• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौकरी के बहाने वॉर्ड बॉय की अश्लील मांग—महिला से बोला, ‘मेरे साथ संबंध बनाओ’

Writer D by Writer D
09/11/2025
in क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Ward boy made obscene demands from a woman

Ward boy made obscene demands from a woman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक वॉर्ड बॉय (Ward Boy) ने महिला को अस्पताल में नौकरी दिलाने के लिए उसके सामने अश्लील शर्त रखी और साथ ही, 40 हजार रुपये की डिमांड की। वॉर्ड बॉय ने स्वास्थ्य विभाग में महिला को ‘वार्ड आया‘ की नौकरी दिलाने के लिए पैसे मांगे और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए कहा, जिसके बाद महिला ने वॉर्ड बॉय की शिकायत पुलिस में कर दी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, धमतरी पुलिस के मुताबिक आदिवासी महिला ने सिटी कोतवाली थाने में एक आवेदन 11 सितंबर को दिया। उसने आवेदन में बताया कि स्वास्थ्य विभाग में जीवन दीप समिति में वार्ड आया पद के लिए उसने आवेदन फॉर्म भरा था। इसके बाद 14 सितंबर को जीवन दीप समिति के राहुल इलमकर नाम के वार्ड बॉय (Ward Boy) का फोन महिला के पास आया। उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया।

इसके बाद जब महिला अगले दिन कार्यालय पहुंची तो आरोपी ने महिला से वार्ड आया की नौकरी के लिए 30 से 40 हजार रुपये की डिमांड की। इसके साथ ही महिला से उसके साथ संबंध बनाने के लिए भी कहा। वॉर्ड बॉय (Ward Boy) राहुल ने कहा, ‘मेरे साथ संबंध बनाओ, नौकरी मिल जाएगी।’ हालांकि, महिला ने वॉर्ड बॉय की बात नहीं मानी और विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके साथ ही उसने 10 सितंबर को भी जिला अस्पताल परिसर में महिला के साथ अश्लील हरकतें की थीं।

इस मामले को लेकर महिला ने धमतरी एसपी से शिकायत की। इसके बाद थाना सिटी कोतवाली को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए, जिस पर थाना सिटी कोतवाली में पीड़ित महिला की शिकायत की जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल पर निरीक्षण किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिर आरोपी से पूछताछ की गई।

आरोपी का मोबाईल फोन भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल इलमकर धमतरी के रामपुर वार्ड में रहता है और स्वास्थ्य विभाग में जीवन दीप समिति में वार्ड बॉय(Ward Boy)  के पद पर पदस्थ है। अब उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Tags: Chattisgarh News
Previous Post

गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आईएसआईएस के 3 आतंकी अरेस्ट

Next Post

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली’, कई इलाकों में AQI 400 पार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Delhi AQI

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली', कई इलाकों में AQI 400 पार

यह भी पढ़ें

Redmi ला रहा है एक और प्रीमियम स्मार्टफोन, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान

08/10/2021
Free health camp for journalists and their family members

पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री धामी की पहल — देहरादून में विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन

17/06/2025
answer key

BPSC ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां चेक करें

13/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version