• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल: बीजेपी नेता की कार पर चलाईं गई गोलियां, TMC पर लगा आरोप

Writer D by Writer D
04/01/2021
in Main Slider, क्राइम, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bullets fired on BJP leader's car,

बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजेपी की पश्चिम बंगाल राज्य समिति के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि ‘‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडों’ ने पश्चिम वर्द्धमान जिले के आसनसोल में उनकी कार पर गोलियां चलाईं, लेकिन हमलावर वाहन का दरवाजा खोलने में नाकाम रहे, जिसके कारण उनकी जान बच गई। उधर, राज्य के सत्तारूढ़ दल ने मुखर्जी के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि इस घटना का कारण मुखर्जी की पुरानी रंजिशें हो सकती हैं।

मुखर्जी ने कहा, ‘‘जब मैं रविवार रात को कोलकाता से आसनसोल के हीरापुर स्थित अपने घर लौट रहा था, तभी तीन अज्ञात लोगों ने मेरे घर के निकट मेरी कार रोकी और दरवाजे खोलने की कोशिश की। दरवाजा खोलने में नाकाम रहने पर उन्होंने वाहन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। मुझे आशंका है कि ये लोग तृणमूल कांग्रेस के गुंडे थे।’’

गैंगस्टर छोटा राजन को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा, बिल्डर से एक्सटोंर्शन मनी मांगने का आरोप

उन्होंने कहा, ‘‘चालक मदद के लिए चिल्लाया और मैंने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचने के लिए बार-बार हॉर्न बजाया, जिसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।’’ मुखर्जी ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल का हाथ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को घटना की जानकारी दे दी है।

तृणमूल कांग्रेस के आसनसोल दक्षिण के विधायक तापस बनर्जी ने आरोपों को खारिज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुखर्जी जबरन वसूली, तस्करी और हत्या के मामलों में आरोपी हैं और इस घटना का कारण उनकी कोई पुरानी दुश्मनी हो सकती है। हीरापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुखर्जी से एक शिकायत मिली है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है।

Tags: Bullets fired on BJP leader's carcrime newsNational newspolitical newsTMCWest Bengal
Previous Post

गैंगस्टर छोटा राजन को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा, बिल्डर से एक्सटोंर्शन मनी मांगने का आरोप

Next Post

किसानों की सरकार से 8वें दौर की बैठक जारी, कृषि कानून के हर हर क्लॉज परहो सकती है चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Bharwan Torai
Main Slider

भरवां तोरई जीत लेगी सबका दिल, बार-बार बनाने की करेगी इच्छा

20/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Parichha Dam
Main Slider

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

19/08/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

19/08/2026
Dhami government's gift on Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त

19/08/2026
Next Post
8th round meeting with farmers' government continues

किसानों की सरकार से 8वें दौर की बैठक जारी, कृषि कानून के हर हर क्लॉज परहो सकती है चर्चा

यह भी पढ़ें

CMO Dr. R. C. Pandey

जिले के 41 अस्पतालों में कोविड वार्ड बनाए, 1394 बेड की सुविधा

25/04/2021
agriculture

जीबीसी से मिलेगा खेतीबाड़ी से जुड़े क्षेत्रों को ‘बूस्टर डोज’

15/06/2022
The Archies

‘The Archies’ का एक साथ रिलीज हुआ पोस्टर और टीजर, ये तीन स्टार किड्स कर रहे है डेब्यू

14/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version