• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब खामेनेई को मारेंगे…, अस्पताल पर हमले से बौखलाएं इजराइल ने किया ऐलान

Writer D by Writer D
19/06/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
We will kill Ali Khamenei…Israel made the announcement

We will kill Ali Khamenei…Israel made the announcement

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य इजराइल (Israel) के बीर्शेबा अस्पताल पर ईरानी हमले के बाद रक्षा मंत्री कैट्ज ने बड़ा ऐलान किया है। कैट्ज ने कहा है कि अब ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मारेंगे। कैट्ज का यह बयान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बदला लेने की कसम खाने के कुछ ही देर बाद आया है।

द जेरूसलेम पोस्ट के मुताबिक इजराइल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा है कि अस्पताल पर हमले के लिए सीधे तौर पर खामेनेई जिम्मेदार है, इसलिए हम अब सीधे उसे टारगेट करेंगे। यह एक युद्ध अपराध है, जिसकी सजा खामेनेई को मिलेगी।

खामेनेई की सत्ता को हिला देंगे- इजराइल (Israel) 

इजराइल (Israel) के रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस तरीके से ईरान हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है, उससे यह तय हो गया है कि वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। हम अब नए तरीके से ईरान पर हमला करने जा रहे हैं।

कैट्ज ने आगे कहा कि हम अली खामेनेई की सल्तनत को हिला देंगे। चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। हम इजराइल पर सभी संभावित हमले को खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री के बयान से ठीक पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी किया था और कहा था कि ईरान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

6 गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ध्वस्त

तेहरान पर हो रहे हमले के विरोध में ईरान ने गुरुवार को इजराइल के एक अस्पताल पर हमला कर दिया। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 20 से ज्यादा लोग आंशिक रूप से घायल हैं।

ईरान के इस हमले में अस्पताल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। ईरान का कहना है कि यह अस्पताल इजराइल डिफेंस फोर्स के कमांड एरिया में है, जिसके कारण इस पर अटैक किया गया है।

बंकर में परिवार के साथ छिपे खामेनेई

ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक इजराइली हमले को देखते हुए अली खामेनेई अपने पूरे परिवार के साथ तेहरान के लाविजान बंकर में छिप गए हैं। यह बंकर न्यूक्लियर साइट के पास ही है। बंकर के पास ईरान आर्मी का मुख्यालय भी है।

खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर हैं और सेना की कमान उन्हीं के पास है। बुधवार को इजराइल हमले के विरोध में खामेनेई ने बयान जारी किया था। खामेनेई का कहना था कि हम अमेरिका के सामने सरेंडर नहीं करने वाले हैं।

Tags: international Newsisrael-iran war
Previous Post

एलॉन मस्क का स्टारशिप-36 रॉकेट बना आग का गोला, टेस्टिंग में हुआ ज़ोरदार धमाका

Next Post

बच्चों का भविष्य ही राज्य और देश का भविष्य है: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
Next Post
CM Dhami

बच्चों का भविष्य ही राज्य और देश का भविष्य है: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

sambhav portal

जनता का विद्युत व्यवस्था पर विश्वास बना रहे : एके शर्मा

29/05/2022
pm modi

पीएम मोदी ने विस्फोट में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, कहा- मजदूर की मौत से आहत हूं

22/01/2021
Urvashi rautela

उर्वशी रौतेला ने खुद को फिट रखने के लिए लगाए कमांडो पुल-अप्स

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version