• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली से पहले उत्तर भारत में मौसम ने बदला अचानक रंग, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी जारी

Desk by Desk
23/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, नोएडा, पंजाब, राष्ट्रीय
0
होली से पहले मौसम ने बदला अचानक रंग

होली से पहले मौसम ने बदला अचानक रंग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। होली से पहले उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो रही है। पंजाब के अमृतसर में जोरदार बारिश से फसल चौपट हो गई है।  सफदरजंग स्थित रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर के अनुसार, दिल्‍ली-एनसीआर के कई इलाकों में अगले दो घंटों में बारिश होगी।

Punjab: Crops damaged in Mandiala village of Amritsar due to rainfall. pic.twitter.com/Uh1idLIsxf

— ANI (@ANI) March 23, 2021

इससे लगातार बढ़ ही गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही पहाड़ों पर भी तापमान में गिरावट आई है। देहरादून से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस समय वहां भी मौसम बदल गया है। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो रही है।

North-West, South-West, South, East, North-East Delhi and Rewari, Bawal, Mahendergarh, Narnaul, Charkhi Dadri, Kosli, Jhajjar, Matanhail, Farukhnagar, Rohtak, Panipat, Karnal (Haryana), Khairthal, Kotputli (Rajasthan), Ghaziabad, Hindon IAF, Shamli (U.P) during next 2 hours.

— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) March 23, 2021

पूर्वी दिल्ली में बूंदा-बांदी हो रही है। पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में भी हल्की बारिश हो रही है। उत्तरी दिल्ली में भी बारिश की बूंदें लोगों को लुभा रही हैं। दिल्ली के कुछ इलाकों और नोएडा में बारिश शुरू हो गई है। कुछ इलाकों में बादल गरज रहे हैं। वहां भी जल्द बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्‍तरी अरब सागर में बनी नमी का हवाला देते हुए कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जम्‍मू, कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी के तगड़े आसार हैं। साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्‍ली, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान में भी कई जगहों पर बारिश के साथ आंधी चल सकती है।

मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश पावटा-उदयपुर में 14 मिलीमीटर दर्ज की गई जबकि पश्चिमी राजस्थान के खाजूवाला में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान श्रीगंगानगर में 59 किलोमीटर प्रति घंटा, जैसलमेर में 36 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी जबकि धौलपुर में 65 किलोमीटर प्रति घंटा, अलवर में 60, बाड़मेर में 40, भरतपुर में 55, धौलपुर में 65, जयपुर में 46 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं या आंधी चली।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई शहर मंगलवार को धूल भरी आंधी की चपेट में रहे। राज्य के कई इलाकों में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं व आंधी चल रही हैं और कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है।

Tags: delhi rain newsghaziabad rain newsnoida rain forecast todayदिल्ली में बारिशदिल्ली मौसम का हालयूपी में मौसम का अपडेटहोली से पहले मौसम ने बदला अचानक रंग
Previous Post

कंगना रनौत को बर्थडे पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इस अंदाज में किया विश

Next Post

पंजाब में 81 फीसदी सैंपल में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, मचा हड़कंप

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Next Post
कोरोना का नया स्ट्रेन Corona's new strain

पंजाब में 81 फीसदी सैंपल में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

CM Yogi in Janta Darshan

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- चिंता मत करिए, हम कराएंगे कार्रवाई

03/07/2023

BJP Candidates List UP Election 2022: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सीएम योगी गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव

15/01/2022
cardamom for skin whitening

ये छोटी सी चीज आपकी स्किन के लिए लाभकारी, जानें कैसे

08/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version