• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदल सकता है मौसम का मिजाज, यूपी समेत सात राज्यों में तेज बारिश की संभावना

Writer D by Writer D
15/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रविवार को सुबह कुछ स्‍थानों पर कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत हुई। अब ठंड के और बढ़ने के आसार हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दीपावली के बाद मौसम में व्यापक स्तर पर परिवर्तन होगा।

मानसून वापस लौट चुका है और जनपद का मौसम दो माह से शुष्क बना हुआ है। सार्वजनिक स्थानों और सड़क के किनारे खड़े पेड़ों की पत्तियों पर धूल और प्रदूषण की काली परत चढ़ी हुई है। अब मौसम करवट लेने के मूड में है।

मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर के ऊपर नया पश्चिम विक्षोभ पहुंचने वाला है। इसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में कल से नजर आएगा। चक्रवाती हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश दस्तक दे सकती है। यह 15 और 16 को होगी। वर्षा के संभावित जनपदों की सूची में मेरठ का भी नाम है।

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हवाओं के रुख बदलाव होने से दिल्ली प्रदूषण कुछ हद तक कम हो गया है। वायु गुणवत्ता में सुधार दिखाई दिया।#WeatherUpdate #weatherforecast #weatherreporthttps://t.co/LzOxtIdB60

— SkymetHindi (@SkymetHindi) November 12, 2020

स्‍कायमेट वेदर का ताजा अनुमान है कि देश के 7 राज्‍यों में 70 शहरों में अगले दो दिन तक तेज हवाओं के साथ हल्‍की से तेज बारिश होने की संभावना है। इस बारिश के चलते तापमान भी घटेगा और सर्दी भी बढ़ेगी। इन 7 राज्‍यों में मुख्‍य रूप से दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश के कई शहर हैं।

तमिलनाडु: सिलेंडर के विस्फोट से दीवार ढही, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के उत्तरी भागों, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तकरीबन 15 सितंबर के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के करीब पहुंचने वाला है। इस सिस्टम का प्रभाव कल से दिखेगा। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों से इस साल मॉनसून विदाई से लगभग 1 माह पहले से ही काफी कमजोर हो गया था और बारिश की गतिविधियां सितंबर के पहले पखवाड़े के बाद से ही बहुत कम हो गई थी।

जानिये देश में कहां कैसा मौसम रहेगा-

14-16 नवंबर को राजस्थान में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, अलवर, जयपुर, भरतपुर, करौली, दौसा, धौलपुर में भी हल्की वर्षा होने की संभावना है।

– 14-16 नवंबर को उत्तर प्रदेश में आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, बुलंदशहर, बदायूं, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद में हल्की वर्षा हो सकती है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की कोरोना से तबीयत बिगड़ी, मेंदाता के ICU में भर्ती

– 14-16 नवंबर को हरियाणा में भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल में वर्षा देखने को मिल सकती है।

– 14-16 नवंबर को पंजाब में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, बठिंडा, श्रीमुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, फिरोजपुर में गर्जना के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

– 14 या 15 नवंबर को एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी विश्व के प्रभाव से विकसित होगा, जो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर पूर्वी राजस्थान में 15 और 16 नवंबर को वर्षा दे सकता है।

कोरोना ने छीनी ऐतिहासिक गधे मेले की रौनक, एक लाख में बिका शाहरूख

– जालंधर, पठानकोट, लुधियाना, करनाल, पंचकूला, चंडीगढ़, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, जयपुर समेत उत्तर भारत के शहरों में वर्षा की संभावना

– नया पश्चिमी विक्षोभ 13 नवंबर से जम्मू कश्मीर को प्रभावित करेगा। 15 नवंबर को पंजाब, हरियाणा दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान सहित मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों में हो सकती है बारिश। 14 से 16 नवंबर के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के आसार हैं।

– अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात शुरू होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

– अगले 24 घंटों के दौरान रायलसीमा, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश के बीच कुछ स्थानों पर मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।

– अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के साथ-साथ अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

– पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हवाओं के रुख बदलाव होने से दिल्ली प्रदूषण कुछ हद तक कम हो गया है। वायु गुणवत्ता में सुधार दिखाई दिया।

Tags: 24 Hours of Rain24 घंटे में बारिशChance of rainheavy rainfallHeavy thunderstormmeteorological departmentRain WarningsToday's weatherweather forecastआज का मौसमबारिश की चेतावनीबारिश की संभावनामौसम विभाग
Previous Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को हुआ कोरोना, मेंदाता के ICU में भर्ती

Next Post

रामपुर: नाबालिग लड़की पर हुआ एसिड अटैक, गंभीर रूप से झुलसी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
acid attack

रामपुर: नाबालिग लड़की पर हुआ एसिड अटैक, गंभीर रूप से झुलसी

यह भी पढ़ें

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- एक्टर बेटे की वजह से आर्यन हैं टारगेट, दीपिका के लिए कही ये बात

13/10/2021
Avinash sachdev

वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए क्या अविनाश सचदेवा को किया गया अप्रोच?

09/10/2020

Operation Ganga: यूक्रेन के पड़ोसी देशों से आज विशेष उड़ानों से 2100 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी

06/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version