• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई जगहों पर जल जमाव

Writer D by Writer D
13/07/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम में मॉनसून की एंट्री हो गई है। मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली। यहां बीते कई दिनों से गर्मी के ताप ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था।

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक के साथ ही बरसात के मौसम में होने वाली समस्याएं भी सामने आने लगी हैं। मंगलवार सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक हुई बारिश में पूरी दिल्ली लबालब हो गई। कई जगह सड़कों पर पानी का जमाव देखा गया। इस दौरान सफदरजंग में 2.5 एमएम, आयानगर में 1.3 एमएम, पालम में 2.4 एमएम, रिज एरिया में 1.0 एमएम और लोधी रोड में 1.94 एमएम बारिश हुई।

भारी बारिश के बाद दिल्ली में कई इलाकों में जल जमाव के कारण सड़कें जाम हो गईं. मथुरा रोड पर पानी लगने से ट्रैफिक जाम की नौबत आ गई। वहीं, सरिता विहार, दिल्ली कैंट, सेंट्रल दिल्ली समेत कई जगह लोगों को जलभराव की वजह से परेशान होना पड़ रहा है। झमाझम बारिश के कारण दिल्ली में एनएच-9 पर जाम लग गया।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह से मथुरा रोड पर जलभराव हुआ। pic.twitter.com/cp545ncK3G

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2021

दिल्ली के सबसे व्यस्त रहने वाली सड़कों में एक एम्स फ्लाईओवर के नीचे पानी के भर जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां जलजमाव के कारण कई गाड़ियां रेंगती हुई दिखीं।

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। इससे पहले यानी सोमवार को दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून राजस्थान के जैसलमेर और गंगानगर तक पहुंचा और दिल्ली व हरियाणा के इलाकों से छिटक गया था। लेकिन दिल्ली और गुरुग्राम में हुई बारिश ने तापमान भी कम कर दिया।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज के भाव

सोमवार की रात से ही दिल्ली में ठंडी हवा चल रही थी। हालांकि, ये बात सच है कि दिल्ली वालों के लिए मॉनसून के आगमन का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था और सोमवार तक नगरवासियों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली थी। लेकिन अब मंगलवार सुबह हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने बताया था कि दिल्ली में सुबह हवा में नमी रहेगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। विभाग ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हल्की बारिश के आसार के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली में तेज़ बारिश हो रही है। (वीडियो दिल्ली कैंट से) pic.twitter.com/wYTzfOdqm6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2021

विभाग के मुताबिक यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और हरियाणा के करनाल समेत दिल्ली के आस-पास के इलाकों में बारिश हुई है। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में तेज़ बारिश हो रही है। (तस्वीरें अकबर रोड से) pic.twitter.com/0SEndqyBn5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2021

2002 में दिल्ली में मॉनसून 19 जुलाई को पहुंचा था। 2002 से लेकर पिछले साल तक 12 जुलाई से पहले ही मॉनसून दिल्ली पहुंच गया था।

Tags: Delhi monsoondelhi newsDelhi Weathereather newsmonsoon newsmonsoon updatesNational newsrainfall in delhiweather ipdates
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज के भाव

Next Post

ऐसा क्या हुआ जो दो भाइयों ने एक दूसरे को मारी गोली, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Next Post
murder

ऐसा क्या हुआ जो दो भाइयों ने एक दूसरे को मारी गोली, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

virat kohli

विराट से ‘पंगे’ के बाद सूर्यकुमार यादव का पुराना ट्वीट VIRAL

30/10/2020
IED Blast

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल की बैठक में बम धमाका, 35 से ज्यादा लोगों की मौत

30/07/2023
Sunil Grover

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जल्द ही ला रहें हैं अपना नया शो

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version