• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमने तीन करोड़ गरीबों को लखपति बना दिया : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
05/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  लखनऊ में ‘अमृत महोत्सव’ के तहत केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा ‘न्यू अरबन इंडिया’ थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 75 हजार लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाबी का हस्तांतरण किया।

श्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अच्छा लगा कि भारत के शहरों के स्वरूप पर लखनऊ में आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञ मंथन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के नागरिकों को भी लगाई गई प्रदर्शनी को देखना चाहिए। पीएम मोदी ने विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रशंसनीय निर्णय है कि पीएम आवास योजना के तहत दिए जाने वाले आवासों में 80 प्रतिशत मालिकाना हक महिलाओं का है।

श्री मोदी ने कहा कि भारत आज पीएम आवास योजना के तहत जितने घर बना रहा है उसकी संख्या कई देशों की जनसंख्या से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि जब मैंने बड़े प्रोजेक्ट की बात की तो कुछ लोग आदतन सोचते थे कि यह कैसे हो पायेगा लेकिन आज उनकी सफलता को दुनिया देख रही है। मैं यूपी की जनता का विशेष आभार प्रकट करता हूं कि मुझे देश की जनता की सेवा करने का मौका दिया और मुझे संसद तक पहुंचाया।पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत शहरों में 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा घरों के निर्माण की मंजूरी दी है। इसमें से 50 लाख से ज्यादा घर बनाकर, उन्हें गरीबों को सौंपा भी जा चुका है। श्री मोदी ने कहा कि ऐसे लोग जो मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मोदी ने क्या किया है तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि पीएम आवास योजना के तहत बने करीब तीन करोड़ घरों के कारण करीब तीन करोड़ लोग इन मकानों के कारण लखपति बन गए हैं।

लखनऊ दरियादिली और तहजीब की मिसाल के लिए जाना जाता : राजनाथ

उन्होंने बताया कि यूपी में 2017 से पहले गरीबों के लिए आवास बनाने के लिए हमें यहां की सरकार से मिन्नतें करनी पड़ती थी पर योगी जी के आने के बाद यूपी में शहरी गरीबों को नौ लाख घर बनाकर दिए गए हैं। इन घरों में बिजली, पानी, गैस और शौचालय की भी सुविधा है।

श्री मोदी ने यूपी से कहा कि इस दीवाली पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर पाने वाले नौ लाख परिवार अपने घरों में दो-दो दिए जलाएं। वहीं, अयोध्या में भी साढ़े सात लाख दिए जलाएं जाएंगे। मैं सभी से अपील करता हूं कि वो इस रोशनी की स्पर्धा में शामिल हों।

सीएम ने गिनाई उपलब्धियां,बोले- प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा

श्री मोदी ने कहा कि 2014 के बाद हमारी सरकार ने घरों के साइज को लेकर भी स्पष्ट नीति बनाई, हमने ये तय किया कि 22 स्क्वायर मीटर से छोटा कोई घर नहीं बनेगा। हमने घर का साइज बढ़ाने के साथ ही पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजना शुरू किया।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindipm modipm modi in lucknowpm modi lucknow visitpm modi lucknow visit todaypm modi newsपीएम मोदी का लखनऊ दौरा
Previous Post

मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया को यूपी पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Next Post

बिहार सड़क हादसाः पानी में गिरी बस, कई यात्रियों के डूबने की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
Next Post

बिहार सड़क हादसाः पानी में गिरी बस, कई यात्रियों के डूबने की आशंका

यह भी पढ़ें

cm dhami

हाथरस घटना पर सीएम धामी ने जताया दुःख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

02/07/2024
Acid Attack

दिल्ली एसिड अटैक केस में बड़ा खुलासा: पीड़िता के पिता ने ही रची थी साजिश!

28/10/2025
Shukra Dev

शुक्र ने किया आज राशि परिवर्तन, इन राशि वालों पर होगी खुशियों की बरसात

02/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version