• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुरी चाकू को हमने बनाया ओडीओपी, कर रहे धर्म-संस्कृति की रक्षा : सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिलासपुर, रामपुर।  नए साल के पहले दिन जनपद रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलावासियों को 95 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उपहार दिया, तो जनता ने भी डबल इंजन की सरकार पर पसंद की मुहर लगाई। भाजपा की जनविश्वास यात्रा की शृंखला में मिलक तहसील अंतर्गत रठौण्डा मैदान, बिलासपुर पहुंचे सीएम योगी ने केंद्र व राज्य सरकार की जनहित की नीतियों को बताया तो समाजवादी पार्टी की सरकारों पर तगड़ा वार भी किया।

‘रामपुरी चाकू’ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हर जिले को एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना शुरू की। रामपुर में बहुत खोजने के बाद भी कुछ नहीं मिल रहा। आखिर में ‘रामपूरी चाकू’ को ओडीओपी बनाया गया। सपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि यही रामपुरी चाकू जब उनके हाथ में होता है तो गरीब की संपत्ति पर कब्जा होता है, व्यापारी से लूट होती है, लेकिन अच्छे लोगों के पास जब यही शस्त्र हो तो वह इससे धर्म-समाज-संस्कृति की रक्षा करते हैं और हम गुरु परंपरा को मानने वाले लोग हैं। यही रामपुरी चाकू आज जनपद की ओडीओपी है।

उत्साह से भरी जनता से आ रही मोदी-योगी जिंदाबाद और जय श्री राम के उद्घोष के बीच सीएम योगी ने सपा शासनकाल की नीतियों की खूब बखिया उधेड़ी। 2017 के पहले और बाद की सरकारों की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले मुख्यमंत्री आवास पर मुजफ्फरनगर और सहारनपुर दंगो के अपराधियों को बुलाकर सम्मानित किया जाता था, लेकिन 2017 के बाद मुख्यमंत्री आवास में किसानों का सम्मान किया जाता है और गुरुबाणी का पाठ होता है।

कोरोना केस बढ़ने जेलों में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था बंद

उन्होंने कहा कि यह वही प्रदेश है जहां पहले किसी भी धर्मस्थल के नाम पर पैसा नहीं मिलता था, गरीब को मकान नहीं मिलता था। पिछली सरकारें गरीबों का शोषण करती थीं, दंगाइयों को प्रोत्साहित करती थीं, आतंकी घटनाओं को प्रेरित करते थीं, आतंवादियों के मुकदमे वापस लेते थीं लेकिन आज साढ़े चार लाख नौजवानों को बिना भेदभाव सरकारी नौकरी मिली और किसानों का कर्ज माफ हुआ।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के मुफ्त बिजली देने की चुनावी घोषणा पर चुटकी लेते हुए सीएम ने सपा काल में बिजली कटौती पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा “मैं बबुआ से एक बात पूछना चाहता हूं, जब आप बिजली ही नहीं देते थे तो मुफ्त की बात कहां ? उल्टा जनता से जो वसूली करते थे उसके लिए माफी तो मांग लो। कड़ाके की ठंड में उत्साह से लबरेज लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि एक सप्ताह पहले आपने नोटों के गड्डियों के पहाड़ जेसीबी से निकालते हुए देखा होगा। यह कैसे समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं के घरों से नोट की गड्डियां निकल रही हैं। यह खेत से नहीं निकल रहीं जो जनता के पैसे पर डकैती हुई वही बाहर आ रहा है।

सीएम ने कहा 2014 में प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद आपने देखा होगा कि कैसे गुरुनानक देव जी से जुड़े पवित्र करतारपुर के कॉरिडोर के खोलने का कार्य हुआ। जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि कश्मीर में धारा 370 कांग्रेस की सरकार में क्यों नहीं समाप्त हुई? सपा और बसपा जब कांग्रेस का समर्थन करते थे, तब इन्होंने क्यों नहीं समाप्त किया? आज धारा 370 को समाप्त करने का कार्य नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है।

Tags: cm yogiRampur Newsup newsYogi News
Previous Post

कोरोना केस बढ़ने जेलों में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था बंद

Next Post

उत्तर प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : स्वतंत्रदेव सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post

उत्तर प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : स्वतंत्रदेव सिंह

यह भी पढ़ें

IBPS SO Pre

IBPS SO प्री का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

20/12/2022
Beetroot

स्किन टैनिंग से हैं परेशान, तो इस्तेमाल करें ये फेस पैक

10/03/2024
bada mangal

आखिरी बड़े मंगल हुआ सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने खाया प्रसाद

14/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version