• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमें स्मार्ट शहर के संग स्मार्ट विलेज भी बनाने हैं : सीएम योगी

Writer D by Writer D
24/04/2022
in उत्तर प्रदेश, जालौन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पंचायतो को हाइटेक बनाने के लिये पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। यह बात जालौन जिले के मुहम्मदाबाद में डकोर ब्लॉक के ऐरी रमपुरा गांव में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। यहां आयोजित कार्यक्रम में उनके पहुंचते ही पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की अवसर पर उरई तहसील के गांव ऐरी रमपुरा में रविवार को विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद श्री योगी ने कहा कि पंचायती राज का सपना महात्मा गांधी का था जो आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पूरा हो रहा है।

इन कार्यक्रमों का प्रसारण एलईडी पर दिखाया गया। बता दें कि ऐरी रमपुरा ग्राम पंचायत और जालौन जिला पंचायत का चयन राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए हुआ था। इस मौके पर सीएम योगी ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

उन्होने कहा कि पंचायत में पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। अब ग्राम पंचायतें ही विकास का केंद्र होंगे। हर ग्राम पंचायत में सचिवालय बनवाए जाएंगे तथा वाईफाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ऑप्टिकल फाइबर भी पहुंचाई जाएगी जिससे कि गांव के किसी व्यक्ति को आय प्रमाण पत्र जात प्रमाणपत्र निवास प्रमाण पत्र के अलावा अन्य सुविधाएं गांव में ही मिल जाएं।

पंचायतें बनेंगी भारत को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने का सशक्त माध्यम : पीएम मोदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को भी ग्राम पंचायत सुलभ करवाने का काम किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में उच्च शिक्षा के लिए भी अवसर प्रदान किए जाएंगे जिसके लिए नए विद्यालयों की मानक के हिसाब से स्थापना की जाएगी। ग्रामीण अंचलों में पानी का संकट ना हो, इसके लिए अमृत सरोवर योजना के तहत जल संचय के लिए अमृत सरोवर का निर्माण करवाया जाएगा। नारी सम्मान के लिए गांव गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

यूपी में सरकारी स्कूल बनेंगे स्मार्ट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमें स्मार्ट शहर के संग स्मार्ट विलेज भी बनाने हैं। यदि गांव के लोगों की सकारात्म सोच प्रधान के संग मिले, तो प्रत्येक गांव को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विकास का विकल्प नहीं, विकास की तमन्ना  होनी चाहिए। इसी से गांव स्मार्ट बन सकेंगे। इस दौरान योगी जी ने क्षेत्र में 10वीं तक स्कूल के निर्माण की घोषणा भी की। साथ ही, प्राइमरी हेल्थ पोस्ट बनाई जाएगी, जिसे आगे चलकर प्राथमिक चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा।

मनरेगा से 600 तालाबों को मिलेगा नया जीवन

संबोधन के उपरांत योगी आदित्यनाथ ग्राम सभा की खुली बैठक में भी शामिल हुए जहां पर ग्राम प्रधान ओंकार पाल ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी एवं गांव में अच्छा काम करने वाले ग्राम प्रधान को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक गौरी शंकर विधायक मूलचंद निरंजन विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन समाजवादी पार्टी कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने विद्यालय का निरीक्षण कर अन्नप्राशन एवं गोद भराई का कार्यक्रम भी किया। उन्होने विद्यालय में एक बच्चे को अपने हाथ से खीर खिलाकर अन्नप्राशन की रस्म अदा की। बाद में गोद भराई का भी कार्यक्रम किया।

Tags: live hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsup news
Previous Post

मनरेगा से 600 तालाबों को मिलेगा नया जीवन

Next Post

लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्रा ने कोर्ट में किया सरेंडर, जेल लेकर पहुंची पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post

लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्रा ने कोर्ट में किया सरेंडर, जेल लेकर पहुंची पुलिस

यह भी पढ़ें

arrested

मतदाताओं में रूपए बांटते ग्राम प्रधान प्रत्याशी के परिजन गिरफ्तार

15/04/2021
aaron finch

दूसरे टी20 से बाहर हो सकते हैं कप्तान आरोन फिंच

05/12/2020
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, नाम बदलकर रखा ये

12/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version