• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हम तो प्रभु श्री राम के भक्त हैं अपना डीएनए बताएं योगी बाबा : अखिलेश

Writer D by Writer D
08/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
mahasammelan

महान दल का महा सम्मेलन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बुधवार को महान दल के नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, प्रोफेसरों, डाक्टरों व अन्य प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने 2022 सपा की सरकार बनने की उम्मीद जताई। इस दौरान महान दल ने नारा दिया ‘महान दल ने ठाना है, समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।‘

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के साथ शिवकुमार यादव, रामानंद सैनी, ब्रजमोहन कुशवाहा, सर्वेश शाक्य तथा बदन सिंह सैनी समेत प्रमुख नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात की। केशव देव ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, पिछड़ों, दलितों व समाज के कमजोर वर्गों के साथ भेदभाव तथा उपेक्षा बढ़ गई है। भाजपा का इरादा आरक्षण खत्म करने का है। किसानों को धोखा दिया गया है और उनके आंदोलन को बदनाम किया जा रहा है।

Many Delegations Including Sp, Akhilesh Yadav Met With Great Team,  Professor, Doctors - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले महान दल, प्रोफेसर,  डॉक्टरों समेत कई डेलीगेशन - Amar Ujala Hindi News Live

अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहां कि महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य को सफल कार्यक्रम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कासगंज की जो ऐतिहासिक जनसभा हुई थी जिसमें आपकी पार्टी की टोपी और महान दल का झंडा पूरे पंडाल में दिखाई दे रहा था। आप हम किसानों के सवाल पर एक हुए थे। आज जो हमारा अन्नदाता है वह आंदोलन कर रहा है। उसके समर्थन में हम लोग खड़े हुए थे, वो सभा ऐतिहासिक रही। शायद इतनी बड़ी सभा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार में रहने के बावजूद नहीं कर पाएं। यह अलग बात है जितना प्रचार होना चाहिए था उतना प्रचार हम नहीं कर पाए। लेकिन जिन्होंने सोशल मीडिया पर देखा हमारे आपके माध्यम से जहां तक बात पहुंची है। उन सब ने स्वीकार किया किसानों के समर्थन में महान दल समाजवादी पार्टी ने जो कार्यक्रम किया वह इतना बड़ा कभी नहीं हुआ।

मानसून सत्र का अंतिम हफ्ता, TMC सांसद बोले- मिस्टर मोदी, आइए हमारी बात सुनिए

वह नारा जो कासगंज से चला था आज लखनऊ के करीब आ गया। अगर हम लोग यह दीवार तोड़ दें तो उस नारे से हो सकता है किसी का कान से कमजोर हो जाए। आने वाले समय में बहुमत की सरकार बनेगी। अभी तक हम बोलते थे 350 सीट लेकिन जैसे हमारा आप का कार्यक्रम तय हो गया और लोगों से बातचीत हो गई 400 से सीट बोल रहे हैं। सुना है दिल्ली वाले पिछड़ों की राजनीति कर रहे हैं, अभी जब मैं लोकसभा में था जब शोर हुआ जासूसी पर देश के प्रधानमंत्री कह रहे थे कि, दलित और पिछड़ों का सम्मान नहीं कर रहे। कैसे आप भरोसा करोगे, भरोसा कर सकते हो आप इस बात पर यह जो मंत्री पद दिए जा रहे हैं। आगे लखनऊ में मंत्री पद दिए जाएंगे वह केवल वोट के लिए हो रही है। क्योंकि वह जानते हैं उत्तर प्रदेश के लिए चुनाव आ रहा है, हमारे आपके लिए क्या, भगवान बुद्ध ने जो रास्ता दिखाया, अंबेडकर, लोहिया ने जो रास्ता दिखाया वह हमारा आपका रास्ता है। उस रास्ते की दीवार बनकर खड़ा है तो वो केवल भारतीय जनता पार्टी खड़ी हैं।

नीरज चोपड़ा ने अपना गोल्ड मेडल मिल्खा सिंह और पीटी उषा को किया समर्पित

अखिलेश यादव ने कहा कि, अगले साल जनगणना होनी है लेकिन ओबीसी की अलग जनगणना सरकार नहीं कराना चाहती है। हमें आपको भी लड़ाया जाता है बताया जाता है कि, सबसे ज्यादा ओबीसी का हक यादव ने मार रखा है। अब चुनाव आ रहा है देखिए किस तरीके की साजिशें की जाएंगी। क्या-क्या अफवाह फैलाई जाएगी। कितनी साजिश हो रही हमारी आपके के लिए तरीके निकाला जा रहा है। पहले जहां कांग्रेस ने जनगणना नहीं की हजारों करोड़ रुपए खर्चा हुए और जनगणना फिर होने जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी कभी जनगणना नहीं करेगी। अखिलेश ने कहा कि, हम आपको भरोसा दिलाना चाहते हैं अगर उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी तो केंद्र सरकार जनगणना कराए या न कराए, हम उत्तर प्रदेश में जनगणना करवाएंगे। कितना समय लगेगा जनगणना में जनधन योजना के खाते हैं, वोटर आईडी की आंकड़े हैं, ऐसे कितने आंकड़े उपलब्ध हैं। 100 से 200 बार फोन लगाना पड़ेगा, आप फोन करिए और खुद रजिस्टर हो जाइए और जैसे बीजेपी ने मिस कॉल करके लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी इसी तरीके से मिस कॉल सेवा हम लोग उपलब्ध करा देंगे और जनगणना में शामिल हो जाएं।

अखिलेश यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि, अभी कुछ दिन पहले हमारे मुख्यमंत्री ने डीएनए पर कहा कि, जो भगवान को नहीं पूजते उनके डीएनए नहीं मिलता। हम तो कह रहे हम प्रभु श्री राम को पूछते हैं, आप बताएं उनका डीएनए क्या है? मुख्यामंत्री को डीएनए का फूलफार्म नहीं पता होगा। मुख्यमंत्री योगी ने क्या कहा नेताजी के बारे में क्या बोले हम उस विषय पर नहीं जाना चाहते हम विकास चाहते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने विकास रोक दिया। इन्हें विकास पसंद ही नहीं है, इनका विकास केवल विज्ञापन में केवल प्रचार में कहीं विकास दिखाई नहीं देगा। जब कभी इनके ऊपर संकट आता है, न जाने कहां छुप जाते हैं यह इन्होंने अपना घोषणा पत्र पढ़ा नहीं संकल्प का पहला पन्ना नहीं पड़ा। आप उठाइए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प हम किसानों की आय दोगनी कर देंगे। आप बताइए कि कहां पर किसकी आय दोगनी हुई।

Tags: akhilesh yadavSamajwadi partyup news
Previous Post

हरियाली अमावस्या पर मंदाकिनी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Next Post

हर वरिष्ठ नेताओं को एक दिन बूथ पर रात्रि निवास करें : नड्डा

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
CM Dhami launched a cleanliness drive in Khatima.
राजनीति

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

15/06/2026
CM Dhami operated the tiller in the field
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

15/06/2026
Next Post

हर वरिष्ठ नेताओं को एक दिन बूथ पर रात्रि निवास करें : नड्डा

यह भी पढ़ें

चुनाव आयोग का एलान, 30 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव

28/09/2021
UP Police

यूपी पुलिस में 52 हजार पदों के लिए सिपाही भर्ती प्रक्रिया शुरू

19/08/2023
ramapati tripathi

किसानों के लिए योगी सरकार ने किया काम : रमापति राम त्रिपाठी

22/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version