जहां पहले पुरुष क्लीन शेव रहना पसंद करते थे, वहीँ अब वे बियर्ड (Beard)  लुक रखने की चाहत रखते हैं। आजकल मर्दों के बीच घनी दाढ़ी का फैशन जोरों पर है। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिनको लेकर परेशानी हैं कि उनके चहरे पर सही से दाढ़ी नहीं आ पाती हैं जिसकी वजह से वे अपना मनचाहा लुक नहीं पा पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे पर अपने पसंदीदा लुक के लिए घनी दाढ़ी (Beard)  और मूंछ उगा सकते हैं। ये तरीके बेहद आसान औऱ सस्ते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में…

नारियल तेल से करें मसाज

जिस तरह स्कैल्प पर हेयरग्रोथ के लिए तेल मालिश की सलाह दी जाती है, ठीक उसी तरह नारियल तेल से मसाज करने से दा़ढ़ी (Beard)  के बाल भी तेजी से बढ़ते हैं। आपके बस इतना करना है कि आप नारियल तेल को हल्का गर्म करके उससे अपनी दाढ़ी की मसाज करें। आप चाहें तो इस तेल में थोड़ा सा रोजमेरी ऑयल भी मिक्स कर सकती हैं। अब, इसे कॉटन बॉल की मदद से लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें। आप एक दिन छोड़कर इस तेल से अपनी दाढ़ी की मसाज कर सकते हैं।

प्याज का रस करेगा मदद

दाढ़ी (Beard) के बाल बढ़ाने के लिए प्याज का रस आपको सकारात्मक परिणाम दे सकता है। मार्केट में बियर्ड ग्रोथ के लिए मिलने वाले कई ऑयल में प्याज का रस भी मिला रहता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फोर्मेशन के रिसर्च के अनुसार, प्याज के रस में बालों के विकास और उन्हें उगाने में मदद प्रदान करने का गुण पाया जाता है। इस कारण से जिन लड़कों को बढ़िया दाढ़ी पाने की इच्छा है वो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस में कैस्टर ऑयल या पानी की बूंद को मिलाएं। चेहरे के उन स्थान पर इस रस को लगाएं, जहां-जहां आपको ठीक तरह से बाल नहीं आए हैं। इसे कम से कम 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और उसके बाद सोने से पहले इसे धो लें। आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं।

चेहरे को करें एक्सफोलिएट

महिलाओं की तरह पुरूषों को भी अपने चेहरे को एक्सफोलिएट करना चाहिए। एक्सफोलिएशन के बाद चेहरा डीप क्लीन होता है, जिससे दाढ़ी (Beard) के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतर सरफेस मिलता है। आप घर पर ही अपने फेस को स्क्रब करने के लिए जैतून का तेल और ब्राउन शुगर को मिक्स कर सकते हैं। या फिर जैतून के तेल के साथ पिसी हुई कॉफी भी एक अच्छे प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम कर सकती है। बस आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए बेहद हल्के हाथों से गोलाकार गति में मालिश करें। इस दौरान अपने चेहरे के बालों के नीचे की त्वचा को स्क्रब करना ना भूलें।

गर्म भाप

दाढ़ी (Beard) बढ़ाने के लिए गर्म भाप लेना फायदेमंद होता है। वास्तव में गर्म भाप लेने से त्वचा के रोमछिद खुल जाते हैं और रक्त का प्रवाह अच्छे तरीके से होता है। एक बर्तन में गर्म पानी भरकर मेज पर रखें और चेहरे को झुका कर 5 से 8 मिनट तक गर्म भाप लें। जब चेहरा ठंडा हो जाए तो पानी से धो लें। गर्म भाप लेने से स्किन हेल्दी रहती है, ब्लैकहेड्स की समस्या दूर हो जाती है और दाढ़ी भी तेजी से बढ़ती है।

दालचीनी और नींबू का करें इस्तेमाल

नींबू साइट्रिक एसिड, कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो दाढ़ी के डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं जबकि दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर दाढ़ी की ग्रोथ में मददगार होती है। आपको बस इतना करना है कि पिसी हुई दालचीनी लें और उसमें कुछ बड़े चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे के बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।

अंत में, आप ठंडे पानी की मदद से चेहरे को वॉश करें। अधिकतम लाभ के लिए आप इसे सप्ताह में दो बार उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो आप इस उपाय को अपनी स्किन पर अप्लाई करने से बचें।

Tags: beauty hacksBeauty tipsbeauy tips for menlatest fashionlatest trendsthick beard
Previous Post

इस तरह से बनाएं पाव-भाजी, भूल जाएंगे स्ट्रीट फूड का स्वाद

Next Post

घर पर बनाएं ढाबा जैसा राजमा, जानिए परफेक्ट मसाला रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
Next Post
Rajma

घर पर बनाएं ढाबा जैसा राजमा, जानिए परफेक्ट मसाला रेसिपी

यह भी पढ़ें

horoscope

20 मार्च राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ

20/03/2022
Sanjay Prasad

यूपी के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को हटाने का चुनाव आयोग ने दिया निर्देश

18/03/2024
Stock Market

शेयर बाजार की धड़ाम से धमाकेदार वापसी! हरे निशान में सेंसेक्स-निफ्टी

04/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version