• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हम हिम्मत हारने वालों में नहीं हैं, 2023 के लिए अभी से संघर्ष करेंगे : कमलनाथ

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
कमल नाथ के भाई व भाभी की हत्या Kamal Nath's brother and sister-in-law murdered

कमल नाथ के भाई व भाभी की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव नतीजों के बाद आज यहां आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हम हिम्मत हारने वालों में नहीं हैं और वर्ष 2023 के लिए अभी से संघर्ष शुरू करेंगे।

श्री कमलनाथ ने शाम को अपने निवास पर कांग्रेस विधायक दल के अलावा 28 उपचुनाव क्षेत्रों के कांग्रेस प्रत्याशियों, प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री कमलनाथ ने कहा कि वे सभी कांग्रेसजनों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने बड़ी निष्ठा व मेहनत से इन चुनावों में काम किया है। यह सही है कि परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं, लेकिन हम हिम्मत हारने वालों में से नहीं है। हम संघर्ष करेंगे। हम वर्ष 2023 के लिए अभी से संघर्ष शुरू करेंगे। अगला समय नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का है, उसके लिए अभी से हम सभी को जुटना होगा।

जेपी नड्डा बोले- बिहार की जनता ने पीएम मोदी के काम पर मुहर लगाई

श्री कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी किसी भी कांग्रेसजन का सर झुकने नहीं दिया। जो कहते हैं कि कमलनाथ प्रदेश छोड़ कर चले जाएंगे, वह सुन लें कमलनाथ जीवन पर्यन्त कांग्रेसजनों के साथ मिलकर प्रदेश वासियों की सेवा करते रहेंगे।

श्री कमलनाथ ने एक मई 2018 से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने से लेकर अभी तक के सफर के बारे में बताते हुए कहा कि उनके जीवन में एक ही सिद्धांत है कि जो कुछ करो ईमानदारी से करो। उन्होंने बताया कि उन्हें सौदेबाजी का अक्टूबर माह से ही पता चल गया था, पर उन्होंने तय किया था कि वे प्रदेश में सौदेबाजी कर प्रदेश का नाम कलंकित नहीं करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो उनके सामने दो रास्ते थे। या तो वे सब छोड़कर चले जाते या यहीं रहकर प्रदेश की जनता की सेवा करते। उसी समय उन्होंने तय किया कि वे यहीं रहकर प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे। कांग्रेसजनों को अकेला नहीं छोड़ेंगे और हर चुनौती का सामना करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे।

परीक्षा में न शामिल होने वाले छात्रों को भी यूपी पॉलीटेक्निक में दाखिले का मौका

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव में हार जीत होती है, लेकिन ग्वालियर चंबल संभाग में सभी लोग कहते थे कि श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चले जाने के पश्चात यहाँ कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और कांग्रेस का एक कार्यकर्ता भी नहीं मिलेगा। लेकिन हम यहाँ 16 में से 7 सीटें जीते हैं ,भांडेर सीट हम सिर्फ 161 वोट से हारे।

श्री सिंह ने कहा कि श्री कमलनाथ ने बहुत ही अच्छे ढंग से प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं की इन चुनावों में जवाबदारी तय की। उन्होंने बेहतर ढंग से चुनाव का संचालन किया। उन्होंने ब्लॉक, मंडल, सेक्टर ,पोलिंग बूथ तक इन 28 सीटों पर संगठन खड़ा किया। श्री कमलनाथ का अनुभव, सक्रियता, चुनाव लड़ने लड़ाने के कुशल प्रबंधन पर हमें भरोसा है और हमें 2023 के लिये अभी से जुट जाना चाहिये।

बैठक में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, सांसद नकुलनाथ ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और अन्य नेता मौजूद थे।

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020madhya pradesh by-election resultmp news
Previous Post

आगामी त्योहारों को देखते हुए कोविड-19 के प्रति विशेष सावधानी बरते : सीएम योगी

Next Post

शिवराज ने कहा- नगरों के विकास के लिए नहीं होगी धनराशि की कमी

Desk

Desk

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post

शिवराज ने कहा- नगरों के विकास के लिए नहीं होगी धनराशि की कमी

यह भी पढ़ें

नींद की गोलियों का सेवन करने से पहले जान लें बेहद जरूरी बातें

19/08/2024
Petrol

पेट्रोल-डीजल के दामों ने दी राहत, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

21/07/2021
UPPCL

UPPCL में निकली वैकेंसी, जानें कब होगी परीक्षा

18/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version