• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Wayanad Landslide: अबतक 96 लोगों की मौत, 116 घायल; दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा

Writer D by Writer D
30/07/2024
in केरल, Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Wayanad Landslide

Wayanad Landslide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केरल के वायनाड जिले के मेप्पडी, मुंडक्कई टाउन और चूरल माला में मूसलाधार बारिश के बीच आज सुबह हुए भूस्खलन (Landslide)  में जानमाल की बड़ी क्षति हुई है। वायनाड जिले के ऊंचाई वाले गांवों में सैकड़ों घर जमींदोज हो गए हैं। भूस्खलन में अब तक 96 लोगों की मौत हो गई है और 116 लोग घायल बताये जा रहे हैं। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कई लोग अभी भी लापता हैं।

भारी बारिश के दौरान रात करीब एक बजे मुंडक्कई कस्बे में पहला भूस्खलन हुआ। वहां बचाव अभियान जारी था कि सुबह करीब 4 बजे चूरलमाला स्कूल के पास दूसरा भूस्खलन हुआ। चूरलमाला टाउन में पुल ढहने के बाद क्षेत्र में लगभग 400 परिवार फंसे हुए हैं। यह पुल मुंडक्कई में अट्टमाला तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है और इसके ढहने से बचाव कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

वायनाड में भूस्खलन (Wayanad Landslide) की घटना में कम से कम 96 लोगों की जान जाने के बाद केरल सरकार ने आज और कल राज्य में आधिकारिक शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वायनाड में हुए भूस्खलन में मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने इस आपदा पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री से बातचीत की है और केन्द्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

एनडीआरएफ और सेना दोनों ही बचाव कार्यों में जुटे हैं। भूस्खलन से पेड़ उखड़ गए हैं। लगातार पानी का बहाव जारी है और कई घर जमींदोज हो गए हैं। सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां ​​बचाव कार्यों में शामिल हो गई हैं और स्वास्थ्य विभाग – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष खोला है। आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर, 9656938689 और 8086010833 भी जारी किए गए हैं।

वायनाड जिले में बड़े पैमाने पर भूस्खलन (Landslide) के बाद आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की देखरेख के लिए सीराम संबाशिव राव आईएएस को विशेष अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

वायनाड में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 43 मौतें, 100 लोग दबे; रेस्क्यू जारी

भारतीय सेना की टुकड़ी चूरलमाला में भूस्खलन (Landslide) स्थल पर पहुंची है। रस्सियों का उपयोग करके, सैनिकों को चूरलमाला के वार्ड नंबर 10 में सहायता और बचाव प्रयासों को पूरा करने के लिए नदी के उस पार ले जाया जा रहा है जो उफान पर है।

सेना ने बचाव कार्यों में सहायता के लिए रक्षा सुरक्षा कोर के 200 सैनिकों और एक मेडिकल टीम को तैनात किया। इसके अतिरिक्त, प्रयासों में सहायता के लिए सुलूर में वायु सेना स्टेशन से दो हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं।

एनडीआरएफ का कहना है कि उनकी टीमें वायनाड में विभिन्न स्थानों पर हैं। एनडीआरएफ की 3 टीमें पहले से ही वायनाड में हैं। हम बचाव कार्य करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

Tags: kearala newsNational newsWayanad landslide
Previous Post

KKK 14: ‘…. उठाकर यहीं पटक दूंगा’, आसिम रियाज पर भड़के रोहित शेट्टी

Next Post

यूपी विधानसभा में लव जिहाद बिल पास, जबरन धर्मांतरण पर हो सकती है उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Vision Document 2047

यूपी विधानसभा में लव जिहाद बिल पास, जबरन धर्मांतरण पर हो सकती है उम्रकैद

यह भी पढ़ें

Pregnant

प्रेग्नेंसी में ऐसा होना चाहिए भोजन

06/03/2026
Green Cess

उत्तराखण्ड में लागू होगा “ग्रीन सेस”- राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की नई पहल

26/10/2025
Basavaraj Bommai

बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए सीएम, कल लेंगे पद की शपथ

27/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version