• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोशल मीडिया पर मित्र बनाकर हथियार बेचने वाला गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/07/2023
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की सेंधवा शहर पुलिस ने क्षेत्र से हथियार खरीद कर सोशल मीडिया पर मित्र बनाकर इन्हें बेचने वाले राजस्थान निवासी एक व्यक्ति को 17 हथियारों के साथ गिरफ्तार (Arrested) किया है।

सेंधवा शहर थाने के प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कल स्थानीय एडवांटेज सिटी के समीप एक व्यक्ति को रोका गया और उसके पास से अवैध रूप से निर्मित देशी 17 पिस्तौल और रिवाल्वर और कुछ कारतूस जब्त किए गए। उसकी शिनाख्त राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना थाना निवासी 22 वर्षीय पीरा राम जाट के रूप में हुई। उसने बताया कि पूर्व में भी इस क्षेत्र में आकर दो बार हथियारों की खरीद कर चुका था। उसने बताया कि उसने बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के कुख्यात ग्राम उमरठी निवासी एक व्यक्ति से उक्त हथियार खरीदे थे।

उन्होंने बताया कि पीराराम स्नातक डिग्री का द्वितीय वर्ष का छात्र है और यहां से हथियार खरीद कर वह राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें अधिक दामों में बेच देता था। इसके लिए वह सोशल मीडिया पर युवा लोगों को सर्च कर उन्हें दोस्त बनाता था और हथियारों की डिटेल देता था।

उन्होंने बताया कि आज न्यायालय के समक्ष पेश कर उसकी पुलिस रिमांड प्राप्त की गई है और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस को इस गिरफ्तारी के बारे में सूचना देकर उसके अन्य अपराधों के बारे में भी पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अकेले सेंधवा क्षेत्र से पिछले दो माह में 44 हथियार कारतूस व बनाने की सामग्री व उपकरण जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने बताया कि जिले में मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर विगत दो महीने में 6 कार्रवाईयो के माध्यम से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे 70 से अधिक हथियार जब्त किए गए हैं। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए हथियार खरीददारों को भी पकड़ा गया है।

Tags: crime newsmadhya pradesh news
Previous Post

मासूम की निर्मम हत्या, हाइवे पर फेंका शव

Next Post

अब इन गैंगस्टर्स को मिलेगी सजा-ए-कालापानी, NIA का गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
CM Vishnudev Sai paid tribute to Teejan Bai in the Assembly.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

13/07/2026
Next Post
Andaman Cellular Jail

अब इन गैंगस्टर्स को मिलेगी सजा-ए-कालापानी, NIA का गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

यह भी पढ़ें

mohan bhagwat

RSS प्रमुख मोहन भागवत की बढ़ी सिक्योरिटी, पीएम मोदी और शाह जैसा मिलेगा कवर

28/08/2024
UP Board

यूपी बोर्ड की नई पहल, इन छात्रों को 10वीं-12वीं एग्जाम में मिलेंगे बोनस अंक

16/05/2026
Bus Overturned

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, नशे में था ड्राइवर

29/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version