• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में बाढ़: रत्नागिरी के कोविड अस्पताल में पानी भरा, वेंटिलेटर बंद होने से 8 मरीजों की मौत

Desk by Desk
23/07/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई. भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और नागपुर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। रत्नागिरी जिले के चिपलून में अपरांत हॉस्पिटल में बाढ़ का पानी घुसने से यहां की पावर सप्लाई ठप हो गई। इससे 8 मरीजों की मौत हो गई। इस हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों को इलाज चल रहा है। मरने वाले सभी लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

MP में बारिश का कहर: विदिशा में सड़कों पर खड़ी गाड़ियां और कई घर डूबे, भोपाल में अलर्ट जारी

उधर, रायगढ़ के तलई गांव में पहाड़ का मलबा रिहायशी इलाके पर गिर पड़ा। इसके नीचे 35 घर दब गए। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई है, 70 से ज्यादा लोग लापता हैं। 38 के शव बाहर निकाले गए हैं। मलबे के नीचे करीब 80 से 90 लोगों के दबे होने की आशंका है। अत्यधिक बारिश होने की वजह से ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में थे। घटना स्थल पर पहुंचे विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर और गिरिश महाजन के मुताबिक मलबे के नीचे 40 से 45 और शवों के होने की आशंका है। इस घटना को 2005 में हुई मालीन में हुई दुर्घटना से भी अधिक भयानक बताया जा रहा है।

महाराष्ट्र में बाढ़: रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 32 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा लापता, मुंबई में इमारत गिरने से 5 मरे

मृतकों के परिवार वालों के लिए 2-2 लाख रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ की इस दुर्घटना को लेकर दुख और संताप व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिवार वालों के लिए 2-2 लाख रुपए राहत और घायलों के लिए 50-50 हजार की मदद का ऐलान किया है। पीएमओ द्वारा ट्विट कर इसकी जानकारी दी गई है। ट्विट कर जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा है कि महाराष्ट्र में अत्यधिक बरसात से उत्पन्न परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है और हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है।

महाराष्ट्र में बाढ़: मुंबई में इमारत गिरने से 3 की मौत, रायगढ़ में 5 लोगों की जान गई, 30 अभी लापता

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बरसाती नदियों का पानी शहरों, कस्बों और गांवों में घुस गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए कोंकण, मुंबई और इसके आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

पानी में डूबा चिपलून

चिपलून कस्बा पूरी तरह से जलमग्न है। नगर निगम, तट रक्षक और राजस्व के बचाव दल निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालने के लिए नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लांजा, राजापुर, संगमेश्वर कस्बे और आस-पास के इलाके भी बारिश से प्रभावित हुए हैं।

Tags: covid Hospitalcovid hospital in RatnagiriFlood havocfloodsHeavy rainmonsoonMumbai floodsrainrain havocrain in maharashtrarainy season
Previous Post

DRDO ने न्यू जेनरेशन की आकाश मिसाइल का किया सफल परीक्षण, इसकी ताकत देख दुश्मनों के उड़ेंगे होश

Next Post

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 152 आतंकवादी ढेर, 52 घायल

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 152 आतंकवादी ढेर, 52 घायल

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 152 आतंकवादी ढेर, 52 घायल

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया का ऐलान

Ind vs Eng : टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली-हार्दिक पंड्या की वापसी

19/01/2021
corona vaccination

संविधान की ड्राफ्टिंग करने वाले 107 साल केवल कृष्ण ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

16/03/2021

‘सर्किट’ अरशद वारसी के जवाब से प्रशंसकों को होगी निराशा

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version